Responsive Scrollable Menu

PF पर मिलता रहेगा 8.25% ब्याज:2025-26 के लिए दरों में बदलाव नहीं; जून से सितंबर के बीच खातों में आएगा पैसा

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पीएफ पर 8.25% की दर से ही ब्याज मिलता रहेगा। सरकार ने ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के इस फैसले पर अब वित्त मंत्रालय की मुहर लगेगी, जिसके बाद कर्मचारियों के खातों में पैसा क्रेडिट होगा। जून से सितंबर के बीच खाते में आएगा ब्याज का पैसा आम तौर पर सीबीटी की घोषणा के कुछ महीनों बाद ब्याज की रकम खातों में जमा की जाती है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो यह पैसा हर साल जून से सितंबर के बीच क्रेडिट होता है। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2024-25 का ब्याज जुलाई 2025 में खातों में डाला गया था। हालांकि, इसकी कोई तय तारीख नहीं होती, इसलिए सब्सक्राइबर्स को समय-समय पर अपना बैलेंस चेक करते रहना चाहिए। देरी होने पर भी नहीं होगा ब्याज का नुकसान अक्सर सब्सक्राइबर्स को चिंता रहती है कि अगर ब्याज क्रेडिट होने में देरी होती है, तो क्या उन्हें नुकसान होगा? EPFO ने साफ किया है कि ब्याज क्रेडिट होने में देरी से मेंबर्स को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होता है। नवंबर 2024 में बदले गए नियमों के मुताबिक, अब सेटलमेंट की तारीख तक का पूरा ब्याज दिया जाता है, जबकि पहले केवल पिछले महीने तक का ही ब्याज मिलता था। 'पासबुक लाइट' से चेक करें अपना बैलेंस EPFO ने बैलेंस चेक करने के लिए 'पासबुक लाइट' फीचर शुरू किया है: पिछले 5 सालों में की ब्याज दरें 1952 में 3% ब्याज से शुरुआत हुई थी फाइनेंशियल ईयर के आखिर में तय होती है ब्याज दर PF में ब्याज दर के फैसले के लिए सबसे पहले फाइनेंस इन्वेस्टमेंट एंड ऑडिट कमेटी की बैठक होती है। यह इस फाइनेंशियल ईयर में जमा हुए पैसों के बारे में हिसाब देती है। इसके बाद CBT की बैठक होती है। CBT के निर्णय के बाद वित्त मंत्रालय सहमति के बाद ब्याज दर लागू करता है। ब्याज दर पर फैसला फाइनेंशियल ईयर के आखिर में होता है।

Continue reading on the app

31 मार्च तक PPF-सुकन्या में मिनिमम अमाउंट जमा करें:ऐसा न करने पर बंद हो सकता है अकाउंट, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम

अगर आपका पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अकाउंट है, लेकिन इस वित्त वर्ष में इनमें पैसे नहीं डाल पाए, तो अकाउंट एक्टिव रखने के लिए इनमें 31 मार्च 2026 तक कुछ रुपए जरूर डाल दें। PPF और SSY में पैसे नहीं डाले जाने पर ये अकाउंट्स इनएक्टिव (बंद) हो सकते हैं। अगर न्यूनतम जरूरी रकम नहीं डाली, तो इन्हें दोबारा एक्टिव करवाने के लिए आपको जुर्माना देना पड़ेगा। आपको अपनी इन योजनाओं में मिनिमम निवेश बनाए रखना होता है ताकि यह पता चल सके कि आपका खाता एक्टिव है। हम आपको बता रहे हैं कि अकाउंट में आपको कितना मिनिमम अमाउंट जमा करना होता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) PPF अकाउंट रखने वालों के लिए मिनिमम डिपॉजिट 500 रुपए है यानी आपको इसमें एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपए का निवेश करना होता है। ऐसा न करने पर आपका खाता बंद हो सकता है। इसमें पैसा डालने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है तो आप उससे पहले ये मिनिमम बैलेंस डाल दें। अगर आप आखिरी तारीख तक पैसा नहीं डालते हैं तो आपको हर साल के हिसाब से 50 रुपए जुर्माना देना होगा। PPF अकाउंट पर अभी 7.1% ब्याज मिल रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सुकन्या समृद्धि योजना में अगर अकाउंट है तो आपको हर वर्ष में मिनिमम 250 रुपए जमा करने होते हैं। अगर आप यह पैसा नहीं जमा करते हैं तो आपको 50 रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट पर अभी 8.2% ब्याज मिल रहा है। टैक्स छूट का मिलता है फायदा इन दोनों ही स्कीम्स में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा लिया जा सकता है। इसके तहत 1.5 लाख रुपए तक के सालाना निवेश पर आप टैक्स छूट पा सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप धारा 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख रुपए तक कम कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक की नंबर-1 की कुर्सी को खतरा, सैमसन ने लगाई लंबी छलांग, जानें ताजा ICC रैंकिंग का हाल

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पर कायम है, लेकिन उनकी इस कुर्सी को पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से खतरा है, जो दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन ने टी20 रैंकिंग में 25 स्थानों की छलांग लगाई है. ईशान किशन और तिलक वर्मा को भी ताजा आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है. Wed, 4 Mar 2026 17:54:10 +0530

  Videos
See all

Congress को Ali Khamenei की मौत पर संवेदना क्यों चाहिए? US-Israel Iran War | Goonj |Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:43:36+00:00

दिल्ली से आ रही स्लीपर बस पलटी #delhi #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:34:11+00:00

ईरान को बड़ा झटका! #shorts #iranisraelwar #viralvideo #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:32:18+00:00

राहुल गांधी का होली सेलिब्रेशन #holi #shorts #viralvideo #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:42:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers