पवन सिंह 'साली' संग ससुराल पहुंचे, गले लगाकर-गोद में उठाकर किया लाल, 'जीजा' से बोली हसीना 'लहंगवा लाल हो जाई'
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का धमाल हर बार की तरह इस बार भी होली पर छा गया है. उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया गाना 'लहंगवा लाल हो जाई' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. इस होली स्पेशल गाने में पवन सिंह के साथ खुशी तिवारी नजर आ रही हैं, जिनके साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखते ही बनती है. गाने का थीम 'जीजा-साली' पर आधारित है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. गाने के बोल एमपी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसे शिल्पी राज के साथ मिलकर पवन सिंह ने गाया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज यह गाना अब तक 8 करोड़ 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और मार्च 2025 में यह ट्रेंडिंग चार्ट में शामिल रहा. पवन सिंह के देसी अंदाज और खुशी तिवारी की अदाओं ने इस गाने को 2025 के सबसे ज्यादा बजने वाले होली सॉन्ग में शामिल किया और इस होली भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है.
फाग की धुन से लेकर मॉडर्न बीट्स तक, बदला होली के गानों का मिजाज, मगर आज भी बरकरार है रंगों का वही पुराना जादू
होली का त्योहार हो और बैकग्राउंड में गाने न बजें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन क्या आपने गौर किया है कि वक्त के साथ होली के गानों का रंग-रूप कितना बदल गया है? पहले जहां 'रंग बरसे' जैसी लोक धुनों में मिट्टी की सोंधी खुशबू आती थी, वहीं आज 'बलम पिचकारी' जैसे गानों ने डीजे फ्लोर पर कब्जा कर लिया है. ढोलक की थाप अब इलेक्ट्रॉनिक बीट्स में बदल चुकी है, फिर भी त्योहार का जोश रत्ती भर कम नहीं हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























