Iran Next Supreme Leader: ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स सुप्रीम लीडर चुनने के लिए अब वर्चुअली बैठक कर रही है. इजराइली हमलों के खतरे और हाल ही में हुए कंपाउंड अटैक के बाद यह फैसला लिया गया.
Aaj Ka Panchang 04 March 2026: आज 04 मार्च 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि संध्या 04 बजकर 05 मिनट तक रहेगी उपरांत द्वितीया तिथि आरम्भ हो जाएगी.
Hardik MS Dhoni Viral Video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया। मैच में जहां खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चर्चा में रहा। वहीं मुकाबले के बाद का एक भावुक और प्यारा पल भी सोशल मीडिया पर छा गया। यह पल था भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके बेटे अगस्त्य और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच हुई मुलाकात का।
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या ने स्टैंड की ओर देखा, जहां महेंद्र सिंह धोनी मैच देखने पहुंचे थे। हार्दिक ने ऊपर की तरफ देखकर धोनी का अभिवादन किया। इसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा बेटे अगस्त्य को लेकर धोनी के पास पहुंची। धोनी और अगस्त्य को साथ देखकर हार्दिक भी मुस्कुराते नजर आए। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Hardik Pandya be like Heyy Mahi bhaii.... . He is forever Dhoni Paglu ❤️ - But why Augustya doesn't look happy. - And ignore Maheika pic.twitter.com/QCfgVxpVR2
मैच में पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली और भारत के स्कोर को मजबूत बनाया। खास बात यह रही कि आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर विल जैक्स को गेंद दी, लेकिन हार्दिक ने उनकी गेंदों पर दो लंबे छक्के जड़कर भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
आखिरी पांच ओवरों में भारतीय टीम ने 76 रन बटोरे, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। गेंदबाजी में भी हार्दिक ने कमाल किया। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान दो अहम विकेट लिए और एक बेहद अहम रन आउट भी किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेलकर मैच को भारत से लगभग छीन ही लिया था। लेकिन हार्दिक पांड्या के सटीक थ्रो ने बेथेल को रन आउट कर दिया, जिसने मैच का रुख बदल दिया।
इस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह भी रहे। संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया।
अंत में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन बनाकर 7 विकेट ही खो सकी और भारत ने 7 रन से यादगार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद हार्दिक, धोनी और अगस्त्य का यह भावुक पल क्रिकेट फैंस के लिए खास याद बन गया, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।