Responsive Scrollable Menu

ईरान से चल रही थी जंग, इधर कराची शहर में अमेरिकी फोर्स ने 16 को उड़ाया, मचा हड़कंप!I

ईरान के बाद अब अमेरिका ने पाकिस्तान को जवाब देना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तानियों को गोलियों से भून डाला है। जिसकी खबर बाहर आते ही दुनिया में हड़कंप मच गया। वो कहते हैं ना दूसरों के मामले में टांग अड़ाने का अंजाम कभी-कभी बहुत भारी पड़ता है और इस समय अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कुछ ऐसा ही माहौल दिखाई दे रहा है। अमेरिका ने पाकिस्तानियों पर गोलियां क्यों चलाई? आइए इसका खुलासा सबसे पहले आपके सामने करते हैं। फिर आगे यह भी जानेंगे कि कितने पाकिस्तानी मारे गए और अमेरिका ने पाकिस्तान में कैसे गोली चलाई? क्या है नियम? इसका भी खुलासा करेंगे। दरअसल बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामने से जुड़ी खबरों के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। पाकिस्तान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शिया आबादी वाला देश माना जाता है। इसलिए भावनात्मक प्रतिक्रियाएं यहां पर तेज हो गई। रविवार को कराची स्थित अमेरिकी कॉन्सल्यूट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने यह पुष्टि की है कि कंसलेट परिसर के अंदर से भी फायरिंग हुई थी। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मौतें सीधे अमेरिकी मरीन की गोली से हुई या फिर नहीं। 

इसे भी पढ़ें: शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर मुर्दाबाद...ईरान जंग के बीच पाकिस्तान में क्यों भड़का लोगों का गुस्सा

इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसी दूसरे देश की जमीन पर अमेरिकी मरीन गोली चला सकते हैं? इसका जवाब अंतरराष्ट्रीय कानून में है। 1961 की विएना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमेटिक रिलेशंस के तहत दूतावास और कंसोलेट परिसर इनवॉलेबल माने जाते हैं। मेजबान देश की जिम्मेदारी होती है कि वह सुरक्षा सुनिश्चित करें। लेकिन यदि परिसर पर सीधा हमला हो तो अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों को आत्मरक्षा का अधिकार पूरा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान देश भर में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है और कई दर्जन घायल होने की खबर सामने आई हैं। कराची में पुलिस थानों और अन्य इमारतों पर भी हमले की घटनाएं सामने आई है। वहीं इन सबके बीच अमेरिका ने एक और बड़ा झटका पाकिस्तान को दे डाला है। स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने नए वीजा अपॉइंटमेंट्स रद्द कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: ईरान को जमीन पर हराना क्यों नामुमकिन, क्या है नेतन्याहू का प्लान?

इस्लामाबाद, लाहौर और कराची में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टाफ मूवमेंट सीमित किया गया है और यह एक कूटनीतिक संदेश भी माना जाता है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि दूतावास की जमीन तकनीकी रूप से उस देश की संप्रभु भूमि ही रहती है। लेकिन उस पर विशेष कूटनीतिक संरक्षण लागू होता है। इसका मतलब यह नहीं कि वह अमेरिका की जमीन बन जाती है। बल्कि वहां प्रवेश और कारवाई पर विशेष नियम लागू होते हैं। यह घटना सिर्फ कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है बल्कि अमेरिका पाकिस्तान रिश्तों के लिए एक संवेदनशील मोड़ साबित हो सकती है। पाकिस्तान पहले ही आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों से झूंझ रहा है। ऐसे में कूटनीतिक तनाव का असर वीजा, सुरक्षा सहयोग और क्षेत्रीय रणनीति पर पड़ सकता है। निष्कर्ष साफ है। दूतावास परिसर के भीतर से फायरिंग की पुष्टि स्थानीय स्तर पर हुई। लेकिन मौतों की सीधी जिम्मेदारी को लेकर आधिकारिक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। अंतरराष्ट्रीय कानून आत्मरक्षा की अनुमति देता है। लेकिन हर ऐसी घटना कूटनीतिक संबंधों पर गहरा असर छोड़ती है। 

Continue reading on the app

T20 World Cup में हार के बाद Pakistan Cricket में 'विस्फोट', Babar Azam के चयन पर सेलेक्टर का इस्तीफा

पाकिस्तान का निराशाजनक टी20 विश्व कप 2026 अभियान सुपर 8 से बाहर होने के कुछ दिनों बाद, राष्ट्रीय चयन समिति के एक सदस्य ने कथित तौर पर कोच माइक हेसन के अधिकार और साथी समिति सदस्य आकिब जावेद की कथित चुप्पी के कारण इस्तीफा दे दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच और दूसरे चरण में इंग्लैंड से मिली हार ने अंततः पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अलीम डार ने महत्वपूर्ण चयन संबंधी चर्चाओं में बार-बार दरकिनार किए जाने के बाद पाकिस्तान पुरुष टीम की चयन समिति से इस्तीफा दे दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: RCB फैंस का इंतजार खत्म! 15 मार्च को Bengaluru के Chinnaswamy Stadium में जुटेगी पूरी टीम


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डार ने बाबर आजम, शादाब खान और उस्मान खान को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किए जाने का कड़ा विरोध किया था। बाबर का विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, उन्होंने चार पारियों में मात्र 91 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट एक रन प्रति गेंद से थोड़ा ही अधिक था। श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर, शादाब ने 183 रन बनाए और सिर्फ पांच विकेट लिए। इसके बजाय, डार ने महत्वपूर्ण नंबर 6 की भूमिका के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का समर्थन किया, यह तर्क देते हुए कि यदि अनियमित प्रदर्शन करने वालों को अवसर दिए जा रहे हैं, तो रिजवान भी मध्य क्रम में एक निश्चित भूमिका के हकदार हैं।
 

इसे भी पढ़ें: T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले 'अशुभ' ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल


रिपोर्ट में पैनल के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेदों पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें अकीब जावेद अक्सर हेसन के विचारों से सहमत होते थे, जबकि पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श के दौरान लगभग चुप रहते थे। बताया जाता है कि सशक्त बहस के अभाव में डार अलग-थलग महसूस कर रहे थे और उनके योगदान को कम आंका जा रहा था। इस इस्तीफे के साथ ही चयनकर्ता के रूप में डार का 17 महीने का कार्यकाल समाप्त हो गया। उन्हें 11 अक्टूबर, 2024 को एक पुनर्गठित पैनल के हिस्से के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसमें जावेद, पूर्व टेस्ट कप्तान अजहर अली और विश्लेषक हसन चीमा भी शामिल थे।

Continue reading on the app

  Sports

MP में मक्का किसान मुश्किल में, जीतू पटवारी का आरोप ‘MSP पर नहीं हो रही खरीदी’, किसानों के साथ सड़क पर उतरने की चेतावनी

मध्यप्रदेश में मक्का किसानों की फसल पर संकट गहरा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार होली के त्योहार पर किसानों के जीवन से रंग छीन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार … Wed, 04 Mar 2026 12:28:41 GMT

  Videos
See all

Holi पर Gorakhpur में दिखा CM Yogi Adityanath का अलग ‘स्वैग’, काला चश्मा पहन खेली होली #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:01:09+00:00

US-Israel Iran Strike: Iranian Drones ने तोड़ा America का सुरक्षा घेरा! #iranisraelwar #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:00:23+00:00

Israel America Iran War Live : ईरान ने इजराइल पर की मिसाइलों की बौछार | Netanyahu | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:07:23+00:00

Gorakhpur: CM Yogi Adityanath ने काला चश्मा पहन खेली होली, गायों को लगाया गुलाल | Holi Celebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:06:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers