ओमान की खाड़ी के पास नौसेना का युद्धपोत तैनात, जरूरत पड़ने पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल
नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के स्थगित होने से बड़ी संख्या में भारतीय यात्री भी उस इलाके में फंसे हुए हैं। भारत सरकार ने उनकी सुविधा के लिए विशेष उड़ानों का संचालन शुरू किया है। वहीं, लंबे समय से तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी जरूरत पड़ने पर काम आ सकते हैं। भारतीय युद्धपोत पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
तमिलनाडु भाजपा ने ‘ईरान समर्थक’ प्रदर्शनों पर डीएमके सरकार को घेरा, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग
चेन्नई, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने मंगलवार को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बावजूद राज्य में ईरान के समर्थन में प्रदर्शन की अनुमति दी गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama


















