Responsive Scrollable Menu

एक्ट्रेस जिया शंकर ने की बॉयफ्रेंड से सगाई:करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की; बोलीं- अचानक मिला मेरा सच्चा प्यार

एक्ट्रेस और 'बिग बॉस OTT 2' की पूर्व कंटेस्टेंट जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ सगाई कर ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। सनसेट के दौरान आउटडोर लोकेशन पर हुए इस प्रपोजल की झलकियों के साथ जिया ने अपने मंगेतर के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और दोस्त कपल को बधाइयां दे रहे हैं। सनसेट के बीच मिला सरप्राइज प्रपोजल शेयर की गई तस्वीरों में जिया और करण एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। करण ने जिया को डूबते सूरज की रोशनी में एक आउटडोर लोकेशन पर अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया। एक फोटो में जिया सरप्राइज होकर अपनी डायमंड एंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर जिया ने पेस्टल येलो कलर का सैटिन गाउन पहना था, जबकि करण बेज शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आए। बोलीं- हजारों मील दूर रहकर भी घर जैसा अहसास हुआ जिया ने सोशल मीडिया पर करण के नाम एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "हो सकता है कि यह सच हो, आपको प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं। भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, लेकिन तुमसे हुई हर बातचीत ने घर जैसा अहसास कराया।" जिया ने आगे लिखा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हर दिन एक-दूसरे को चुना। उन्होंने करण को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए उनके साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताने की बात कही। बिजनेसमैन हैं करण धनक जिया शंकर एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2013 में रीजनल फिल्मों से की थी और बाद में 'मेरी हानिकारक बीवी', 'काटेलाल एंड संस' और 'पिशाचिनी' जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने सुपरहिट मराठी फिल्म 'वेड' और रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं उनके मंगेतर करण धनक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अमेरिका (US) में स्थित एक बिजनेसमैन (एंट्रेप्रेन्योर) और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। ये खबर भी पढ़ें जैनिफर विंगेट ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की अनसीन फोटोज:पति विलियम संग हरे लहंगे में नजर आईं; करन वाही और हरलीन सेठी भी शामिल हुए टीवी एक्ट्रेस जैनिफर विंगेट ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ब्रिटेन के बिजनेसमैन विलियम इशमेल संग शादी रचाने के कुछ हफ्तों बाद उन्होंने अपनी प्री-वेडिंग रस्मों की यादें साझा की हैं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की सुरक्षा में चूक:हेलिकॉप्टर के पास से उड़ी कमर्शियल फ्लाइट, , FAA ने जांच शुरू की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ले जा रहे मरीन वन हेलिकॉप्टर की उड़ान के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तय नियम के मुताबिक रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों को नहीं रोका, जिससे एक यात्री विमान और मरीन वन के बीच तय सुरक्षा दूरी कम हो गई। हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा कभी खतरे में नहीं थी। व्हाइट हाउस से उड़ान भरते ही हुई चूक वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार दोपहर मरीन वन व्हाइट हाउस से नियमित उड़ान पर रवाना हुआ। इसी दौरान रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल उड़ानों को रोका नहीं गया, जबकि राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की उड़ान के समय ऐसा करना अनिवार्य है। एक साथ उड़े दोनों विमान कमर्शियल उड़ानों पर रोक नहीं लगने के कारण एक यात्री विमान भी लगभग उसी समय उड़ान भर गया। इससे दोनों विमानों के बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तय न्यूनतम सुरक्षा दूरी (स्टैंडर्ड सेपरेशन) नहीं रह सकी। व्हाइट हाउस बोला- राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित थे व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा, "मरीन वन दुनिया के सबसे अनुभवी पायलट उड़ाते हैं। उड़ान के दौरान किसी भी समय राष्ट्रपति की सुरक्षा खतरे में नहीं थी।" संघीय विमानन प्रशासन (FAA) इस प्रक्रियात्मक चूक की जांच कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों विमान टक्कर की सीधी स्थिति में नहीं थे, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने की वजह से पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है। क्या कहते हैं नियम?

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के रूम में क्या करने जाते थे खिलाड़ी? पठान ने कहा था हुक्का बनाने, अजिंक्य रहाणे ने किया नया खुलासा

Ajinkya Rahane MS Dhoni: अपनी प्लानिंग और सटीक रणनीति के लिए मशहूर एमएस धोनी को पता था कि अपने टीममेट्स का कैसे ध्यान रखना है. अजिंक्य रहाणे ने भी बताया कि कैसे धोनी मैदान के भीतर और बाहर दोनों जगह खिलाड़ियों को सहज महसूस करवाते थे. धोनी की ओपन डोर पॉलिसी की तारीफ तो कई बार हो चुकी है. Fri, 7 Aug 2026 08:16:38 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi On Jharkhand Students Protest Live : Ranchi जाएंगे राहुल गांधी ? | Hemant Soren | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:43+00:00

Jharkhand प्रदर्शन पर BJP विधायकMaithili Thakur का बड़ा बयान, सरकार से की वार्ता की मांग | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers