'मोदी कहीं नहीं जाएंगे', खरगे के बयान का गुजरात में दिया गया जवाब; पीएम के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
PM Narendra Modi Gujarat Visit: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के बाद गुजरात के बनासकांठा में 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' के नारे गूंज उठे. पीएम मोदी के दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि जब तक भारत विकसित, आत्मनिर्भर और गरीबी मुक्त नहीं बन जाता, पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इस दौरान पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त और बनास डेयरी की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया.
Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से लौट रहा एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि ‘ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ के हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए दोपहर करीब एक बजकर 12 मिनट पर उड़ान भरी थी। हालांकि, उड़ान भरने के दो मिनट से भी कम समय बाद ज्योतिर्मठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र में चाई गांव के नजदीक उसका संपर्क टूट गया।
प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि ज्योतिर्मठ में तैनात सेना की सिग्नल टीम ने क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से धुआं उठते और उसे नीचे की ओर आते देखा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त टीम को तलाशी एवं बचाव अभियान के लिए रवाना किया। इसके अलावा, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीम को भी तलाशी अभियान में लगाया गया।
चमोली जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, तलाश अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर का मलबा मिला और उसके आसपास सभी छह लोगों के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने और रास्ता दुर्गम होने के कारण शवों को दुर्घटनास्थल से शनिवार को वापस लाया जाएगा। मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48) और बेंगलुरु निवासी प्रताप (41), अरुण सालुंके (44), वी. बी. शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) तथा एच. एस. नटराजा (51) के रूप में हुई है।
इस बीच, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत कंपनी के सभी हेलीकॉप्टर की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। आसमान में बादल छाए होने के बीच हुए इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार उन्होंने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की टीम देहरादून पहुंच रही हैं। इसके बाद दुर्घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।
जैन ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे की वजह कोई तकनीकी खराबी थी, पायलट की चूक थी या खराब मौसम का इससे कोई संबंध था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने चमोली जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और राहत एवं बचाव से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने के भी आदेश दिए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi










