Responsive Scrollable Menu

Holi 2026: होली का रंग छुड़ाने के बाद भी चेहरे दिख रहा है लाल, ये 3 सिंपल स्टेप से करें क्लीन

होली का मौका खुशियां का होता है. इस दिन खूब रंग गुलाल खेला जाता है, जिससे चेहरा पूरी तरह से रंगों में रंग जाता है. भले ही चेहरा साफ करने के बाद रंग उतर जाए. लेकिन लाल पन रह जाता है. चलिए आपको बताते हैं चेहरे को पूरी तरह से साफ करने वाला 3 स्टेप रूटीन.

Continue reading on the app

Health Experts ने बताया Weight Loss का सीक्रेट, आटे में ये चीजें मिलाकर बनें Fat to Fit

अक्सर जब वजन कम करने की बात होती है, तो लोग सबसे पहले सख्त डाइटिंग शुरू कर देते हैं। कई लोग डाइटिंग का अर्थ पूरी तरह भोजन छोड़ देना या लंबे समय तक भूखे रहना समझ लेते हैं, जबकि ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे कमजोरी और पोषण की कमी हो सकती है, जबकि वजन पर खास असर नहीं पड़ता। इसलिए जरूरी है कि आप समझदारी से संतुलित आहार अपनाएं और अपने रोजमर्रा के भोजन में छोटे लेकिन असरदार बदलाव करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप अपने आटे में कुछ खास पौष्टिक तत्व शामिल करें, तो वजन नियंत्रित रखने के साथ शरीर को भरपूर न्यूट्रिशन भी मिल सकता है।

आटे में बेसन मिलाएं
बेसन पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जब आप गेहूं के आटे की रोटी बनाएं, तो उसमें कुछ हिस्सा बेसन का भी मिला सकती हैं। बेसन में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी अपेक्षाकृत कम होती है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और यह प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-फ्री होता है। इस वजह से यह वजन नियंत्रित रखने में सहायक माना जाता है।

अलसी के बीज का पाउडर
वजन घटाने की प्रक्रिया को सपोर्ट करने के लिए गेहूं के आटे में अलसी के बीजों का पाउडर मिलाया जा सकता है। अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। साथ ही, अलसी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

आटे में तिल शामिल करें
सफेद तिल को हल्का भूनकर पीस लें और फिर इसे आटे में मिलाएं। तिल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को देर तक संतुष्ट रखता है। इसके अलावा, तिल कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों, बालों और त्वचा के लिए लाभकारी है।

अजवाइन का प्रयोग करें
अजवाइन में सूजन कम करने वाले और पाचन सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायक हो सकती है। अजवाइन को हल्का भूनकर या कूटकर आटे में मिलाया जा सकता है। इससे स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी फायदा मिलता है।

मोरिंगा मिलाएं
मोरिंगा को पोषण का खजाना माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी और सी के साथ आयरन और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह त्वचा संबंधी समस्याओं में मददगार हो सकता है और कम कैलोरी वाला होने के कारण स्वस्थ तरीके से फैट लॉस में सहायक विकल्प बन सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

'सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले...' मोहम्मद आमिर का कैफ पर निजी हमला, आंकड़ों के साथ घेरा

Mohammad Amir hits back at Kaif: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मैदान के बाहर 'वाकयुद्ध' छिड़ गया है. मोहम्मद आमिर ने मोहम्मद कैफ पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें 'अटेंशन सीकर' बताया है. आमिर ने कैफ के आईपीएल स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह सिर्फ सौरव गांगुली की मेहरबानी और फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया में थे. भारत द्वारा आमिर की दोनों भविष्यवाणियों (सेमीफाइनल और फाइनल) को गलत साबित करने के बाद यह जुबानी जंग अब और भी निजी और कड़वी हो गई है. Fri, 6 Mar 2026 23:22:34 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update:ईरान की वो ताकत जिससे डरता है अमेरिका!| Khamenei |Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:00:15+00:00

India Oil Relief: रूस से तेल खरीदेगा भारत? | Trump's Big Decision for India | Russia-India Oil News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:30:07+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | Growth & Investments #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:30:12+00:00

Iran के बाद Trump उसे भी उड़ाएंगे US का अगले देश पर टारगेट सेट! | Iran US Conflict | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers