Batwara 1947 से प्रिटी जिंटा की दमदार वापसी, क्या करियर की पहली ₹100 करोड़ी फिल्म देगी एक्ट्रेस?
प्रिटी जिंटा 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस मूवी के साथ ही वो अपने करियर की पहली ₹100 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म दे सकती हैं। अभी तक उनकी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म 'कोई मिल गया' है।
हिंदू से मुस्लिम बनी ये एक्ट्रेस, पूजा-पाठ नहीं रखती हैं रोजा, बेटे को भी सिखाती हैं 'अलिफ-बे' का कायदा
TV Actress Religious Conversion: बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने धर्म बदले हैं. इन्हीं में से एक टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस भी हैं, जो अपने प्यार के लिए हिंदू से मुस्लिम बन गई. इतना ही नहीं, अब एक्ट्रेस पूरी तरह से मुस्लिम रिलीजन को ही फॉलो करती हैं और रोजा भी रखती हैं. हालांकि इस वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जाता है. तो चलिए जानते हैं क्या है इस एक्ट्रेस का नाम.
क्या है इस एक्ट्रेस का नाम?
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हैं, जो 6 अगस्त को अपना जन्मदिन (Dipika Kakar Birthday मान रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के रूप में की थी. लेकिन हेल्थ के चलते उन्होंने नौकरी छोड़दी और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 2010 में सीरियल 'नीर भरे नैना देवी' से टीवी डेब्यू करने के बाद, उन्हें 'ससुराल सिमर का' शो से घर-घर में पहचान मिली और वो 'बिग बॉस 12' की विनर भी रही.
विवादों में रही दीपिका की शादी
'ससुराल सिमर का' में ही उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) से, जिनसे पहले प्यार और फिर एक्ट्रेस ने शोएब से 22 फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश के मौदहा गांव में शादी की थी. ये शादी मुस्लिम रिती रिवाजों से हुई थी, ऐसे में एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. खबरें थी कि दीपिका ने शादी करने के लिए अपना धर्म बदला और हिंदू से मुस्लिम बन गई. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपना नाम भी फैजा रख लिया. हालांकि आज कर दीपिका ने अपने धर्म परिवर्तन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. एक्ट्रेस इस मुद्दे पर चुप ही रहना पसंद करती हैं.
ये भी पढ़ें-Lock Upp 2 Winner: कौन हैं Shreya Kalra? जो बनी 'लॉकअप 2' की विनर, जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
क्या थी धर्म बदलने की असली वजह?
दीपिका के धर्म बदलने को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर सवाल उठते हैं. वहीं, कुछ समय पहले एक्ट्रेस की को-स्टर रही जयंती ने इसके पीछे की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था- 'मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शादी की वजह से धर्म बदला है. तो उन्होंने कहा नहीं. वो मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और अजमेर शरीफ गई. वहां उन्हें लगा कि वो ऐसा करना चाहती हैं और उन्होंने किया. ये शादी या किसी और वजह से नहीं था, शायद उन्हें इससे हिम्मत मिली. अगर उन्हें प्रार्थना करने से हिम्मत मिल रही थी, तो उन्होंने तय किया कि वो धर्म बदलना चाहेंगी और ये पूरी तरह से उनकी अपनी पसंद है.'
पूरी तरह से मुस्लिम रिलीजन को करती हैं फॉलो
दीपिका कक्कड़ पूरी तरह से मुस्लिम रिलीजन को फॉलो करती हैं. उनके व्लॉग्स में ये साफ नजर आता है कि एक्ट्रेस रमजान में रोजे रखती हैं और कई मौकों पर इफ्तार की तैयारियां और रमजान से जुड़े पल सोशल मीडिया पर शेयर करीत हैं. शोएब और उनके परिवार के साथ वो ईद भी धूमधाम से मनाती हैं. इसके अलावा, कई व्लॉग्स और कार्यक्रमों में उन्हें नमाज अदा करते और इस्लामी दुआएं और कलमा पढ़ते हुए भी देखा गया है. हालांकि, दीपिका ने हमेशा इसे अपना पर्सनल फैसला बताया है.
बेटे को भी सिखाती हैं अलिफ-बे का कायदा
बता दें, दीपिका अपने बेटो को भी पूरी तरह से मुस्लिम रिलीजन फॉलो करवाती हैं. वो अपने बेटे को सलाम करना और उर्दू भाषा सिखाती हैं. एक्ट्रेस के वीडियो में देखने को मिलता है कि उनका बेटा भी शुक्रवार को नमाज पढ़ता है. वहीं, कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दीपिका नमाज अदा करने के बाद बेटे रूहान को अरबी में कायदा पढ़ा रही हैं. वहीं, एक्ट्रेस को इस तरह से रिलीजन फॉलो करता देख उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते हैं. वहीं, वो ट्रोलर्स के निशाने में भी आ जाती हैं.
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 की रनरअप बनी शिवांगी Shivangi Joshi, जानें कितने करोड़ की मालकिन हैं एक्ट्रेस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation









