Responsive Scrollable Menu

आपसी सहमति से हुए सेक्स को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

पीठ ने कहा कि किसी रिश्ते के दौरान आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंधों को सिर्फ रिश्ता खत्म होने के बाद पीछे मुड़कर दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता। शुरुआत से ही झूठ और धोखे के आधार पर सहमति हासिल करना अलग बात है।

Continue reading on the app

Yogi Adityanath ने BJP कार्यकर्ताओं को चेताया, जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ‘‘बंटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं’’ का संदेश देते हुए जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करने वालों से सतर्क रहने की शुक्रवार को अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विखंडन करने वाले लोग ‘‘बांटने में विश्वास करते हैं और इसी वजह से काटने में सफल होते हैं।’’ योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर पूरी सक्रियता से जुटने, सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और सोशल मीडिया पर ‘‘सकारात्मक दृष्टिकोण’’ के साथ प्रचार करने का आह्वान किया। आदित्यनाथ ने जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, ‘‘विखंडन करने वाले लोग बांटने में विश्वास करते हैं और बांटने के कारण ही काटने में सफल होते हैं।

इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि बंटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की पहचान उसकी विचारधारा, मूल्यों और आदर्शों से है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्राथमिकताएं बदल सकती हैं, लेकिन पार्टी के मूल्य और विचारधारा नहीं बदलते और इसी विचारधारा के लिए पार्टी का कार्यकर्ता मान-सम्मान की चिंता किए बिना काम करता है। उन्होंने 30 अक्टूबर, 1990 की घटना का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए रामभक्तों और कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उस घटना में अयोध्या की गलियां लहूलुहान हुई थीं और सरयू का जल रक्तरंजित हुआ था। हालांकि, उस समय कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया था कि लाठी-गोली खाएंगे, लेकिन मंदिर वहीं बनाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने वाली सपा आज अयोध्या के विकास की बात करती है, जबकि कांग्रेस और सपा हमेशा इसके विकास में बाधा बनी रहीं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में गरीबी, भ्रष्टाचार, असुरक्षा और अव्यवस्था का माहौल था तथा गरीबों को केवल मतदाता समूह के रूप में देखा जाता था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ‘फ्रेजाइल फाइव’ (आर्थिक दृष्टि से नाजुक राष्ट्र) देशों की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुई है। मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि 18 से 19 वर्ष की आयु के करीब 4.5 लाख युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाने चाहिए। आदित्यनाथ ने जातीय सम्मेलनों के माध्यम से समाज को बांटने के बजाय सभी वर्गों को जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने महापुरुषों और वीरांगनाओं के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।

Continue reading on the app

  Sports

रिकल्‍टन-मुल्डर के शतकों ने पलटा पासा...ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत खींचने को तैयार साउथ अफ्रीका, आखिरी दिन होगा फैसला

South Africa set Australia 288-run target: रयान र‍िकल्‍टन (101) और वियान मुल्डर (115) के शानदार शतकों और 154 रनों की साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. सीरीज के तीसरे और अंत‍िम टेस्‍ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों और तेज गेंदबाजों की कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने टीम को संकट से निकाला. साउथ अफ्रीका ने कुल 287 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. अब रोमांचक सीरीज का फैसला ऐतिहासिक रूप से मैच के पांचवें और आखिरी दिन होगा. Fri, 30 Oct 2026 23:40:08 +0530

  Videos
See all

World Bank Report: भारत में गरीबी का नया आंकड़ा! #timesnownavbharat #viral #ytshorts #trending #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T18:38:16+00:00

Viral Video : कार से बाइक की टक्कर के बाद कार चालक ने बाइक सवार पर तानी बंदूक | #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T18:36:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers