Responsive Scrollable Menu

Holi 2026: ‘Happiest Happy’ बेटे विहान के साथ कैटरीना-विक्की की पहली होली, सामने आई खूबसूरत तस्वीर

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Holi: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए इस साल की होली बेहद खास रही। शादी के बाद कई बार साथ में रंगों का त्योहार मना चुके इस जोड़े ने इस बार अपने बेटे विहान के साथ पहली होली सेलिब्रेट की।

कपल ने परिवार संग सादगी भरे अंदाज़ में होली मनाई और सफेद आउटफिट में ट्विन करते नजर आए। तस्वीर में दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। कैटरीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “द हैप्पीयेस्ट हैप्पी होली,” जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

पहली होली बनी खास याद

माता-पिता बनने के बाद यह उनकी पहली होली है, इसलिए जश्न का उत्साह भी दोगुना नजर आया। बताया जा रहा है कि कपल ने यह त्योहार अपने करीबी परिवार के साथ शांत और निजी अंदाज़ में मनाया।

सोशल मीडिया पर जैसे ही तस्वीर सामने आई, फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों और प्यार की बरसात कर दी। कई लोगों ने इसे “परफेक्ट फैमिली मोमेंट” बताया।

Continue reading on the app

Natural Face Pack: बेसन-मुल्तानी मिट्टी से बनाएं नेचुरल फेस पैक, होली सेलिब्रेशन के बाद चमकेगा चेहरा!

Natural Face Pack: होली का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा होता है, लेकिन केमिकल युक्त रंग अक्सर त्वचा को रूखा, बेजान और दागदार बना देते हैं। रंग खेलने के बाद चेहरा फीका पड़ जाता है और स्किन में जलन या पिंपल्स की समस्या भी शुरू हो सकती है। ऐसे में जरूरत होती है एक ऐसे घरेलू उपाय की, जो त्वचा को अंदर से साफ करे और नेचुरल ग्लो वापस लाए।

अगर आप भी होली सेलिब्रेशन के बाद अपनी त्वचा को फिर से चमकदार बनाना चाहते हैं, तो बेसन और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक आपके लिए असरदार उपाय साबित हो सकता है। यह न सिर्फ स्किन की गहराई से सफाई करता है, बल्कि अतिरिक्त तेल, टैन और डलनेस को भी कम करता है।

फेस पैक बनाने की सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 छोटा चम्मच दही या गुलाब जल
  • चुटकीभर हल्दी (वैकल्पिक)
  • जरूरत अनुसार पानी

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले एक साफ बाउल में बेसन और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अब इसमें दही या गुलाब जल डालें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो गुलाब जल का इस्तेमाल करें, और ड्राई स्किन के लिए दही बेहतर रहेगा। चाहें तो हल्दी की चुटकी भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

अब इस पेस्ट को साफ चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ दें। इसे लगभग 15-20 मिनट तक सूखने दें। जब पैक हल्का सूख जाए तो गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे स्क्रब जैसा असर भी मिलेगा और त्वचा और ज्यादा साफ होगी।

Appe Recipe: बचे हुए डोसा बैटर से बनाएं टेस्टी अप्पे, जो खाएगा जमकर करेगा तारीफ

Weight Gain: बच्चे के दुबला होने से टेंशन में हैं? इन 6 फूड्स को डाइट में करें शामिल, होंगे गोल-मटोल

Holi Skin Care: होली पर कैमिकल रंगों के साइड इफेक्ट से बचना है? इन तरीकों से करें स्किन केयर

कब और कितनी बार लगाएं?

होली खेलने के तुरंत बाद एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। इसके बाद हफ्ते में 1-2 बार लगाने से स्किन हेल्दी और फ्रेश बनी रहती है। ध्यान रखें कि पैक लगाने से पहले चेहरे से रंग पूरी तरह साफ कर लें।

अतिरिक्त स्किन केयर टिप्स

  • रंग खेलने से पहले चेहरे पर नारियल या बादाम का तेल लगाएं।
  • होली के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • ज्यादा जलन या एलर्जी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: हार्दिक के बेटे का धोनी ने रखा ध्यान, मैच के बाद ऑलराउंडर ने कुछ यूं लुटाया प्यार

Hardik MS Dhoni Viral Video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया। मैच में जहां खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चर्चा में रहा। वहीं मुकाबले के बाद का एक भावुक और प्यारा पल भी सोशल मीडिया पर छा गया। यह पल था भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके बेटे अगस्त्य और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच हुई मुलाकात का।

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या ने स्टैंड की ओर देखा, जहां महेंद्र सिंह धोनी मैच देखने पहुंचे थे। हार्दिक ने ऊपर की तरफ देखकर धोनी का अभिवादन किया। इसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा बेटे अगस्त्य को लेकर धोनी के पास पहुंची। धोनी और अगस्त्य को साथ देखकर हार्दिक भी मुस्कुराते नजर आए। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मैच में पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली और भारत के स्कोर को मजबूत बनाया। खास बात यह रही कि आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर विल जैक्स को गेंद दी, लेकिन हार्दिक ने उनकी गेंदों पर दो लंबे छक्के जड़कर भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

आखिरी पांच ओवरों में भारतीय टीम ने 76 रन बटोरे, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। गेंदबाजी में भी हार्दिक ने कमाल किया। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान दो अहम विकेट लिए और एक बेहद अहम रन आउट भी किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेलकर मैच को भारत से लगभग छीन ही लिया था। लेकिन हार्दिक पांड्या के सटीक थ्रो ने बेथेल को रन आउट कर दिया, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

इस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह भी रहे। संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया।

अंत में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन बनाकर 7 विकेट ही खो सकी और भारत ने 7 रन से यादगार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद हार्दिक, धोनी और अगस्त्य का यह भावुक पल क्रिकेट फैंस के लिए खास याद बन गया, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

Fri, 06 Mar 2026 14:24:54 +0530

  Videos
See all

पंडो आदिवासियों की जमीन पर जिहादी कब्जा | Land Jihad | Pando Tribe | News l Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T09:15:20+00:00

Iran Fattah-2 Missile Attack: क्या इज़राइल रोक पाएगा सुपरसोनिक हमला? #gdbakshi #worldnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T09:10:32+00:00

Iran-Israel War Effect: UAE के बाजारों में मची हाहाकार! #iranisraelwar #uae #marketnews #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T09:15:15+00:00

Iran Attack on Kuwait: Kuwait में US Embassy बंद, भारी तबाही| #iranattack #kuwaitnews #usembassy #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T09:08:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers