चौथा टी20: फिलिप्स की शतकीय पारी, डफी ने झटके 4 विकेट, न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हराया
चौथा टी20: फिलिप्स की शतकीय पारी, डफी ने झटके 4 विकेट, न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हराया
सोमनाथ मंदिर के आसपास बिक सकता है नॉनवेज, गुजरात हाईकोर्ट ने हटाई पाबंदी
गुजरात हाईकोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के आसपास बिकने वाले नॉनवेज खाने पर लगी रोक को हटा दिया है. कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगाने की राज्य सरकार की मांग भी खारिज कर दी है. जस्टिस निशा एम ठाकोर की बेंच ने इस केस की सुनवाई की.
अदालत ने स्वीकार किया कि कलेक्टर ने गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 33 (1)(w) के तहत अपनी शक्तियों से बाहर जाकर एक वैध व्यापार पर स्थाई रोक लगा दी. यह असंवैधानिक है. बता दें, अब राज्य सरकार डिवीजन बेंच या फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. हालांकि, नए आदेश तक बैन हटा दिया गया है.
गुजरात सरकार ने अगस्त 2026 में एक नोटिफिकेशन जारी किया था कि सोमनाथ मंदिर के 500 मीटर दायरे और मंदिर जाने वाले 6 मुख्य रास्तों पर नॉनवेज बनाना-बेचना पूरी तरह बैन रहेगा.
7 रेस्टोरेंट के मालिकों ने लगाई थी याचिका
राज्य सरकार के इसी आदेश के खिलाफ सोमनाथ मंदिर के करीब नॉनवेज बेचने वाले 7 रेस्टोरेंट मालिकों ने हाईकोर्ट का रुख किया. उनका दावा था कि हम 20-25 साल से लाइसेंस लेकर काम कर रहे हैं. अब सरकार ने जबरदस्ती काम बंद करवा दिया. उन्होंने कहा कि सरकार का ये आदेश हमारे आर्टिकल 19(1)(g)- व्यापार करने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है. बता दें, आरोप है कि पुलिस एक व्यापारी को थाने भी ले गई थी, जिससे पुलिस चौकी में लिखवाया गया कि भविष्य में नॉनवेज नहीं बेचा जाएगा.
गुजरात सरकार की दलील- दुकान नहीं बंद करवाई
गुजरात सरकार ने सुनवाई के दौरान दलील दी, ‘सोमनाथ सिर्फ बाजार नहीं है. यहां 1.16 करोड़ श्रद्धालु 9 महीने में आते हैं. हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर (स्वर्ण मंदिर), मथुरा-वृंदावन, अयोध्या में भी ऐसे बैन हैं और हाईकोर्ट ने उन्हें सही माना है। हम दुकान बंद नहीं करवा रहे, वे वेज बेच सकते हैं.’ सरकार ने अदालत में दलील दी कि अब सोमनाथ जिला बन गया है. एरिया में बढ़ोतरी हुई है. मंदिर का कॉरिडोर भी बन रहा है, जिस वदह से बैन का एरिया भी बढ़ाना जरूरी था.
सरकार की इस दलील पर याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सरकार हर बार पुराने ऑर्डर के ऊपर नया ऑर्डर लगाकर धीरे-धीरे पूरे सोमनाथ टाउन को ही वेज जोन बनाने में लगी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation









