हिंदू से मुस्लिम बनी ये एक्ट्रेस, पूजा-पाठ नहीं रखती हैं रोजा, बेटे को भी सिखाती हैं 'अलिफ-बे' का कायदा
TV Actress Religious Conversion: बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने धर्म बदले हैं. इन्हीं में से एक टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस भी हैं, जो अपने प्यार के लिए हिंदू से मुस्लिम बन गई. इतना ही नहीं, अब एक्ट्रेस पूरी तरह से मुस्लिम रिलीजन को ही फॉलो करती हैं और रोजा भी रखती हैं. हालांकि इस वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जाता है. तो चलिए जानते हैं क्या है इस एक्ट्रेस का नाम.
क्या है इस एक्ट्रेस का नाम?
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हैं, जो 6 अगस्त को अपना जन्मदिन (Dipika Kakar Birthday मान रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के रूप में की थी. लेकिन हेल्थ के चलते उन्होंने नौकरी छोड़दी और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 2010 में सीरियल 'नीर भरे नैना देवी' से टीवी डेब्यू करने के बाद, उन्हें 'ससुराल सिमर का' शो से घर-घर में पहचान मिली और वो 'बिग बॉस 12' की विनर भी रही.
विवादों में रही दीपिका की शादी
'ससुराल सिमर का' में ही उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) से, जिनसे पहले प्यार और फिर एक्ट्रेस ने शोएब से 22 फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश के मौदहा गांव में शादी की थी. ये शादी मुस्लिम रिती रिवाजों से हुई थी, ऐसे में एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. खबरें थी कि दीपिका ने शादी करने के लिए अपना धर्म बदला और हिंदू से मुस्लिम बन गई. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपना नाम भी फैजा रख लिया. हालांकि आज कर दीपिका ने अपने धर्म परिवर्तन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. एक्ट्रेस इस मुद्दे पर चुप ही रहना पसंद करती हैं.
ये भी पढ़ें-Lock Upp 2 Winner: कौन हैं Shreya Kalra? जो बनी 'लॉकअप 2' की विनर, जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
क्या थी धर्म बदलने की असली वजह?
दीपिका के धर्म बदलने को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर सवाल उठते हैं. वहीं, कुछ समय पहले एक्ट्रेस की को-स्टर रही जयंती ने इसके पीछे की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था- 'मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शादी की वजह से धर्म बदला है. तो उन्होंने कहा नहीं. वो मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और अजमेर शरीफ गई. वहां उन्हें लगा कि वो ऐसा करना चाहती हैं और उन्होंने किया. ये शादी या किसी और वजह से नहीं था, शायद उन्हें इससे हिम्मत मिली. अगर उन्हें प्रार्थना करने से हिम्मत मिल रही थी, तो उन्होंने तय किया कि वो धर्म बदलना चाहेंगी और ये पूरी तरह से उनकी अपनी पसंद है.'
पूरी तरह से मुस्लिम रिलीजन को करती हैं फॉलो
दीपिका कक्कड़ पूरी तरह से मुस्लिम रिलीजन को फॉलो करती हैं. उनके व्लॉग्स में ये साफ नजर आता है कि एक्ट्रेस रमजान में रोजे रखती हैं और कई मौकों पर इफ्तार की तैयारियां और रमजान से जुड़े पल सोशल मीडिया पर शेयर करीत हैं. शोएब और उनके परिवार के साथ वो ईद भी धूमधाम से मनाती हैं. इसके अलावा, कई व्लॉग्स और कार्यक्रमों में उन्हें नमाज अदा करते और इस्लामी दुआएं और कलमा पढ़ते हुए भी देखा गया है. हालांकि, दीपिका ने हमेशा इसे अपना पर्सनल फैसला बताया है.
बेटे को भी सिखाती हैं अलिफ-बे का कायदा
बता दें, दीपिका अपने बेटो को भी पूरी तरह से मुस्लिम रिलीजन फॉलो करवाती हैं. वो अपने बेटे को सलाम करना और उर्दू भाषा सिखाती हैं. एक्ट्रेस के वीडियो में देखने को मिलता है कि उनका बेटा भी शुक्रवार को नमाज पढ़ता है. वहीं, कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दीपिका नमाज अदा करने के बाद बेटे रूहान को अरबी में कायदा पढ़ा रही हैं. वहीं, एक्ट्रेस को इस तरह से रिलीजन फॉलो करता देख उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते हैं. वहीं, वो ट्रोलर्स के निशाने में भी आ जाती हैं.
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 की रनरअप बनी शिवांगी Shivangi Joshi, जानें कितने करोड़ की मालकिन हैं एक्ट्रेस
'उसका करियर अच्छा नहीं होगा...' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बयान वायरल, विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ का दिया एग्जांपल
Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं. उन्होंने जिस दिन से टीम इंडिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है. उसी दिन से सभी की नजरें उनके ऊपर हैं. उनको लेकर आए दिन कोई न कोई पूर्व क्रिकेटर बात करता ही रहता है. वो उनके खेल के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और आईपीएल से जुड़े हुए पुराने किस्सों के बारे में अक्सर बात करता है. इसी कड़ी में अब भारत के एक और पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव के टैलेंट को चिंता का विषय नहीं बताया है. बल्कि अगले कुछ सालों में शोहरत, ध्यान भटकाने वाली चीजों और उम्मीदों को संभालना पर जोर दिया है. उन्होंने कहा है कि, वैभव सूर्यवंशी को इन सबसे बचना चाहिए.
रॉबिन उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
रॉबिन उथप्पा ने कहा कि, 'वह (वैभव सूर्यवंशी) वाइट-बॉल में तेंदुलकर से ज़्यादा असर डाल सकता है. लेकिन वह कैसे मैनेज करता है, यह जरूरी होगा. हमने इंडियन क्रिकेट में रोमांचक खिलाड़ियों को आते देखा है. हमने विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ को देखा और पूछना शुरू कर दिया कि जब वे 17-18 साल के होंगे तो क्या बनेंगे और फिर अचानक वे भटक जाते हैं'.
Robin Uthappa warns Vaibhav Sooryavanshi against falling off the wagon like Kambli and Prithvi Shaw
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 6, 2026
He said : "He could have a bigger impact on white-ball cricket than Tendulkar. But how he's managed is going to be important. We've seen exciting players come through the ranks in… pic.twitter.com/eSvbFZtUvL
उथप्पा ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'तो यह वैभव का पहला टेस्ट होगा. क्या वह पांच साल तक खेल के लिए एकदम सही रह सकता है? वह अभी 15 साल का है, तो क्या वह 20 साल का होने तक एकदम सही रह सकता है? वह जो है, उसमें इतनी मासूमियत है कि आप चाहते हैं कि उसे बचाया जाए. मुझे यह बात पसंद है कि वह हर विज्ञापन को मना कर रहा है और सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दे रहा है. क्योंकि जब वह 18 साल का होगा, तो उसे एक आदमी के तौर पर देखा जाने लगेगा और लड़कियों का ध्यान उसकी ओर जाएगा. यह भी ध्यान भटकाने वाला हो सकता है'.
रॉबिन उथप्पा ने अंत में कहा कि, 'उसके करियर में मुश्किलें आएंगी और वह उनसे कैसे निपटता है, यह जरूरी होगा. मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि उसके पास सही सपोर्ट सिस्टम और मेंटर्स हों जो उसे दुनिया से बचा सकें और जब तक वह बाहर की दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार न हो जाए, तब तक उसे एक बबल में रहने दें. उसका करियर उतना अच्छा नहीं होगा जितना हम चाहते हैं. इस सफर में उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही'.
“He could have a bigger impact on white-ball cricket than Tendulkar” – Robin Uthappa’s huge claim on Vaibhav Sooryavanshi after ENG vs IND 2026 series
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 5, 2026
Robin Uthappa said:
"He could have a bigger impact on white-ball than Tendulkar. But how he's managed is going to be important.… pic.twitter.com/ux4QVXwyNc
वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेब्यू किया था. सूर्यवंशी अब तक 6 टी20 इंटरनेशन मैचों में टीम इंडिया के लिए 2 अर्धशतकों के साथ 193 रन बना चुके हैं. इस दौरान 16 चौके और 14 छक्के भी उनके बल्ले से आए हैं.
ये भी पढ़ें : क्या राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के कप्तान के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट, RR ने खुद किया पोस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








