Responsive Scrollable Menu

2035 तक बनेगा भारत का अपना स्पेस स्टेशन, गगनयान मिशन पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

ISRO का मेगा प्लान: 2035 तक स्पेस स्टेशन, गगनयान की तैयारी लगभग पूरी

Continue reading on the app

सवारी मार्ग पर जर्जर भवनों पर कार्रवाई, उज्जैन नगर निगम का श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस

उज्जैन नगर निगम द्वारा बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। सवारी मार्ग के जितने भी जर्जर भवन हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ढाबा रोड स्थित एक जर्जर मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

बता दें कि सावन भादो मास की अभी एक ही सवारी निकली है और पांच सवारियां बाकी हैं। वहीं सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए भी शहर में तरह-तरह के काम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम जिला प्रशासन नहीं लेना चाहता। यही वजह है कि जर्जर भवनों को हटाया जा रहा है।

हटाया गया जर्जर भवन

नगर निगम द्वारा ढाबा रोड का जो मकान ढहाया गया है, वो जी प्लस 2 था। अधिकारियों के मुताबिक यह लंबे समय से जर्जर हालत में था और इसमें कोई रह भी नहीं रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से पहले इस क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई उसके बाद भवन के गिराऊ हिस्से को हटाने की कार्रवाई की गई।

लगातार चल रहा सर्वे

महाकाल की पहली सवारी के दौरान इस मार्ग पर एक भवन से मलबा गिरने की घटना सामने आई थी। दरअसल, ढाबा रोड क्षेत्र में चौड़ीकरण किया गया है। जिस वजह से कई मकान टूट फूट की हालत में हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा सभी जर्जर भवनों का सर्वे शुरू किया गया था। उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है ताकि सवारियों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के मुताबिक महाकाल सवारी मार्ग पर जर्जर और जोखिम वाले भवनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिन भवनों से दुर्घटना की आशंका है उनका असुरक्षित हिस्सा हटाया जा रहा है। इसके अलावा जो अस्थाई अतिक्रमण है वह हटाने की कार्रवाई भी की जा रही। सड़क और नालियों से जुड़े अवरोध भी खत्म किया जा रहे हैं। यह सारी कार्रवाई न केवल सवारी बल्कि आने वाले सिंहस्थ को देखते हुए की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया का नया सेलेक्टर कौन? रोहित शर्मा के भविष्य पर क्या होगा असर?

अजीत अगरकर के कार्यकाल पर सवाल उठ रहे हैं और VVS लक्ष्मण अगले चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं। क्या रोहित शर्मा 2027 की योजना में हैं? चयन समिति में बदलाव से खिलाड़ियों के करियर और NCA की भूमिका पर क्या असर पड़ेगा, जानें ताजा अपडेट। Thu, 6 Aug 2026 19:47:53 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: ‘लोगों को सुनने वाला कोई नहीं है’ #cjp #saurabhdas #jantarmantarprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T14:45:54+00:00

IIMUN 15 Years Celebration: सेलेब्स की मौजूदगी ने इवेंट को बनाया खास #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T14:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers