Responsive Scrollable Menu

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

अदालत परिसरों में जारी विरोध और कामकाज में बाधा के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि युवा अधिवक्ताओं को सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ बढ़ाने के बजाय अपने अध्ययन, मुकदमों की तैयारी और पेशेवर जीवन को संवारने पर ध्यान देना चाहिए। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय के कामकाज को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट की जा रही हैं, जिनमें अधूरी और भ्रामक जानकारी दी गई है। इससे बार और पीठ के बीच अनावश्यक मतभेद पैदा हो सकते हैं।

अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में अधिवक्ताओं का सम्मान इसलिए है, क्योंकि आम जनता को उच्च न्यायालय पर भरोसा है। अदालत ने यह टिप्पणी राजेश नाम के एक व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की। अदालत ने उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन से इस मुद्दे पर विचार करने और उच्च न्यायालय की गरिमा बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने को कहा।

अदालत ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं की गरिमा में निजी और सरकारी, दोनों क्षेत्रों में कार्यरत वकील शामिल हैं। यह मामला सुनवाई के दौरान उस समय सामने आया, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ अधिवक्ताओं ने अन्य वकीलों को न्यायमूर्ति देशवाल के अदालत कक्ष में जाने से रोक दिया। इस दौरान अदालत ने एक महिला अधिवक्ता की आवाज सुनी, जो अपने मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत कक्ष में प्रवेश करना चाहती थी।

अदालत ने कहा कि न्यायिक कार्यवाही केवल इसलिए नहीं रोकी जा सकती कि अधिवक्ताओं का एक वर्ग नहीं चाहता कि अदालत में कामकाज हो, जबकि अधिकांश वकील अपने मुकदमों की पैरवी करना चाहते हैं। अदालत ने कहा, ‘‘युवा अधिवक्ताओं को सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट पर लाइक बढ़ाने के बजाय पढ़ाई और अपने मुकदमों की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वे अपना करियर बना सकें।’’ अदालत ने कहा, ‘‘कुछ अधिवक्ताओं का ऐसा आचरण बार और अदालत की प्रतिष्ठा तथा गरिमा के अनुकूल नहीं है।’’

Continue reading on the app

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर पांच साल बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में नहीं रहती है, तो पार्टी छोड़ने वाले पहले व्यक्ति मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे। विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि दिसंबर 2020 में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अधिकारी को एक हलफनामा देकर यह घोषणा करनी चाहिए कि वह जीवनभर भगवा दल में ही रहेंगे। बनर्जी ने आरोप लगाया कि विपक्ष में रहते हुए अधिकारी ने तृणमूल के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा, हमारे पास ऐसी कोई संस्था नहीं है, लेकिन हम झुके नहीं हैं क्योंकि हम सच्चे बंगाली हैं। दिल्ली के पालतू कुत्ते की तरह रहने के बजाय रॉयल बंगाल टाइगर की तरह रहना कहीं अधिक सम्मानजनक है। यहां संवाददाताओं के समक्ष उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के कई सांसदों और विधायकों को दूसरी पार्टियों में शामिल होने के लिए डराने के बावजूद मुख्यमंत्री तृणमूल फोबिया से पीड़ित हैं।

बनर्जी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अपने सार्वजनिक भाषणों में ज्यादातर उनके बारे में ही बात करते हैं। उन्होंने कहा, पांच साल बाद आपकी (अधिकारी की) उम्र 61 साल होगी, जबकि मेरी उम्र 43-44 साल होगी। आपकी ताकत घटेगी, जबकि मेरी बढ़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी को दुष्कर्म की धमकी दी गई और उनकी पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई। मुख्यमंत्री अधिकारी की उस टिप्पणी का जिक्र करते हुए, जिसमें उन्होंने 71 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उम्र बढ़ने के कारण आराम करने की सलाह दी थी, डायमंड हार्बर के सांसद ने दावा किया कि ऐसा करके अधिकारी ने वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है, जिनकी उम्र 76 वर्ष है। बनर्जी ने कहा, हो सकता है कि दिल्ली के कुछ नेताओं ने उन्हें प्रधानमंत्री की उम्र को लेकर निशाना साधने के लिए उकसाया हो।

Continue reading on the app

  Sports

जहां फेल हो गया सचिन तेंदुलकर का बल्ला! क्रिकेट के भगवान का वो अछूता किला, पूरे करियर में यहां एक शतक भी नहीं लगा पाए

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने दुनियाभर में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया, लेकिन उनके पूरे करियर में एक ऐसा अनलकी मैदान भी रहा, जहां उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है. यह कोई और मैदान नहीं, बल्कि क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाला लॉर्ड्स है. सचिन यहां एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. Sat, 31 Oct 2026 07:31:02 +0530

  Videos
See all

Anant Singh Bail Cancelled Live: Jail जाने पर अनंत सिंह का ऐलान | Dularchand Yadav Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T02:16:24+00:00

Hindi News : सरदार पटेल की आज 151वीं जयंती, अमित शाह ने जानिए क्या कहा? | Top News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T02:09:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers