Responsive Scrollable Menu

31 मार्च 2026 से पहले निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका PPF और सुकन्या समृद्धि खाता

Sukanya Samriddhi Yojana: PPF और सुकन्या समृद्धि खाताधारकों के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन बेहद जरूरी है. खाता एक्टिव रखने के लिए PPF में न्यूनतम ₹500 और SSY में ₹250 जमा करना अनिवार्य है. ऐसा न करने पर ₹50 जुर्माना लगेगा और टैक्स छूट का लाभ भी रुक सकता है.

The post 31 मार्च 2026 से पहले निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका PPF और सुकन्या समृद्धि खाता appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए Control Room स्थापित

 विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते हैं और उनकी सुरक्षा व कल्याण नयी दिल्ली के लिए “सर्वोच्च प्राथमिकता” है। ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच, ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने सैकड़ों भारतीय छात्रों को तेहरान से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया।

 विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया, “पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस पर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक संपर्क किया जा सकता है।” अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले शुरू किए थे जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई। इसके बाद ईरान ने इजराइल के साथ ही कई खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में करीब एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते हैं और ‘‘उनकी सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम ऐसे किसी भी घटनाक्रम के प्रति उदासीन नहीं रह सकते जो उन्हें नकारात्मक रूप से प्रभावित करे।’’ इसने कहा कि नयी दिल्ली स्थिति पर लगातार नजर रखेगी और राष्ट्रीय हित में आवश्यक निर्णय लेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह क्षेत्र की सरकारों और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के संपर्क में है।

Continue reading on the app

  Sports

सेमीफाइनल से पहले पिच क्यूरेटर पर भड़के कोच गौतम गंभीर, जानें क्या है पूरा मामला ?

गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले वानखेड़े की पिच चर्चा में है जिससे विवाद शुरू हो गया है। 

दरअसल, मुंबई के वानखेड़े की पिच पर हरी घास नजर आ रही है। पिच को देखकर साफ लग रहा है कि तेज गेंदबाजों को इससे काफी फायदा मिलेगा। अगर इसी पिच पर भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल खेला जाता है तो गेंदबाज यहां हावी रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल है उसमें टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पिच क्यूरेटर से नाखुश नजर आ रहे हैं। 

टीम इंडिया लगातार वानखेड़े में लगातार अभ्यास कर रही है। वहीं 3 मार्च को भी टीम ने अभ्यास किया इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी टीम के साथ मौजूद थे। गंभीर ने इस दौरान पिच क्यूरेटर से मुलाकात की। इसमें दिलचस्प बात ये है कि वह काफी नाखुश दिखे। माना जा रहा है कि इसका कारण वानखेड़े की पिच ही है। 

बता दें कि, इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। वानखेड़े की पिच वैसे तो बल्लेबाजों के लिए मुफीद होती है लेकिन अगर पिच पर हरी घास रहती है तो इस बात तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिल सकती है। इंग्लैंड की टीम में कई दमदार खिलाड़ी हैं और आईपीएल में वे यहां लंबे समय से खेल रहे हैं। ऐसे में कंडीशंस को अच्छे से जानते हैं। यही कारण है कि इंग्लैंड की टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। 
Wed, 04 Mar 2026 16:31:28 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Live Updates: ईरान का अभी-अभी का इजरायल पर सीधा हमला? LIVE Netanyahu |Trump vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:13:25+00:00

गुलफाम के एनकाउंटर के बाद रात भर दौड़ती रही गाजियाबाद पुलिस | Ex Muslim Salim Wastik Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:01:34+00:00

Mojtaba Khamenei: ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन है? | Iran Succession News #Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:15:06+00:00

Non-Stop Desi Holi Phag 2026: ऐसा फाग आपने पहले कभी नहीं सुना होगा! | New Holi Special Phag Geat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:01:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers