Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु में सीट शेयरिंग तय, कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Breaking News Today Live Updates: आज 04 मार्च 2026 और दिन बुधवार है. देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. होली के मौके पर सभी राज्यों की पुलिस भी सतर्क है. उधर इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले अभी भी जारी हैं. खामेनेई की मौत के बाद ईरान भी बदले की आग में जल रहा है और इजरायल समेत मध्य पूर्व के कई देशों पर लगातार बम बरसा रहा है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज भारत के दौरे पर आ रहे हैं. वे चार दिनों तक भारत में रहेंगे. इस दौरान वे दिल्ली में होने वाले 11वें 'रायसीना डायलॉग 2026' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके साथ हीपीएम मोदी और राष्ट्रपति स्टब के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
US-Israel Attack Iran War LIVE Updates: आज रात खामेनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, ईरान में शोक का माहौल
US-Israel Attack Iran War LIVE Updates: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है. खाड़ी क्षेत्र के कई शहरों में ईरान की मिसाइलों का हमला जारी है, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. वहीं अमेरिका और इजरायल भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है. ईरान विवाद के बीच US ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट के 12 से ज्यादा देशों को छोड़ने की अपील की है. इस लिस्ट में मिस्त्र, ईरान, इराक, कुवैत, इजरायल, जॉर्डन, लेबनान, ओमान, कतर, सीरिया, यूएई, यमन और बहरीन शामिल हैं. यहां पढ़िए इस युद्ध से जुड़े सारी लाइव अपडेट्स…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















