Are farmers and ranchers turning on Trump in Kansas? | BBC News
Kansas has been longtime Republican stronghold but its now a key battleground in the US midterm elections. BBC's Caitriona Perry travels to the Wheat State to hear from farmers and other voters about the impact of Trump’s trade policies and tariffs ahead of the US midterm elections. It could have far reaching consequences for the president and the Republican Party. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Kansas #Midterms #Farming #US #BBCNews
INDIA ब्लॉक का आज सड़क पर संसद कार्यक्रम:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग लाएंगे; कल विपक्ष की 'वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार को होने वाला था, लेकिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग लाया जाएगा। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं। राहुल ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग लाया जाएगा। इसके अगले दिन हम रामलीला मैदान पर मार्च करेंगे। हमने इसमें राजनीतिक, छात्र संगठनों और सभी लोगों से आने की अपील है। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेगा। सपा ने कहा- एमएलसी चुनाव भाजपा ने बेईमानी से जीता सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा, 'पूरा विपक्ष जो लड़ाई लड़ रहा है उसे देश के लोग अब समझ गए हैं। वे समर्थन कर रहे हैं। यूपी में एमएलसी चुनाव में यह भाजपा को अहसास कराया कि वे कितना पीछे हैं। जो सीट वो जीते हैं वो जुगाड़ बेईमानी से जीते हैं। सभी सीटों पर पढ़े लिखे लोगों ने सपा को मजबूत किया। TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, 'मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं। हम सभी इस लड़ाई में साथ हैं। यह राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की भी लड़ाई है। हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।' CTI ने रैली स्थगित करने सोनिया गांधी को लेटर लिखा चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने शुक्रवार को फिर कांग्रेस से 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली स्थगित करने की अपील की है। इस बार नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखा। CTI ने इससे पहले तीन बार राहुल गांधी को लेटर लिखा था। CTI के मुताबिक, रैली से 20 बाजारों में 10,000-12,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है। साथ ही, भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताते हुए संगठन ने रैली को दिवाली के बाद कराने या बुराड़ी ग्राउंड में स्थानांतरित करने की मांग की है। दिल्ली में CAPF की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ी केंद्र सरकार ने इस रैली, संभावित प्रदर्शनों और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। इनकी तैनाती की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभालेगी। तैनात बलों में CRPF की 125, BSF की 46, ITBP की 39, SSB की 31, RAF की 20 और CISF की 12 कंपनियां शामिल हैं। इन्हें पहले CJP के प्रदर्शनों के मद्देनजर तैनात किया गया था। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेता SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन कर चुके हैं। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही, CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-20 में ‘वोट अधिकार, जीने का अधिकार’ जनसुनवाई के दौरान कहा कि गरीबों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था- हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझने लगा है कि टॉप लेवल से वोट चोरी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News









.jpg)
