Responsive Scrollable Menu

सारा तेंदुलकर ने मल्टीकलर मिरर वर्क लहंगा पहनकर बटोरी सुर्खियां, दुल्हन सानिया चंडोक से ज्यादा हुईं उनके लुक की चर्चा

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 3 मार्च को आयोजित हुई हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आया, लेकिन सारी महफिल …

Continue reading on the app

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में लक्ष्य ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराया:मालविका बंसोड़ हारीं, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव-तनीषा की जोड़ी अगले दौर में

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने मंगलवार को बर्मिंघम में चल रही ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उलटफेर किया। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू की को तीन गेम में हरा दिया। बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में लक्ष्य ने 23-21, 19-21, 21-17 से जीत दर्ज की। यह BWF वर्ल्ड टूर इवेंट में यूकी के खिलाफ लक्ष्य की पहली जीत है। इससे पहले वह 2023 एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में उन्हें हरा चुके हैं। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने मलेशिया के हू पांग रॉन और चेंग सु यिन को 21-17, 21-19 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पहला गेम 20-20 की बराबरी के बाद जीता पहले गेम में लक्ष्य ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 11-7 की बढ़त बना ली। एक समय स्कोर 17-12 था, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 20-20 कर दिया। लक्ष्य ने अपना धैर्य नहीं खोया और पांचवें गेम पॉइंट पर क्रॉस कोर्ट स्मैश लगाकर पहला गेम 23-21 से अपने नाम किया। दूसरा गेम जीत कर चीनी खिलाड़ी ने वापसी की दूसरे गेम में शी ने वापसी की। लंबे रैलियों वाले इस गेम में लक्ष्य एक समय 13-19 से पीछे थे। उन्होंने 18-19 तक वापसी की, लेकिन शी ने 21-19 से गेम जीतकर मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में जीत दर्ज कर मैच जीता तीसरे गेम में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। 6-6 के बाद लक्ष्य ने 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने बढ़त 16-11 और फिर 18-14 तक पहुंचाई। आखिर में चार मैच पॉइंट मिलने के बाद लक्ष्य ने मैच अपने नाम कर लिया। मालविका बंसोड़ को मिली हार, मिक्स्ड डबल्स में जीत टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में भारत के लिए मिली-जुली खबरें रहीं। महिला सिंगल्स में मालविका बंसोड़ को चीन की चेन यू फेई के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 11-21, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चंद्रग्रहण की वजह से भारत ने देरी से ट्रेनिंग की:वानखेड़े में 6 से 9 बजे का शेड्यूल तय था, खिलाड़ी 7:20 बजे मैदान पर पहुंचे टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम की मंगलवार शाम की प्रैक्टिस तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक टीम इंडिया ने चंद्र ग्रहण के कारण अपना ट्रेनिंग सेशन करीब डेढ़ घंटे देर से शुरू किया। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

किसान पिता का मिला सपोर्ट, चुनौतियों का किया डटकर सामना, हर महिला एथलीट के लिए मिसाल हैं कमलप्रीत कौर

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक 2020 में डिस्कस थ्रो के खेल में एक नाम खूब चमका था और वो नाम था कमलप्रीत कौर। कमलप्रीत ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। 64 मीटर का थ्रो फेंकते हुए कमलप्रीत ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वह डिस्कस थ्रो के खेल में फाइनल तक पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। हालांकि, कमलप्रीत का सफर काफी चुनौतियों से भरा रहा। Tue, 3 Mar 2026 23:54:49 +0530

  Videos
See all

Why is the US attacking Iran? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T19:25:05+00:00

America की ये गुंडागर्दी नई नहीं है! #america #iranusaconflict #iranisraelwar #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T19:23:01+00:00

Iran Israel War Update: 1 बजते ही ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला? News । Breaking News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T19:30:05+00:00

Crisis in the Gulf: Could Iran's strikes reshape the region? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T19:26:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers