Responsive Scrollable Menu

भारतीय महिला टीम लॉरियस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट:वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का इंग्लैंड और PSG से मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह नामांकन टीम के पहले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब और पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर मिला है। स्पेन के मैड्रिड स्थित सिबेल्स पैलेस में होने वाले इस भव्य समारोह में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी जुटेंगे। विजेताओं का चयन लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी करेगी। विमेंस टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था टीम ने 2025 में मुंबई में खेले गए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। इसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। ग्रुप स्टेज में लगातार तीन हार के बाद टीम ने वापसी की और तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया के साथ पांच टीमें रेस में इस साल वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर कैटेगरी में भारत के साथ पांच और टीमें दौड़ में हैं। इनमें इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम, यूरोपियन राइडर कप टीम, मैकलारेन फॉर्मूला 1 टीम, ओक्लाहोमा सिटी थंडर और पेरिस सेंट जर्मेन शामिल हैं। सचिन, नीरज और ऋषभ पंत के बाद अब महिला टीम की बारी लॉरियस अवॉर्ड में भारतीय क्रिकेट की यह तीसरी मौजूदगी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को 2020 में स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड मिला था। ऋषभ पंत को पिछले साल कमबैक ऑफ द ईयर कैटेगरी में नामांकन मिला था। नीरज चोपड़ा को 2022 में ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके अलावा 2019 में विनेश फोगाट को भी शॉर्टलिस्ट किया गया था। स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर की रेस में अल्काराज और जैनिक सिनर भी रेस में मेंस कैटेगरी के स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज़ और जैनिक सिनर के बीच मुकाबला है। वहीं, फुटबॉल स्टार उस्मान डेम्बेले और मोटो जीपी चैंपियन मार्क मार्केज़ भी रेस में हैं। विमेंस कैटेगरी में बार्सिलोना की फुटबॉलर ऐताना बोनमती लगातार तीसरी बार नॉमिनेट हुई हैं। उनके साथ एथलेटिक्स स्टार मेलिसा जेफरसन और स्विमिंग लीजेंड केटी लेडेकी भी दौड़ में शामिल हैं।

Continue reading on the app

आज की सरकारी नौकरी:रेलवे में 22,195 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 वैकेंसी, BSNL में 120 भर्ती, लास्ट डेट 31 मार्च

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च तक बढ़ने की। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 पदों पर निकली भर्ती। साथ ही BSNL में 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च तक के लिए एक्सटेंड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। एज लिमिट : फीस : सैलरी : 18 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 2. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 पदों पर निकली भर्ती उत्तर प्रदेश के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) में 40 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/सिविल इंजीनियरिंग/एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री या सरकार द्वारा किसी भी समकक्ष योग्यता में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (AMIE) में केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग या पर्यावरण इंजीनियरिंग में एसोसिएट मेंबर होना चाहिए। असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री/जूलॉजी/बॉटनी/बायोकेमिस्ट्री में डॉक्टरेट की डिग्री। साथ में एनवायरमेंट/पॉल्यूशन कंट्रोल/पब्लिक हेल्थ में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी फील्ड में मास्टर्स डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : पे मैट्रिक्स लेवल - 10 के अनुसार एग्जाम पैटर्न : असिस्टेंट एनवायरोमेंटल इंजीनियर : असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. BSNL में 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च थी। पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेलीकॉम ऑपरेशंस : कम से कम 60% अंकों के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फायनेंस स्ट्रीम) : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : फीस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : एग्जाम पैटर्न : सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 4. पंजाब में 197 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 6 मार्च पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी: 35,400 - 1,12,400 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती; गुजरात में 212 वैकेंसी, झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती की। गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती। साथ ही झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च 2026 तक बढ़ने की। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

किसान पिता का मिला सपोर्ट, चुनौतियों का किया डटकर सामना, हर महिला एथलीट के लिए मिसाल हैं कमलप्रीत कौर

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक 2020 में डिस्कस थ्रो के खेल में एक नाम खूब चमका था और वो नाम था कमलप्रीत कौर। कमलप्रीत ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। 64 मीटर का थ्रो फेंकते हुए कमलप्रीत ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वह डिस्कस थ्रो के खेल में फाइनल तक पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। हालांकि, कमलप्रीत का सफर काफी चुनौतियों से भरा रहा। Tue, 3 Mar 2026 23:54:49 +0530

  Videos
See all

Arjun Tendulkar की Sangeet Ceremony में पत्नी Hazel Keech के साथ पहुंचे Yuvraj Singh #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T18:42:00+00:00

Iran America War Live Updates: Ali Khamenei अभी भी जिंदा हैं? | Israel-Iran War Update | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T18:40:00+00:00

Fact Check: Israel US Iran War में Viral News में कितनी सच्चाई और कितना झूठ? | Ali Khamenei | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T18:40:10+00:00

Iran Isreal War: युद्ध की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था बिगड़ी, भारत ने तैयार किया बड़ा रोडमैप #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T18:32:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers