Responsive Scrollable Menu

Kia Sales: फरवरी 2026 में किआ इंडिया की शानदार बिक्री, होल सेल में बना डाला रिकॉर्ड

Kia Sales: किआ इंडिया (Kia India) ने फरवरी 2026 में अपने ऑपरेशन की शुरुआत के बाद से अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने कुल 27,610 वाहनों की थोक बिक्री की, जो फरवरी 2025 में बेची गई 25,026 यूनिट्स के मुकाबले 10.3% अधिक है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कंपनी ने सालाना आधार पर दो अंकों की मजबूत वृद्धि हासिल की है।

सेल्टोस और सॉनेट की बेहतर परफॉर्मेंस  
इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में ऑल-न्यू सेल्टोस की अहम भूमिका रही है। बोल्ड और बड़ा डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के चलते ग्राहकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं सॉनेट ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखते हुए कुल बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

फैमिली और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मजबूती
फैमिली मोबिलिटी सेगमेंट में कैरेंस क्लैविस ने रिफाइन डिजाइन, बेहतर स्पेस और आरामदायक फीचर्स के दम पर अपनी स्थिति मजबूत की है। इसके अलावा क्लैविस EV को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ते ग्राहकों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रीमियम सेगमेंट में कार्निवल ने लग्जरी MPV कैटेगरी में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत किया है।

धांसू फीचर्स और स्ट्रैटेजी 
कंपनी की बैलेंस्ड प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी—जिसमें प्रोग्रेसिव डिजाइन, ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड कार फीचर्स और प्रीमियम ओनरशिप अनुभव शामिल हैं—इस सफलता की बड़ी वजह है। Kia की ‘मास-प्रीमियम’ पोजिशनिंग ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप आकांक्षी उत्पाद उपलब्ध कराने में मदद कर रही है।

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि फरवरी का यह प्रदर्शन भारतीय ग्राहकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। उनके मुताबिक, कंपनी बाजार रुझानों का सिर्फ अनुसरण नहीं कर रही, बल्कि इनोवेशन और प्रीमियम डिजाइन के जरिए उन्हें दिशा भी दे रही है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Price Hike: यामाहा ने XSR 155 की कीमतों में किया बदलाव, नए कलर भी मिलेंगे; जानें डिटेल

Price Hike: भारत में लॉन्च के तीन महीने बाद यामाहा (Yamaha Motor) ने अपनी नियो-रेट्रो बाइक XSR 155 की कीमतों में संशोधन किया है। मोटरसाइकिल अब भी एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है, लेकिन अलग-अलग रंगों के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया गया है। साथ ही कंपनी ने नया मेटैलिक ब्लैक रंग जोड़ते हुए कुल कलर ऑप्शन्स की संख्या बढ़ाकर पांच कर दी है।

नया मेटैलिक ब्लैक वेरिएंट
हाल ही में जोड़ा गया मेटैलिक ब्लैक वेरिएंट गोल्ड फिनिश वाले USD फ्रंट फोर्क के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इसकी कीमत रु. 1.59 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। लॉन्च के समय सभी रंगों की कीमत रु. 1.50 लाख (एक्स-शोरूम) थी, लेकिन अब रंग के अनुसार कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। मेटैलिक ब्लू शेड की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे यह अब सबसे किफायती विकल्प बन गया है।

नई कीमतें (एक्स-शोरूम)
मेटैलिक ब्लू – रु. 1.50 लाख
विविड रेड – रु. 1.53 लाख
मेटैलिक ग्रे – रु. 1.57 लाख
मेटैलिक ग्रेइश ग्रीन – रु. 1.59 लाख
न्यू मेटैलिक ब्लैक – रु. 1.59 लाख

किस वेरिएंट में कितनी बढ़ोतरी?
मेटैलिक ग्रेइश ग्रीन रंग में सबसे ज्यादा रु. 9,000 की बढ़ोतरी हुई है और अब यह नए मेटैलिक ब्लैक के साथ सबसे महंगा विकल्प बन गया है। मेटैलिक ग्रे वेरिएंट की कीमत में रु. 7,000 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि विविड रेड में रु. 3,000 की वृद्धि दर्ज की गई है।

कुल मिलाकर, नए रंग और संशोधित कीमतों के साथ XSR 155 अब पहले से ज्यादा प्रीमियम पोजिशनिंग के साथ बाजार में मौजूद है।


(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

सारा तेंदुलकर ने मल्टीकलर मिरर वर्क लहंगा पहनकर बटोरी सुर्खियां, दुल्हन सानिया चंडोक से ज्यादा हुईं उनके लुक की चर्चा

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 3 मार्च को आयोजित हुई हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आया, लेकिन सारी महफिल … Tue, 03 Mar 2026 23:15:54 GMT

  Videos
See all

Iran Isreal War: युद्ध की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था बिगड़ी, भारत ने तैयार किया बड़ा रोडमैप #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T18:32:44+00:00

Arjun Tendulkar की Sangeet Ceremony में पत्नी Hazel Keech के साथ पहुंचे Yuvraj Singh #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T18:42:00+00:00

सरकारी स्कूल की छत गिरी #rajsthan #SchoolRoofCollapse #SchoolSafety #ViralVideo #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T18:31:18+00:00

Fact Check: Israel US Iran War में Viral News में कितनी सच्चाई और कितना झूठ? | Ali Khamenei | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T18:40:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers