Nissan MPV: भारत में निसान की 7-सीटर एमपीवी की डिलीवरी शुरू, इन कारों से होगा मुकाबला
Nissan MPV: जापानी वाहन निर्माता निसान (Nissan) ने भारतीय बाजार में अपनी बजट एमपीवी Nissan Gravite को कुछ समय पहले लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस 7-सीटर एमपीवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह मॉडल किफायती कीमत और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।
Nissan Gravite की डिलीवरी शुरू
फरवरी में लॉन्च के बाद अब ग्रेवाइट को देशभर के डीलरशिप पर पहुंचाया जा रहा है और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी दी जा रही है। कंपनी इसे सात सीटों के विकल्प के साथ पेश कर रही है, जिससे यह बड़ी फैमिली के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बन जाती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
ग्रेवाइट में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलते हैं, जिससे शहर और हाईवे दोनों पर ड्राइविंग आसान हो जाती है।
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी लाइट्स, बॉडी क्लैडिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टीपीएमएस और आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी इस एमपीवी पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे 10 साल या दो लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
कीमत और मुकाबला
ग्रेवाइट को 5.65 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। भविष्य में इसे सीएनजी विकल्प के साथ भी पेश किया जा सकता है। बजट एमपीवी सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga और Renault Triber से होगा।
(मंजू कुमारी)
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, अलीम डार ने दिया इस्तीफा
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. पीसीबी खिलाड़ियों पर 50 लाख-लाख जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है, तो अब इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है.
The post टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, अलीम डार ने दिया इस्तीफा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















