Responsive Scrollable Menu

China Action on US-Iran War : ईरान के साथ खुलकर आया चीन! | Xi jinping | Israel | Netanyahu | Trump

China Action on US-Iran War : ईरान के साथ खुलकर आया चीन! | Xi jinping | Israel | Netanyahu | Trump #IsraelIranWar #IranIsraelConflict #MiddleEastWar #BreakingNews #WorldNews #GlobalConflict #WarUpdates #Geopolitics #InternationalNews #Conflict2026 #OperationLionsRoar #Airstrikes #MissileAttack #MilitaryOperation News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18india Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

Iran Media का नए Supereme Leader चुनने का दावा | Iran Israel War | Donald Trump | Ali Khamnei

ईरानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि अली ख़ामेनेई के बेटे मोजतबा ख़ामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। यह खबर ऐसे समय आई है जब ईरान-इज़राइल युद्ध तेज हो रहा है और अमेरिका भी इस संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने इस विवाद को और गर्म कर दिया है। आखिर ईरान की सत्ता में यह बदलाव दुनिया की राजनीति को कैसे प्रभावित करेगा? पूरी जानकारी के लिए देखें यह रिपोर्ट।  #iranisraelwar #irannews #khamenei #usiranwar #donaldtrump #iranisraelwar #alikhamenei #netanyahu #america #donaldtrump #middleeastconflict #breakingnews #warnews #warbreaking News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18india Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा:कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी; ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। ICC टूर्नामेंट्स (वनडे वर्ल्ड कप + चैंपियंस ट्रॉफी + टी-20 वर्ल्ड कप + वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने 14 फाइनल में से 10 ट्रॉफियां जीती हैं। 2002 चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-श्रीलंका फाइनल बारिश के कारण दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका था। इसलिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। टीम इंडिया ने अपना पिछला खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और खिताब अपने नाम करने उतरेगी। इस स्टोरी में 1983 से अब तक भारत के सभी ICC फाइनल और उनसे जुड़ी कहानियां पढ़िए… उससे पहले सभी फाइनल में भारत का प्रदर्शन देखिए… 1983- भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया 25 जून 1983 को लॉर्ड्स में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता। भारत 54.4 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हुआ, जिसमें कृष्णमाचारी श्रीकांत (38), मोहिंदर अमरनाथ (26) और संदीप पाटिल (27) ने अहम पारियां खेलीं। जवाब में बलविंदर संधू ने गॉर्डन ग्रीनिज को इनस्विंगर पर बोल्ड किया और मदन लाल ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दबाव में ला दिया। मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब कपिल देव ने विवियन रिचर्ड्स का शानदार कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज 140 रन पर ऑलआउट हो गई। अमरनाथ ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता। कपिल देव का ट्रॉफी उठाना भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत बना। 2000- गांगुली के शतक, केर्न्स ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया 15 अक्टूबर 2000 को नैरोबी में ICC नॉकआउट (चैंपियंस ट्रॉफी) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया। भारत ने गांगुली (117) और सचिन (69) की 141 रन की साझेदारी की मदद से 264/6 बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 132/5 पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन क्रिस केर्न्स ने 113 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर क्रिस हैरिस (46) के साथ साझेदारी की और टीम को 49.4 ओवर में 265/6 तक पहुंचाकर 4 विकेट से जीत दिला दी। न्यूजीलैंड का यह पहला ICC खिताब था। 2002- बारिश ने रोका फाइनल, भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता कोलंबो में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में लगातार बारिश के कारण मैच दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। पहले दिन श्रीलंका ने 244/5 बनाए, जयसूर्या (74) और संगकारा (54) ने रन बनाए, जबकि हरभजन ने 3 विकेट लिए। भारत 2 ओवर में 14/0 तक पहुंचा ही था कि बारिश हो गई। रिजर्व डे पर श्रीलंका ने 222/7 बनाए, जयवर्धने (77) और अर्नोल्ड (56*) ने रन बनाए। भारत 8.4 ओवर में 38/1 था, तभी फिर बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा। 2003- पोंटिंग की पारी, भारत का सपना टूटा जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया। एडम गिलक्रिस्ट (57) और मैथ्यू हेडन (37) ने 105 रन की शुरुआत दी, फिर रिकी पोंटिंग ने 121 गेंदों में नाबाद 140 और डेमियन मार्टिन ने 88 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 359/2 रन बनाए। भारत की ओर से सहवाग ने 82 और द्रविड़ ने 47 रन बनाए, लेकिन टीम 234 पर ऑलआउट हो गई। ग्लेन मैक्ग्रा ने 3 विकेट लिए। पूरे टूर्नामेंट में 673 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 2007- पहले टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी ओवर में भारत की ऐतिहासिक जीत जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया। भारत ने गौतम गंभीर (75) और रोहित शर्मा (30*) की मदद से 157/5 बनाए। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। कप्तान धोनी ने जोगिंदर शर्मा को गेंद दी। मिस्बाह ने छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश में श्रीसंथ को कैच दे बैठे। पाकिस्तान 152 रन पर ऑलआउट हुआ। इरफान पठान (3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने। 2011- धोनी का सिक्स और 28 साल का इंतजार खत्म मुंबई के वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता। श्रीलंका ने महेला जयवर्धने (103*) की मदद से 274/6 बनाए। भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन गौतम गंभीर (97) और विराट कोहली (35) ने साझेदारी की। इसके बाद धोनी (91*) ने युवराज (21*) के साथ मैच खत्म किया और नुवान कुलसेकरा की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। 2013- बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत बर्मिंघम में बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 20-20 ओवर का हुआ। भारत ने 129/7 बनाए, कोहली (43) और जडेजा (33*) ने अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की पारी में ओएन मॉर्गन (33) और रवि बोपारा (30) ने टीम को करीब पहुंचाया, लेकिन ईशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में अश्विन ने इंग्लैंड को 124/8 पर रोक दिया। 2014- कोहली की फिफ्टी, संगकारा ने छीनी ट्रॉफी बांग्लादेश के ढाका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को श्रीलंका से 6 विकेट से हार मिली। भारत ने कोहली (77) रन की पारी से 130/4 बनाए। जवाब में कुमार संगकारा ने 52* रन बनाकर टीम को 17.5 ओवर में 134/4 तक पहुंचा दिया। कोहली 319 रन के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 2017- पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया ओवल में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने 338/4 बनाए। फखर जमान ने 114, अजहर (59) और बाबर (46) ने योगदान दिया। जवाब में मोहम्मद आमिर ने रोहित, धवन और कोहली को आउट कर भारत को झटका दिया। हार्दिक पंड्या (76) ने संघर्ष किया, लेकिन भारत 158 रन पर ऑलआउट हो गया। 2021- न्यूजीलैंड ने पहला WTC जीता इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में खेले गए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। भारत 217 और 170 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन बनाए और 139 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। विलियमसन (52*) और टेलर (47*) ने नाबाद साझेदारी की। काइल जैमीसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 2023- हेड की पारी से भारत लगातार दूसरा WTC हारा द ओवल में खेले गए WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया। पहली पारी में ट्रैविस हेड ने 163 रन बनाए और टीम 469 तक पहुंची। भारत 296 और 234 रन ही बना सका। 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली (49) और रहाणे (46) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम हार गई। 2023- अहमदाबाद का हार्टब्रेक, ऑस्ट्रेलिया ने हराया वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत 240 रन पर ऑलआउट हो गया। विराट कोहली (54) और राहुल (66) ने रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड (137) और लाबुशेन (58*) की साझेदारी से 6 विकेट से जीत हासिल कर छठा खिताब जीता। 19 नवंबर का वो दिन आज भी भारतीय फैंस को याद है। 2024- भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। इसी के साथ भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली (76), अक्षर पटेल (47) और दुबे (27) की मदद से 176/7 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने तेजी से 52 रन बनाकर मुकाबला रोमांचक बनाया। लेकिन बुमराह और हार्दिक की गेंदबाजी से टीम 169/8 तक ही पहुंच सकी। 2025- रोहित की कप्तानी में भारत चैंपियन दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने 251/7 बनाए, जिसमें डेरिल मिचेल ने 63 रन की पारी खेली। जवाब में भारत के लिए रोहित शर्मा (76), अय्यर (48) और गिल (31) रन का योगदान दिया। अंत में राहुल (34*) और जडेजा (9*) ने टीम को 49वें ओवर में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 10 ट्रॉफी जीती ICC टूर्नामेंट्स में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है। टीम ने अब तक 10 ICC ट्रॉफी जीती हैं। इनमें 6 वनडे वर्ल्ड कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023), 1 टी-20 वर्ल्ड कप (2021), 2 चैंपियंस ट्रॉफी (2006, 2009) और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023) शामिल हैं। इसके बाद भारत 7 खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011), 2 टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) और 3 चैंपियंस ट्रॉफी (2002 साझा, 2013, 2025) जीती हैं। वेस्टइंडीज ने कुल 5 ट्रॉफी जीती हैं, 2 वनडे वर्ल्ड कप (1975, 1979), 2 टी-20 वर्ल्ड कप (2012, 2016) और 1 चैंपियंस ट्रॉफी (2004)। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के नाम 3-3 ICC खिताब हैं। पाकिस्तान ने 1992 वनडे वर्ल्ड कप, 2009 टी-20 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि श्रीलंका ने 1996 वनडे वर्ल्ड कप, 2014 टी-20 वर्ल्ड कप और 2002 चैंपियंस ट्रॉफी (संयुक्त) अपने नाम की। इंग्लैंड ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2010 व 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीते। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने 2 ट्रॉफी (2000 चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) जीती हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के नाम भी 2 खिताब (1998 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) हैं। Fri, 06 Mar 2026 23:00:30

  Videos
See all

ईरान की मिसाइल में छुपा था 'कलस्टर वारहेड', थर्राया वेस्ट बैंक! | #viralvideo #middleeastwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:40:00+00:00

Iran Vs Israel | Benjamin Netanyahu | ईरान के शासन पर Lord Karan Bilimoria ने ये क्या कह दिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:49:31+00:00

Iran Vs Israel Conflict | Iran Supreme Leader Ali Khamenei की मौत पर Kargil में सड़क पर उमड़ा जनसैलाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:00:53+00:00

सारी डिमांड पूरी, फिर भी मिली पति को सिर्फ मार! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:50:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers