Responsive Scrollable Menu

देशभर में आज होली:राजस्थान में विदेशी मेहमानों ने उड़ाया रंग-गुलाल; अखिलेश यादव ने मनोज तिवारी पर वीडियो सॉन्ग बनाया

देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है। सोमवार (2 मार्च) को देशभर में होलिका दहन हुआ था। लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से देश के ज्यादातर शहरों में मंगलवार को लोग रंग नहीं खेल पाए। हालांकि राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में उमंग और उल्लास का माहौल रहा। सड़कों पर रंगों में सजी टोलियां निकलीं। जयपुर में होली मनाने दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए। विदेशी मेहमानों ने DJ की धुन पर खूब डांस किया। वहीं भरतपुर में 200 साल पुरानी परंपरा ‘बिन दुल्हन की बारात’ निभाई गई। इसमें दूल्हे को पारंपरिक वेशभूषा में ऊंट पर बैठाया गया। बैंड-बाजे और होली के गीतों के बीच बारात जैन मंदिर पहुंची। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर 1 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो सॉन्ग बनाकर उन्हें होली विश किया। इसमें मनोज तिवारी का मुखौटा पहने एक शख्स घूमता हुआ देखा जा सकता है। होली को देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। देशभर में होली की 7 तस्वीरें… कार्टून की नजर में होली… होली से जुड़ी 5 मान्यताएं…

Continue reading on the app

MP-राजस्थान में गर्मी का असर तेज:कई जिलों में पारा 35°C के पार; हिमाचल के 4 शहरों में तापमान 30°C हुआ

देशभर में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में जहां एक बार फिर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, वहीं मध्य और उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज धूप के कारण दिन के तापमान में उछाल आया है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान में और इजाफा देखने को मिल सकता है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच-बीच में मौसम में बदलाव बना रहेगा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिन के साथ-साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में गर्म हवाएं चलने लगी हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तराखंड के गंगोत्री में न्यूनतम तापमान -13°C, बद्रीनाथ में -11°C, हेमकुंड -12°C और हर्षिल -10°C दर्ज किया जा रहा है, जबकि मुनस्यारी में पारा -21°C तक गिर गया है। मौसम विभाग ने सिक्किम, गुजरात और गोवा में कोहरे की संभावना जताई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 5-6 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: वर्ल्ड कप, वानखेडे और सेमीफाइनल… टीम इंडिया के पास सालों पुराने जख्म भरने का मौका

भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस वर्ल्ड कप में उतरी थी और अब सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है. अब उसका इंग्लैंड से मुकाबला है, जो मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा. वही स्टेडियम, जहां टीम इंडिया और सेमीफाइनल मैच का 36 का आंकड़ा है. Thu, 05 Mar 2026 06:01:24 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War : ईरान-इजराइल युद्ध पर आई बड़ी खबर! | N18G | Trump | Breaking News | Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T01:30:53+00:00

Iran Attack on America: ईरान पर अमेरिकी हमले के 100 घंटे पूरे! | Trump | Israel | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T01:30:28+00:00

Iran Vs USA- Israel War: पाकिस्तान ने ईरान- US में मध्यस्थता की पेशकश की #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T01:28:56+00:00

ईरान जंग पर ट्रंप को किस-किसने आंखें दिखाई, जानिए [Who criticised the US over its strikes on Iran?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T01:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers