Responsive Scrollable Menu

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

राजस्थान सरकार ने सरकारी पद के दुरुपयोग और एक निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी शिखर अग्रवाल और अन्य लोगों के खिलाफ जांच को मंजूरी दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) इस मामले की विस्तृत जांच करेगा।

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने एक बयान में बताया कि राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच के लिए पूर्वानुमोदन प्रदान किया है। मामले में आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल (तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग विभाग), निजी कंपनी ‘गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जाएगी। गुप्ता ने कहा कि राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी अग्रवाल द्वारा ‘गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशकों के साथ कथित आपराधिक मिलीभगत कर अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करने के प्रथम दृष्टया तथ्य सामने आए हैं।

आरोप है कि उन्होंने स्वयं और संबंधित कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया तथा राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान कराया। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने मीडिया में आई एक खबर और उद्योग विभाग से प्राप्त तथ्यात्मक रिपोर्ट का समग्र परीक्षण एवं विश्लेषण किया। इसके अलावा, गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर सामने आए तथ्यों के संबंध में प्राथमिक जांच दर्ज कर विस्तृत पड़ताल करना उचित पाया गया।

बयान के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अग्रवाल ने राजस्थान में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कथित तौर पर अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग किया जिनमें उदयपुर के जिला अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष और उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव समेत अन्य पद शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने निजी कंपनी ‘गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशकों के साथ मिलीभगत कर कंपनी को रिजॉर्ट निर्माण संबंधी शर्तों में अनुचित छूट दिलाई। इसके अलावा, आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच किए बिना स्वीकृतियां और विशेष रियायती आर्थिक पैकेज दिलाकर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया।

बयान के अनुसार, उदयपुर स्थित बुझड़ा रिजॉर्ट में अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर 10-10 विला 15-15 लाख रुपये में खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इसी तरह, अलवर के अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट में अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर आठ विला 16.5-16.5 लाख रुपये में, दोनों पुत्रों के नाम पर चार विला करीब 15-15 लाख रुपये में और सास-ससुर के नाम पर चार विला लगभग 16.5-16.5 लाख रुपये में खरीदे जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि इन संपत्तियों का क्रय बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर किया गया।

गुप्ता के मुताबिक, गोपनीय सूत्रों से यह जानकारी भी सामने आई है कि वित्त विभाग ने ‘गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड’ को 27 मार्च 2026 को विशेष रियायती आर्थिक पैकेज जारी किया था। इसी दिन शिखर अग्रवाल ने 20 विला की रजिस्ट्री कराई थी। ब्यूरो के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह भी प्रतीत हुआ कि अग्रवाल ने विभिन्न पदों पर रहते हुए निजी कंपनी के निदेशकों के साथ कथित आपराधिक मिलीभगत कर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया और राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान कराया।

इसके अतिरिक्त, स्वयं और अपने परिजनों के नाम पर कथित रूप से आय से अधिक संपत्तियां अर्जित किए जाने के तथ्यों की भी विस्तृत जांच आवश्यक पाई गई है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर राजस्थान सरकार ने मामले में विस्तृत जांच की मंजूरी दी है।

Continue reading on the app

अखंड सौभाग्य के लिए 29 अक्टूबर को Karwa Chauth व्रत, सुहागिनें करेंगी Karwa Mata की पूजा

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। वहीं रात को चंद्रमा के दर्शन और करवा माता की पूजा करके व्रत पूरा करती हैं।

वहीं चंद्रोदय से पहले महिलाएं भगवान गणेश, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं। वहीं चांद निकलने पर अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल पीती हैं। इस बार 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। तो आइए जानते हैं तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और चंद्रोदय का समय क्या रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: स्वाति नक्षत्र में सूर्य का गोचर, 6 नवंबर तक मेष समेत 3 राशियों को करियर में लाभ

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 29 अक्तूबर को सुबह 01:06 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि की समाप्ति 29 अक्टूबर की रात 10:09 मिनट पर होगी। वहीं 29 अक्टूबर को पूजा का मुहूर्त शाम 5:38 मिनट से 6: 56 तक है और चंद्रोदय रात 08:17 मिनट के आसपास होगा।

क्यों मनाते हैं यह व्रत

हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं यह व्रत करती हैं। इस व्रत में महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत करती हैं। फिर रात में चांद के निकलने पर दर्शन-पूजन करके पति के हाथों जल ग्रहण करती हैं और व्रत तोड़ती हैं। इस दिन करवा माता की पूजा, व्रत कथा का पाठ करना और चंद्रमा के दर्शन करना शुभ माना जाता है। वहीं महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करती हैं और करवा माता से घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Games 2030: क्रिकेटर से लेकर बैडमिंटन दिग्गज की एंट्री...राहुल द्रविड़ और साइना नेहवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

2030 Commonwealth Games: अहमदाबाद में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की प्रस्तावित आयोजन समिति में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल को खिलाड़ियों का प्रतिनिधि बनाया गया है. गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी इसकी अध्यक्षता कर सकते हैं. लगभग 12 से 15 सदस्यों वाली इस गैर-लाभकारी समिति में निजी क्षेत्र से जिनल मेहता और अनन्या बिरला को भी शामिल किया गया है. ग्लास्गो के विपरीत अहमदाबाद में खेलों को भव्य रूप देने की तैयारी है, जिसके संचालन पर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. Fri, 30 Oct 2026 22:51:02 +0530

  Videos
See all

Navneet Rana News : नवनीत राणा ने विपक्ष पर साधा निशाना !#navneetrana #navneetrananews #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T19:17:43+00:00

25 हजार का इनामी गौकशी आरोपी गिरफ्तार! |#shorts #viral #viralvideo #viralshorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T19:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers