Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने हराया:प्राग चेस फेस्टिवल में आखिरी नंबर पर पहुंचे; 19 रेटिंग पॉइंट्स भी कटे

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को प्राग इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2026 में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद लाइव चेस रैंकिंग में गुकेश 20वें स्थान पर पहुंच गए। वे टूर्नामेंट में आखिरी नंबर पर चल रहे हैं। गुकेश 6 राउंड के बाद 3 गेम हारे दिसंबर 2024 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुकेश पर लगातार दबाव बना हुआ है। प्राग में चल रहे इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा। टूर्नामेंट में 6 राउंड के बाद वे 3 मुकाबले हार चुके हैं, जबकि बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे। खराब प्रदर्शन के कारण उनके 19 रेटिंग पॉइंट्स भी कम हो गए। समय कम होने के कारण तेजी से चाल चलनी पड़ी मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मैच के आखिरी फेज में गुकेश से बड़ी गलती हो गई। समय कम होने के कारण उन्हें 35वीं से 40वीं चाल तक तेजी मूव करना पड़ा। 40वीं चाल पर हुई एक गलती से सिचुएशन उनके हाथ से निकल गई और अरविंद को बढ़त मिल गई। इसके बाद गुकेश ने रिजाइन कर दिया। गुकेश ड्रॉ करा सकते थे मुकाबला मैच के बाद अरविंद चिदंबरम ने बताया कि 37वीं चाल में ‘f4’ खेलना गुकेश के लिए भारी साबित हुआ। इस चाल से उनके नाइट (घोड़े) को e3 और e2 जैसी जगहों तक पहुंचने का मौका मिला। अगर उस समय गुकेश रूक (हाथी) d2 चलते तो मुकाबला ड्रॉ की ओर जा सकता था। गुकेश के पास समय कम था- अरविंद अरविंद ने कहा कि इस मैच में समय ने साथ दिया। गुकेश के पास समय कम था और बोर्ड पर दो नाइट होने से स्थिति मुश्किल हो गई। अगर गुकेश के पास थोड़ा और समय होता, तो वे 40वीं चाल पर रूक d3 खेलकर मैच बचा सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि यह मुकाबला दोनों खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं था, क्योंकि टूर्नामेंट में दोनों का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा था। ---------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें; बेंगलुरु में ही फाइनल खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। पूरी खबर

Continue reading on the app

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 92.05 पर आया:इजराइल-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमत का असर, विदेशी सामान महंगे होंगे

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के बढ़ते दाम के कारण भारतीय रुपया आज 4 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 92.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले जनवरी में रुपया 91.98 के निचले स्तर पर गया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक युद्ध शांत नहीं होता, रुपए पर दबाव बना रह सकता है। इस साल रुपए में अब तक 2% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इससे चलते यह 2026 में दुनिया के इमर्जिंग मार्केट्स की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में से एक बन गई है। रुपए के गिरने की 3 बड़ी वजह पिछले महीने मिली राहत शॉर्ट-टर्म में खत्म पिछले महीने अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील के बाद लगा था कि रुपए की स्थिति सुधरेगी। उस समय विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में पैसा लगाना शुरू किया था और रुपए ने थोड़ी रिकवरी भी की, लेकिन मिडिल-ईस्ट में जैसे-जैसे लड़ाई बढ़ी, राहत कुछ दिन में ही खत्म हो गई। आम आदमी पर क्या असर होगा? एक्सपर्ट्स: इजराइल-ईरान युद्ध पर निर्भर रुपए की चाल रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना है कि रुपए की चाल पूरी तरह से इजराइल-ईरान युद्ध की स्थिति और ग्लोबल ऑइल मार्केट पर निर्भर करेगी। जब तक तनाव कम नहीं होता, तब तक रुपए में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपए को और ज्यादा गिरने से बचाने के लिए बाजार में हस्तक्षेप कर सकता है। करेंसी की कीमत कैसे तय होती है? डॉलर की तुलना में किसी भी अन्य करेंसी की वैल्यू घटे तो उसे मुद्रा का गिरना, टूटना, कमजोर होना कहते हैं। अंग्रेजी में करेंसी डेप्रिसिएशन कहते हैं। हर देश के पास फॉरेन करेंसी रिजर्व होता है, जिससे वह इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करता है। फॉरेन रिजर्व के घटने और बढ़ने का असर करेंसी की कीमत पर दिखता है। अगर भारत के फॉरेन रिजर्व में डॉलर, अमेरिका के रुपए के भंडार के बराबर होगा तो रुपए की कीमत स्थिर रहेगी। हमारे पास डॉलर घटे तो रुपया कमजोर होगा, बढ़े तो रुपया मजबूत होगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती का कटेगा पत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं अब रविवार, 8 मार्च को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना है। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। इस दौरान संजू सैमसन ने बेहतरीन पारी खेली जिस कारण वो बेहतरीन फॉर्म में है। जसप्रीत बुमराह से लेकर शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने भी अपना-अपना योगदान बखूबी निभाया है। 

अब भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचना है तो उसे 8 मार्च को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा। लेकिन खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की कई सारी खामियां दुनिया के सामने उजागर हुई हैं, जिनके कारण से भारत को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है। 

वरुण चक्रवर्ती का कटेगा पत्ता!
टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आलोचकों के निशाने पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे। पिछले चारों मैचों में उन्होंने विकेट तो लिया है लेकिन जकर रन भी खर्च किए हैं। वाशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाजी विकल्प और चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है। लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट शायदही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करेगा। बता दें कि, वरुण अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

दूसरी ओर मैनेजमेंट ने लगातार अभिषेक शर्मा पर भी भरोसा दिखाया है और फाइनल में भी उन्हें अवश्य ही मौका मिलेगा। दूसरी ओर संजू सैमसन और ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने लगातार छोटी लेकिन अहम पारी खेली हैं। गेंदबाजी लाइन अप में भी किसी बदलाव की उम्मीद कम है। जसप्रती बुमराह अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या तीन तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन का भार संभालते हुए नजर आ सकते हैं। 

फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Fri, 06 Mar 2026 20:22:45 +0530

  Videos
See all

Sukhoi Su-30 MKI Crashes: असम में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश | Breaking News | Assam | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T15:10:02+00:00

केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का बड़ा बयान, 'Bengal में अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी!' | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T15:03:16+00:00

Iran Israel War: भारत को Russia से तेल खरीदने की छूट क्यों मिली, ब्रह्मा चेलानी का बड़ा खुलासा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T15:05:27+00:00

Iran Attack in America: ईरान का हमला..US दहला! | Breaking News | Trump | Netanyahu | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T15:04:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers