Responsive Scrollable Menu

बिल्कुल नहीं.... What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों अपनी एक मजेदार बातचीत को लेकर चर्चा में हैं। दोनों हाल ही में करीना के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ के नए सीजन में साथ नजर आईं। शो का प्रोमो सामने आने के बाद से ही लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इसकी एक वजह यह भी है कि करीना और शाहिद कपूर कभी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। ऐसे में मीरा और करीना को एक साथ देखना फैंस के लिए खास रहा।

तीसरे बच्चे की अफवाह पर मीरा ने दिया मजेदार जवाब

शो के प्रोमो में करीना कपूर ने मीरा राजपूत से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे बेतुकी अफवाह कौन सी सुनी है। इस पर मीरा ने बताया कि उनके और शाहिद कपूर के तीसरे बच्चे को लेकर आई खबर सबसे अजीब अफवाहों में से एक थी।

मीरा की बात सुनकर करीना ने मजाक में कहा, “हो भी सकता है।” इस पर मीरा ने तुरंत जवाब दिया, “बिल्कुल नहीं, हमारा हो गया।” दोनों की इस बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम मीशा और बेटे का नाम जैन है।

इसे भी पढ़ें: 35 हजार फीट ऊपर चांद का दीदार, Raghav Chadha के हाथों पानी पीकर Parineeti Chopra ने खोला करवा चौथ का व्रत

करीना ने खुद को बताया 'वॉन्टेड बॉलीवुड वाइफ'

बातचीत के दौरान मीरा ने करीना से कहा कि वह एक बॉलीवुड स्टार हैं। इस पर करीना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वह बॉलीवुड स्टार तो हैं, लेकिन साथ ही ‘वॉन्टेड बॉलीवुड वाइफ’ भी बनना चाहती हैं। दोनों के बीच हुई यह मजेदार बातचीत शो के प्रोमो में देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Extended Cut | मिर्जापुर की दुनिया वापस आ गई है! OTT पर 'मिर्जापुर: द मूवी' का 'एक्सटेंडेड कट' हुआ रिलीज

मीरा ने पतियों को दी सलाह

शो में मीरा राजपूत ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी एक सलाह दी। उन्होंने कहा कि पतियों को साल की शुरुआत में ही अपनी पत्नियों से पूछ लेना चाहिए कि उन्हें क्या तोहफा चाहिए। इससे पत्नियों को अपनी पसंद का तोहफा मिल सकेगा। करीना को मीरा का यह सुझाव काफी पसंद आया और उन्होंने इसे अच्छा आइडिया बताया।

इसके अलावा करीना ने मीरा से पूछा कि किसी महिला से बहस करते समय पुरुषों को सबसे पहला नियम क्या याद रखना चाहिए। इस पर मीरा ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, “मान जाओ। मत करो।”

Continue reading on the app

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में डेटा लीक की आशंका, हैकर्स ने दी डेडलाइन; शेयर धड़ाम

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक डेटा लीक की जांच कर रहा है। फिलहाल बैंक ने डेटा लीक के दायरे, प्रभावित ग्राहकों की संख्या और जानकारी के दुरुपयोग को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Continue reading on the app

  Sports

कबड्डी में भारत का परचम... श्रीलंका और युगांडा फाइनल में हराकर रचा इत‍िहास, गोल्‍ड पर क‍िया कब्‍जा

India wins commonwealth kabaddi chamionship gold: भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने पहली कॉमनवेल्‍थ कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. पुरुष टीम ने श्रीलंका को 54-20 से हराया, जबकि महिला टीम ने युगांडा को 35-15 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और अजेय रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस ऐतिहासिक सफलता से देश भर में जश्न का माहौल है. Sat, 31 Oct 2026 23:33:39 +0530

  Videos
See all

Trump Midterm Election: ट्रंप के सामने बड़ी चुनावी चुनौती, क्यों बढ़ी मुश्किलें ? World। US Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T19:30:18+00:00

Gold Silver Rate Prediction: 2027 तक कौड़ियों के भाव होगा सोना। Gold Silver Price। 24 carat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers