Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार
झारखंड के सिमडेगा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसके प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना 24 अक्टूबर को केरसई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। लड़की उसी दिन से लापता थी और बुधवार को उसका शव गिरमा नदी के पास एक सुनसान इलाके में मिला। अधिकारी ने बताया कि मृत लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रणवीर सिंह ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे शक था कि लड़की उसे धोखा दे रही है, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा, घटना वाले दिन उसने लड़की को फोन कर नदी किनारे मिलने के लिए बुलाया था। उसके वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
उसने शव को रेत से ढककर छिपाने की भी कोशिश की। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
IND vs NZ 4th T20I: नमन धीर ने खेला पुल शॉट, बाउंड्री पर 2 फील्डर्स ने मिलकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें Video
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड के दो फील्डरों ने बाउंड्री पर शानदार रिले कैच पकड़कर नमन धीर को आउट किया. देखें कैसे हुआ यह कारनामा.
The post IND vs NZ 4th T20I: नमन धीर ने खेला पुल शॉट, बाउंड्री पर 2 फील्डर्स ने मिलकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें Video appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








