श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण, जीएसएलवी-एफ18 की 20वीं उड़ान
आंध्र प्रदेश भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार रात 11:51 बजे (IST) GSLV-F18 रॉकेट के जरिए नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 को लॉन्च किया. यह लॉन्च श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से किया गया. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कई अहम अंतरिक्ष यान और उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया है. आज GSLV-F18 रॉकेट ने 20वीं बार उड़ान भरी.
मिशन NVS-03 उपग्रह को भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा (GTO) में स्थापित किया. NVS-03 भारत की दूसरी पीढ़ी के Navigation with Indian Constellation (NavIC) शृंखला का तीसरा उपग्रह रहा है. इसका लक्ष्य NavIC समूह को मजबूत करने के साथ नेविगेशन सेवाओं की निरंतरता को तय करना है. उपग्रह में स्वदेशी और खरीदे गए परमाणु घड़ी शामिल हैं. यह मौजूदा L5 और S संकेतों के अलावा L1 नेविगेशन संकेत भी देगा.
NavIC क्या है और यह किस तरह से काम करेगा?
NavIC भारत की स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली मानी जाती है. यह भारत और उसके करीब 1500 किलोमीटर तक के क्षेत्र सटीक पर मौजूद, वेग और समय (PVT) सेवाएं को देता है. NavIC दो प्रकार की सेवाओं को प्रदान करता है. मानक स्थिति सेवा (SPS) और प्रतिबंधित सेवा (RS). SPS नागरिक उपयोगकर्ताओं के लिए है, जबकि RS अधिकृत उपयोगकर्ताओं के लिए एक एन्क्रिप्टेड सेवा है. यह प्रणाली परिवहन, स्थान-आधारित सेवाओं जैसे कई अनुप्रयोगों का समर्थन करती है.
'मोहब्बत की दुकान के कारण हमारी दुकानदारी खराब न करें', राहुल गांधी की रैली को लेकर बोले कारोबारी
इंडी गठबंधन की ओर से एक नवंबर को आयोजित की जाने वाली रैली को लेकर कारोबारियों ने राहुल गांधी से शुक्रवार को कहा कि मोहब्बत की दुकान के कारण हमारी दुकानदारी खराब न करें. साथ ही, दीपावली के चलते रैली को टालने की अपील की.
सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि व्यापारियों में काफी गुस्सा है. वे लगातार मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी व्यापारियों का दर्द समझें. उन्हें बस अपनी रैली को थोड़ा आगे बढ़ा देना चाहिए. इसमें उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.
पम्मा ने आगे कहा, "वे कहते हैं कि 'मैं मोहब्बत की दुकान चला रहा हूं', लेकिन इस 'मोहब्बत की दुकान' के चक्कर में हमारी दुकान क्यों बर्बाद कर रहे हैं? आप हमारी दुकानें क्यों उजाड़ रहे हैं?"
चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे- व्यापारी
आज हमारा कारोबार लगभग खत्म हो गया है. इस वजह से लोग अपने टिकट रद्द कर रहे हैं. हमने तो यहां तक कह दिया है कि अगर राहुल गांधी व्यापारियों का दर्द नहीं समझते हैं, तो हम चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे. हम हर जगह राहुल गांधी का विरोध करेंगे. ऐसे में अगर वे व्यापारियों का दर्द नहीं समझते, तो हम भी उनकी बातों को नहीं समझेंगे.
पम्मा ने आगे कहा कि दीपावली का त्योहार काफी अहम होता है. इसके लिए व्यापारी काफी समय से स्टॉक एकत्रित करके रखते हैं. ऐसे में रैली के चलते त्योहारी दिनों में आम आदमी नहीं निकलेगा और कारोबारियों को नुकसान हो सकता है.
कारोबारियों ने जताई उम्मीद
रैली टालने को लेकर लिखे गई पत्र को लेकर चांदनी चौक ट्रेडर्स काउंसिल के कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी इन पत्रों पर विचार करेगी और 1 नवंबर के लिए तय किए गए अपने कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित करने का फैसला लेगी. हम यह नहीं कह रहे हैं कि आपको कार्यक्रम या विरोध-प्रदर्शन नहीं करने चाहिए. लोकतंत्र में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करना निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए, इसे कुछ समय के लिए टाला जरूर जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









