नई दिल्ली: होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस बार सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। राजधानी में किसी भी तरह के हुड़दंग, जबरदस्ती रंग लगाने या शराब पीकर वाहन चलाने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूरी …
होली का त्योहार जहां पूरे देश में रंगों और गुलाल के साथ मनाया जाता है, वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जो आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम है। यहां के पंचमुखी मोक्षधाम में आधी रात को सैकड़ों लोग जुटे और एक-दूसरे को रंग नहीं, बल्कि चिता की भस्म …
T20 WC Semi-Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए क्रिकेट फैंस के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा तो वह थीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर, जिनकी क्यूट हरकतों ने सबका दिल जीत लिया।
Ranbir-Alia and Raha Kapoor
रणबीर की गोद में बैठकर राहा का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में नन्हीं राहा को अपने पैरेंट्स रणबीर-आलिया के साथ टीम इंडिया को चीयर करते देखा गया। कभी वह ताली बजाती नजर आईं तो कभी खुशी से मुस्कुराती दिखीं। एक पल ऐसा भी आया जब स्टेडियम में मौजूद लोग तालियों की रिदम में टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे थे और राहा भी उसी अंदाज में ताली बजाने लगीं।
Pure gold moment. ????❤️
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt with their daughter Raha Kapoor celebrating the IND vs ENG semi-final at Wankhede.
One frame… family love and cricket fever together. ????????????
इस अहम मुकाबले को देखने के लिए कई बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर नजर आए।
वहीं क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी, नीता अंबानी और आकाश अंबानी, साथ ही भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल भी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। वरुण धवन को अनिल कपूर के साथ बैठकर टीम इंडिया के लिए तालियां बजाते देखा गया।
- Bumrah took a Bump Catch - Sakshi thought it's out - She started celebrating - MS Dhoni saying to her to calm down ???????? #INDvsENGpic.twitter.com/8lBwQLPTaH
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन पर 7 विकेट का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम कड़ी टक्कर देने के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने मुकाबला 7 रन से जीत लिया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जहां खिताब के लिए दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।