US Israel Iran War Live Updates: भारत से लौट रहे ईरानी शिप को अमेरिका ने हिंद महासागर में डूबाया
SA vs NZ Semi-Final: फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में शतक जड़ रचा इतिहास, दुनिया के पहले खिलाड़ी
Finn Allen Century in T20 World Cup Semi-Final: न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. न्यूजीलैंड के इस एकतरफा जीत के हीरो टीम के ओपनर फिन एलन रहे, जिन्होंने शतक लगाया. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक जड़ फिन एलन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते 169 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 12.5 ओवरों में सिर्फ एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर टिम साईफर्ट और फिन एलन ने 10 ओवरों में ही मैच का रुख न्यूजीलैंड की ओर कर दिया था.
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने फिन एलन
फिन एलन ने इस सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 33 गेंदों पर अपना शतक पूरा किए. इसी के साथ फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था. गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2016 में 47 गेंदों पर शतक लगाया था. तीसरे नंबर पर भी क्रिस गेल हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पहले चरण यानी 2007 में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक पूरा किया था.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी इस लिस्ट में शामिल हैं और चौथे नंबर पर हैं. ब्रूक ने इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था. जबकि न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
फिन एलन - 33 गेंद, साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, 2026
क्रिस गेल- 47 गेंद, वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 2016
क्रिस गेल - 50 गेंद, वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, 2007
हैरी ब्रूक - 50 गेंद, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2026
ब्रेंडन मैकुलम - 51 गेंद, न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, 2012
Finn Allen scores the fastest hundred in Men's #T20WorldCup history to power New Zealand into the final????
— ICC (@ICC) March 4, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026 ????
????: https://t.co/nv2bu4uGh7 pic.twitter.com/PSuPYu3rfx
A record-breaking knock from Finn Allen took New Zealand into the #T20WorldCup final????
— ICC (@ICC) March 4, 2026
He wins the @aramco POTM????
????: https://t.co/nv2bu4uGh7 pic.twitter.com/SnTAU9mWX4
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















