Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की उम्र सीमा 5 साल बढ़ी, उम्मीदवारों की मांग पर फैसला

तमिलनाडु के CM विजय ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती की अधिकतम उम्र 5 साल बढ़ा दी। नई उम्र सीमा 30 अक्टूबर 2026 से लागू होगी और 5 साल तक प्रभावी रहेगी। यह फैसला सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों की मांग पर लिया। सरकार के मुताबिक, इससे उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जो उम्र सीमा के कारण आवेदन से वंचित होने वाले थे। आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई उम्र सीमा नियमों में तय मौजूदा सीमा के अलावा लागू होगी। यह आरक्षित वर्गों को पहले से मिल रही उम्र में छूट के अतिरिक्त होगी। आज की अन्य खबरें… महाराष्ट्र और अरुणाचल में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार देर रात 12:54 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत में ब्राजील की राजदूत बोले- दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ₹1.9 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ₹1.9 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ब्राजील के भारत में राजदूत केनेथ फेलिक्स हाजिंस्की दा नोब्रेगा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने दोनों देशों के बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि सहयोग महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा, ऊर्जा, फार्मा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक बढ़ रहा है। राजदूत ने कहा कि दोनों देश राजनयिक संबंधों की 80वीं वर्षगांठ से पहले रिश्तों के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। राजनीतिक प्रतिबद्धता और बढ़ते कारोबारी रिश्ते इस साझेदारी को नई गति दे रहे हैं। नेहा बोरा ने भी INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन किया, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है। यह प्रदर्शन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगा। बोरा ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर लोगों से रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की। उन्होंने SIR में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर पूरी तरह रोक और 2023 का कानून वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन होगा। बोरा ने कहा, “ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर पूरी तरह रोक और 2023 का कानून वापस लेने की हमारी मांग 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आंदोलन का रूप लेगी।”

Continue reading on the app

800 करोड़ के पटौदी पैलेस में 150 कमरे, सैफ अली खान ने नवाबी ठाठ-बाट की दिखाई झलक, देखें इनसाइड PHOTOS

सैफ अली खान बॉलीवुड के नवाब हैं, जिनके ठाठ-बाट किसी राजा की तरह है. वे पिता मंसूर अली खान पटौदी की शानदार विरासत को सफलता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. पटौदी पैलेस उनकी जिंदगी का एक अहम पड़ाव है, जहां वे अक्सर परिवार के साथ वक्त गुजारते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर 10 एकड़ में फैले पटौदी पैलेस में अपनी रॉयल जिंदगी की झलकियां दिखाईं.

Continue reading on the app

  Sports

Hong Kong Sixes 2026: UAE से हारते ही भारत की उम्मीदें खत्म, पाकिस्तान भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर

Hong Kong Sixes 2026 से भारत और पाकिस्तान दोनों बाहर हो गए हैं. इसका फैसला UAE और भारत के बीच खेले मुकाबले के नतीजे के सामने आने के बाद हुआ. Sat, 31 Oct 2026 10:59:43 +0530

  Videos
See all

Nitin Nabin News | विदेशी डिप्लोमैट्स के साथ दिवाली मनाने पहुंचे नितिन नवीन uppolitics | N18s #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T04:18:14+00:00

हेलीकॉप्टर हादसे का खौफनाक VIDEO वायरल, क्रैश से पहले कैमरे में कैद हुआ सबकुछ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T04:28:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers