'जोगी जी धीरे-धीरे' पर गुंजा की यादगार परफॉर्मेंस, 'नदिया के पार' का गाना किया रीक्रिएट
नई दिल्ली: होली के मौके पर 'नदिया के पार' का सदाबहार गीत 'जोगी जी धीरे-धीरे' हर घर में गूंजने लगता है. इस साल, फिल्म में 'गुंजा' का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस साधना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर करके पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. वीडियो में साधना उसी पुराने अंदाज और मासूम एक्सप्रेशंस के साथ इस गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. उन्होंने भावुक होकर लिखा, 'कुछ रंग कभी फीके नहीं पड़ते. 'नदिया के पार' की शूटिंग के वे दिन, गांव की वो गर्मजोशी और शर्मीला प्यार आज भी दिल के करीब है.' सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह पर फिल्माया गया यह गीत रवींद्र जैन के संगीत और निर्देशन में बना था. गांव की सादगी और होली की मस्ती को समेटे इस गाने को हेमलता और जसपाल सिंह ने आवाज दी थी. आज भी यह गाना अपनी मौलिकता और मासूमियत की वजह से हर एक पीढ़ी की पसंद बना हुआ है.
Xiaomi ने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया नया टैबलेट Xiaomi Pad 8, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और कीबोर्ड सपोर्ट
चाइना की मशहूर टेक कंपनी Xiaomi ने इंटरनेशनल मार्केट में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Daily News 24





















