Responsive Scrollable Menu

शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत में पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से-

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान… पर्दे पर कभी मोहब्बत के लिए दुनिया से लड़ते दिखे, तो कभी दुश्मनों के छक्के छुड़ाते। लेकिन असल जिंदगी में भी शाहरुख का एक ऐसा अंदाज रहा है, जिसने कई बार सुर्खियां बटोरीं। जब बात परिवार की हो, आत्मसम्मान की या फिर अपने काम और इज्जत की, तो शाहरुख ने कैमरे के सामने ही नहीं, कैमरे के पीछे भी कई बार एक्शन किया है। एक बार तो शाहरुख को-एक्ट्रेस से शारीरिक संबंध बनाने की बात छापने वाले पत्रकार को मारने तलवार लेकर उसके घर पहुंच गए थे। वहीं एक बार यूनिट की लड़कियों को छेड़ने वालों की लाठी से पिटाई की थी। आज शाहरुख खान के बर्थडे के खास मौके पर पढ़िए उनके ऑफ कैमरा झगड़ों की कहानी- किस्सा- 1 हीरोइन से अफेयर की खबर छापने वाले से कहा- काट डालूंगा, जिंदा गाड़ दूंगा शाहरुख नए-नए फिल्मों में आए थे और उनकी शादी भी नई-नई थी। इसी समय उन्हें दीपा सेन के साथ फिल्म मामा मेमसाब (1993) में कास्ट किया गया। फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तभी एक मैगजीन ने कवर पेज पर शाहरुख की बड़ी सी तस्वीर के साथ लिखा कि शूटिंग में हीरोइन के साथ सहज महसूस करने के लिए उन्होंने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। मैगजीन घर पहुंची, तो शाहरुख की पत्नी गौरी खान डर गईं। शाहरुख ने पढ़ते ही सीधे मैगजीन की एडिटर को कॉल मिलाया और कहा- ‘ये क्या छापा है?’ जवाब मिला- ‘शाहरुख, ये मजाक है।’ शाहरुख ने गालियों की बौछार कर दी और कॉल पर ही धमकी दे डाली। उसी शाम शाहरुख, शादी में आर्मी ऑफिसर ससुर से घुड़चड़ाई के समय मिली तलवार लेकर मैगजीन के रिपोर्टर के घर पहुंच गए। पहुंचते ही उन्होंने उस रिपोर्टर की टांगों के बीच में तलवार अड़ा दी। गाली-गलौज हुई और शाहरुख ने उसके पेरेंट्स से कहा- ‘मैं इसे काट डालूंगा।’ उस रोज रिपोर्टर के घर में एक पार्टी थी, जिसमें कई लोग आए हुए थे, लेकिन शाहरुख ने आव देखा न ताव सीधे बखेड़ा खड़ा कर, जमकर मारपीट की और गालियां बरसाईं। उन्होंने धमकी दी कि दोबारा ऐसा हुआ, तो वो सबको जिंदा गाड़ देंगे। शाहरुख तमतमाते घर लौट आए। अगले दिन उनका गुस्सा शांत हो चुका था। शाम को वो दूसरी फिल्म कभी हां कभी ना की शूटिंग करने चले गए। सेट पर पुलिस आईं, शाहरुख को लगा फैन हैं। कुछ तस्वीरें क्लिक करने के बाद पुलिस ने कहा- आपको स्टेशन बुलाया गया है। शाहरुख को लगा कोई अफसर उनसे मिलना चाहता है। वो स्टाइल में पुलिस स्टेशन गए। जैसे ही वो कुर्सी पर बैठने को हुए, अफसर ने तेज आवाज में कहा- बैठने की जरुरत नहीं है। तुम्हारे खिलाफ शिकायत मिली है। शाम के 6 बजकर निकल गए थे, तो बेल की भी उम्मीद नहीं थी। पुलिस ने उन्हें एक कॉल करने की इजाजत दी। लेकिन शाहरुख ने परिवार, वकील या दोस्तों की जगह सीधे शिकायत करने वाले रिपोर्टर को कॉल लगाया और कहा- ‘अब तो मैं जेल आ गया हूं, निकलकर तुझे छोड़ूंगा नहीं।’ शाहरुख को फॉर्मेलिटी के बाद जेल में डाला गया, तब नाना पाटेकर ने उन्हें बेल दिलवाई थी। ये किस्सा खुद शाहरुख ने 2012 के थिंक फेस्ट में सुनाया था। किस्सा- 2 लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की कर दी पिटाई शाहरुख खान और सलमान खान राजस्थान में फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान कई लोग उनकी शूटिंग देखने इकट्ठा होते थे। एक दिन शाहरुख के गाने की शूटिंग हुई, जिसमें कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश की टीम की कई लड़कियां भी शामिल हुईं। शूटिंग के बीच कुछ लड़के आकर, उन लड़कियों पर कमेंट कर बदतमीजी करने लगे। पहले तो टीम ने लड़कों को समझाकर भगाने की कोशिश की, लेकिन जब वो तब भी लगातार बदतमीजी करते रहे, तो शाहरुख और सलमान ने लाठी से उन लड़कों की पिटाई कर दी। सेट के लोग डर गए कि कहीं वो लड़के हंगामा न खड़ा कर दें, इस वजह से उन लड़कियों को हड़बड़ी में सेट से होटल तक सुरक्षित पहुंचाया गया था। किस्सा- 3 अंडरवर्ल्ड की धमकी मिली, तो जवाब में कहा- पठान हूं 90 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का हस्तक्षेप बढ़ने लगा। कई प्रोड्यूसर्स से प्रोटेक्शन मनी के नाम पर लाखों वसूले जाते, तो कई हीरो-हीरोइन पर कुछ प्रोड्यूसर की फिल्में करने का दबाव बनाया जा रहा था। बात न मानने वालों को जान से मारने की धमकी दी जाती। ऐसे ही प्रोड्यूसर गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई और राजीव राय को धमकाया गया। राकेश रोशन पर भी हमला हुआ। एक दिन सलमान खान फिल्म दिल तो पागल है की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके पास अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे अबू सलेम का कॉल आया। उन पर एक प्रोड्यूसर की फिल्म करने का दबाव बनाया गया। शाहरुख ने पहले बड़ी विनम्रता से कहा कि वह पहले ही कई फिल्मों में बिजी हैं, ऐसे में कोई नई फिल्म नहीं कर पाएंगे। लेकिन कॉल पर उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। कहा गया- ‘मैं तुम्हारे पास एक आदमी भेज रहा हूं, तुम्हें अपनी जान की परवाह है तो फिल्म कर लेना।’ शाहरुख ने जवाब दिया- ‘मैं पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो। डरता नहीं हूं।’ कुछ दिन बीत गए। शाहरुख फिल्म डुप्लीकेट की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके पास छोटा शकील का कॉल आया। शाहरुख ने फिर इनकार कर दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने आसपास की सिक्योरिटी बढ़ा ली और बुलेटप्रूफ कार भी खरीदी। शाहरुख को 2013 में भी अंडरवर्ल्ड की धमकी मिल चुकी है। किस्सा- 4 मन्नत पर पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई, तो दे डाली धमकी साल 2007 में शाहरुख खान ने सैफ अली खान के साथ आईफा अवॉर्ड होस्ट किया था। होस्टिंग के बीच शाहरुख ने समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह का मजाक बनाते हुए कहा था कि उनकी आंखों में दरिंदगी दिखती है। उस समय तो सभी जोर-जोर से हंस पड़े, लेकिन शो टेलीकास्ट होने के बाद सपा नेता के सपोर्टर्स शाहरुख को धमकियां देने लगे। सपोर्टर्स ने 5 मार्च 2007 को शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर हंगामा किया। शाहरुख खान, शूटिंग पर थे और पत्नी गौरी खान किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं, लेकिन बच्चे घर में ही थे। जल्द ही गुस्साई भीड़ ने नारेबाजी करते हुए घर में पत्थर मारने शुरू कर दिए। ये देखकर शाहरुख की बेटी सुहाना खान जोर-जोर से रोने लगीं, जो 6 साल की थीं। बड़े बेटे आर्यन भी रो रहे थे और शाहरुख की बहन की तबीयत खराब थी। घर से कॉल आते ही शाहरुख ने शूटिंग कैंसिल की और पुलिस को खबर थी। जल्द ही पुलिस ने भीड़ पर काबू पा लिया। शाहरुख भी तुरंत बच्चों के पास पहुंचे। शाहरुख इस इंसिडेंट से काफी नाराज हुए। कुछ दिनों बाद मिड-डे को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा, मुझे अपना शूट कैंसिल कर घर भागना पड़ा था, क्योंकि मेरी 6 साल की बेटी सुहाना रो रही थी। मेरे घर के बाहर लोग हल्ला कर रहे थे, चिल्ला रहे थे। मेरा बेटा आर्यन डरा हुआ था कि कहीं कोई पत्थर न फेंक दे। अगर आप ये कहकर मुझे डराना चाहते हो कि मुझे नुकसान पहुंचाओगे, तो मैं डर जाऊंगा, क्योंकि मेरे न रहने के बाद मेरे बच्चों को कौन देखेगा। अगर मुझे नुकसान पहुंचाओगे, तो मैं अपने बारे में नहीं सोचूंगा। आगे शाहरुख ने कहा, मैं एक पठान हूं और अपने परिवार को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर मैं पुलिस के आने से पहले आ जाता, तो मैंने अपनी बेटी को रुलाने वाले उन सभी लोगों को रुला दिया होता। ये एक पठान का वादा है, मैंने उन्हें बख्शा नहीं होता। किस्सा- 5 काम का मजाक उड़ाया तो सलमान से हुई हाथापाई, संजय दत्त ने किया बीच-बचाव शाहरुख सलमान 90 के दशक में अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ फिल्में भी करते थे। फिर जब शाहरुख ने ऐश्वर्या के साथ फिल्म चलते-चलते की शूटिंग शुरू की, तो इस दोस्ती में दरार आ गई। दरअसल, सलमान बार-बार सेट पर आकर ऐश्वर्या की वजह से हंगामा करते थे। शाहरुख ने ऐश्वर्या को फिल्म से हटाकर रानी को ले लिया। सलमान-शाहरुख में अनबन तो हुई, लेकिन फराह खान ने अपनी शादी में दोनों की फिर सुलह करवा दी। दोस्ती फिर चर्चा में आ गई। फिर साल 2008 में शाहरुख पत्नी के साथ सलमान की गर्लफ्रेंड कटरीना की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। मजाक-मजाक में सलमान ने शाहरुख के टीवी शो क्या आप पांचवी पास से तेज हैं का मजाक उड़ा दिया। शाहरुख काम का मजाक बनता देख चिढ़ गए और दोनों की वहीं बहस शुरू हो गई। बहस के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई। संजय दत्त ने बीच-बचाव करवाया और शाहरुख तुरंत वाइफ गौरी खान के साथ पार्टी छोड़कर निकल गए। झगड़े के बाद दोनों ने सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की, हालांकि अब दोनों फिर दोस्त बन चुके हैं। किस्सा- 6 फिल्म का मजाक उड़ाने पर दोस्त फराह के पति को मारा थप्पड़ संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ हिट रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपने घर में एक सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में संजय के करीबी दोस्त शाहरुख खान भी पहुंचे। इनके अलावा शाहरुख की दोस्त फराह खान भी पति शिरीष कुंदर के साथ पहुंचीं। उसी समय शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की मेगा बजट फिल्म रा.वन फ्लॉप हुई थी। पार्टी में बातचीत के बीच शिरीष कुंदर ने शाहरुख की रा.वन के फ्लॉप होने का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। शाहरुख ने सुना तो वो गुस्सा काबू नहीं कर सके और सीधे शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया। फराह तुरंत पार्टी छोड़कर निकल गईं। डब्बू रत्नानी, अमीषा पटेल, जैसे कई लोगों ने माना की गलती शिरीष की थी। झगड़ा खबरों में रहा, फिर अगले ही दिन गलती का एहसास होने पर शिरीष कुंदर ने शाहरुख से माफी मांगकर मामला शांत कर दिया। किस्सा- 7 आमिर ने शाहरुख के नाम का कुत्ता पाला, जो जवाब में आमिर खान को छिछोरा कहा मई 2008 की बात है। पंचगनी के एक फार्महाउस से आमिर खान ने ब्लॉग लिखा- शाहरुख मेरे पैरों को चाट रहा है और मैं बीच-बीच में उसे बिस्किट खिला रहा हूं। इससे ज्यादा और क्या मांग सकता हूं?" आमिर का बयान आते ही साफ हो गया कि उनके और शाहरुख के बीच सालों से चला आ रही कॉल्ड वॉर, अब पब्लिक होने वाली है। कुछ महीने बीते, 25 दिसंबर 2009 को आमिर की फिल्म 3 इडियट्स रिलीज होनी थी और कुछ दिनों बाद 12 फरवरी 2010 में शाहरुख की फिल्म माय नेम इज खान आनी थी। दोनों रिलीज में चंद दिनों की दूरी थी। आमिर फिल्म के प्रमोशन के लिए भेष बदलकर पब्लिक प्लेस में जा रहे थे। वहीं शाहरुख भी प्रमोशन में व्यस्त थे। एक इवेंट में शाहरुख से आमिर के गेटअप बदलकर प्रमोशन करने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- ये शब्द इस्तेमाल करने के लिए माफी, लेकिन ये छिछोरापन है। मुझे नहीं लगता कि एक लेवल पर आकर फिल्ममेकर्स या हम फिल्म की पब्लिसिटी के लिए ये छिछोरापन करेंगे। किस्सा- 8 बेटी से बदतमीजी की तो स्टेडियम में लड़ पड़े शाहरुख, बच्चे नाराज हुए तो दी सफाई 17 मई 2012 में शाहरुख, पत्नी गौरी खान, बच्चों आर्यन और सुहाना समेत करीब 40 बच्चों को मैच दिखाने ले गए थे। उस दिन शाहरुख की IPL टीम किंग नाइट राइडर का मैच चेन्नई सुपर किंग से था। सुहाना और आर्यन दूसरे बच्चों के साथ एक तरफ खड़े थे, तभी सिक्योरिटी गार्ड ने आकर उनसे बदसलूकी करना शुरू कर दी। वो बच्चों को वहां से भद्दी भाषा में हटा रहा था। उस समय तो शाहरुख वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि गार्ड ने उनके बच्चों के साथ बुरा सलूक किया, वो आपा खोते हुए उस गार्ड को मारने पहुंच गए। जमकर हंगामा और मारपीट हुई। नतीजतन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख की वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री पर 5 साल का बैन लगा दिया। उस दिन मारपीट कर जब शाहरुख घर लौटे, तो गौरी और बच्चे उनके रवैये पर नाराज थे। बेटे आर्यन ने साफ कहा कि उन्हें मारपीट नहीं करनी चाहिए थी। जब शाहरुख ने कहा कि वो बच्चों को गाली दे रहा था, तो सुहाना ने भी कहा- ये इतनी बड़ी बात नहीं थी कि आप इतना गुस्सा हो जाओ। आप एक बड़े स्टार हो। आपको तमीज से पेश आना चाहिए। शाहरुख ने आप की अदालत में इस मुद्दे पर बात की और अपने रवैये पर देश की जनता से भी माफी मांगी। अब पढ़िए, कैसे हीरो बने शाहरुख खान- शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद का जन्म अफगानिस्तान में ही हुआ था। 1946 में वो दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत करने भारत आए थे, हालांकि इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से शुरू हुए दंगों के बाद वो अफगानिस्तान नहीं लौट सके। शाहरुख के पिता ने वकालत पूरी करने के बाद फर्नीचर बिजनेस किया। ये सफल नहीं रहा तो उन्होंने ट्रांसपोर्टेशन और केरोसीन डीलिंग जैसे काम किए। बाद में उन्होंने दिल्ली के विलिंगन हॉस्पिटल के पीछे चाय की दुकान खोल ली। 1956 में मीर ताज मोहम्मद, लतीफ फातिमा से शादी कर दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में किराए के घर में रहने लगे। एक बेटी के बाद 2 नवंबर 1965 को उनके घर बेटे शाहरुख का जन्म हुआ। शाहरुख ने 5 साल मैंगलोर में अपने नाना-नानी के साथ गुजारे। देखिए शाहरुख खान के बचपन की तस्वीरें- उनके नाना इफ्तिखार अहमद, पोर्ट में चीफ इंजीनियर थे। शाहरुख की मां लतीफ फातिमा भी पढ़ी-लिखी थीं। इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वालीं लतीफ फातिमा फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट थीं। वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीबी थीं और उनके साथ सोशल वर्क किया करती थीं। स्पोर्ट्समैन बनना चाहते थे, कंधे में लगी चोट से टूटा सपना शाहरुख खान ने पढ़ाई सेंट कोलंबस स्कूल से की। वो पढ़ाई के साथ हॉकी और फुटबॉल में भी माहिर थे। खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें स्कूल का सबसे बड़ा सोर्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड मिला था। वो स्पोर्ट्समैन बनना चाहते थे, लेकिन एक दिन खेलते हुए उनके कंधे पर इतनी गहरी चोट लगी, जिससे डॉक्टर्स ने उन्हें खेल से दूर रहने की सलाह दी। स्पोर्ट्स छोड़ने के बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के साथ प्ले में हिस्सा लेना शुरू किया। दिल्ली के थिएटर एक्शन ग्रुप से जुड़कर उन्हें बैरी जॉन से एक्टिंग सीखने का मौका मिला। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली के ही जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से मास कम्यूनिकेशन के मास्टर्स में दाखिला लिया। फिर एक्टर बनने के लिए पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। खुद को हीरो बनने लायक नहीं समझते थे शाहरुख नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखते हुए शाहरुख की मुलाकात फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों से हुई। सबसे पहले उन्हें लेख टंडन के टीवी शो दिल दरिया में काम मिला था, जिसकी शूटिंग 1988 में शुरू हुई थी। हालांकि ये शो बनने में देरी हो गई और उन्होंने राजकुमार कपूर के निर्देशन में बने 1989 के शो फौजी से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वो अजीज मिर्जा के शो सर्कस (1989-1990), मणि कौल के शो इडियट (1992) और उम्मीद (1989) का भी हिस्सा रहे। शाहरुख के दमदार अभिनय की तुलना दिलीप कुमार से की जाती थी। कई लोग उनसे कहते थे कि उन्हें टीवी सीरियल में नहीं बल्कि फिल्मों में काम करना चाहिए, हालांकि वो खुद को फिल्म में हीरो बनने लायक नहीं समझते थे। एक दिन शाहरुख खान के पास हेमा मालिनी की भतीजी का कॉल आया था। उन्होंने कहा था कि एक फिल्म के सिलसिले में हेमा आपसे बात करना चाहती हैं। शाहरुख को लगा कि कोई मजाक कर रहा है, हालांकि कुछ ही समय में हेमा मालिनी कॉल पर थीं। उन्होंने शाहरुख को मिलने बुलाया, लेकिन उन्हें फिल्में नहीं करनी थीं, तो वो गए ही नहीं। कुछ समय बाद मां का निधन हो गया और शाहरुख बुरी तरह टूट गए। सदमे से उबरने के लिए वो दिल्ली छोड़कर मुंबई चले आए। तब भी हेमा मालिनी अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म दिल आशना है के लिए एक हीरो की तलाश में थीं, तो शाहरुख खान उनसे मिलने चले गए। हेमा मालिनी ने बोलने का स्टाइल देखकर कर दिया था रिजेक्ट हेमा मालिनी की ऑटोबायोग्राफी बियॉण्ड द ड्रीम गर्ल के मुताबिक, हेमा को शाहरुख के बाल और उनके जल्दी-जल्दी बोलने का तरीका पसंद नहीं आया, जिसके चलते उन्होंने शाहरुख को रिजेक्ट कर दिया। कुछ समय बाद जब हेमा मालिनी को उनकी फिल्म दिल आशना है के लिए कोई हीरो नहीं मिला, तो उन्होंने शाहरुख खान को ही कास्ट कर लिया। सालों पहले गुरु मां ने की थी भविष्यवाणी- ये लड़का एक दिन इंडस्ट्री का चेहरा बदल देगा शूटिंग शुरू होने के बाद हेमा मालिनी अपनी गुरु मां इंदिरा के पास शाहरुख खान की तस्वीर लेकर पहुंची थीं। तब उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन ये लड़का इंडस्ट्री का चेहरा बदल देगा। सालों बाद गुरु मां की कही बात सच साबित हुई। 1991 में शाहरुख खान की एक साथ 4 फिल्में दिल आशना है, दीवाना, राजू बन गया जेंटलमैन और चमत्कार रिलीज हुईं और सारी हिट रहीं। इन फिल्मों की बदौलत शाहरुख खान को 1992 की फिल्म बाजीगर मिली। फिल्म बाजीगर और डर में नेगेटिव रोल निभाकर शाहरुख खान स्टार बन गए। 1991 से लेकर अब तक शाहरुख खान 80 फिल्मों में बतौर हीरो काम कर चुके हैं। पिछले साल उन्हें फिल्म पठान के लिए पहला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। शाहरुख अब जल्द ही किंग में नजर आने वाले हैं, जो 2027 में रिलीज होगी। शाहरुख के बारे में ये फैक्ट्स भी पढ़िए-

Continue reading on the app

New clues on US-Iran diplomacy | BBC News

New details have emerged of US Vice President JD Vance's outreach to Iran, with indications of a framework for negotiations rather than a peace deal. As diplomacy continues, reports have suggested The White House is considering fresh military options against Iran after next week's midterm elections. Meanwhile, new incidents in the Strait of Hormuz have raised concerns over shipping safety and keep pressure on oil prices. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

Hong Kong Sixes: भारत की हार की हैट्रिक, यूएई और पाकिस्तान के बाद अब इंग्लैंड से भी मिली शिकस्त

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. ओपनिंग मैच में यूएई के खिलाफ मिली हार के बाद, टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला भी गंवा दिया. वहीं, अब तीसरे मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आ गई है. Sat, 31 Oct 2026 12:39:26 +0530

  Videos
See all

CM Yogi LIVE: सरदार पटेल जयंती पर युवाओं को बड़ी सौगात | Lucknow | Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T07:44:24+00:00

दिलजीत दोसांझ ने महिला पुलिसकर्मी को स्टेज पर बुलाकर लगाया गले, Video Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T07:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers