Responsive Scrollable Menu

Mehbooba Mufti पर राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का आरोप, Jammu में पुलिस शिकायत दर्ज

जम्मू, पांच अगस्त श्रीनगर में एक दिन पहले विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को जम्मू में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। एक अधिकारी ने बताया कि पक्का डंगा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता नीरज शर्मा ने पुलिस से कार्रवाई शुरू करने की मांग की है, जिसमें प्राथमिकी दर्ज करना भी शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मंगलवार रात श्रीनगर में पीडीपी कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार द्वारा अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निरस्त कर जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के विरोध में आयोजित धरने के दौरान कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ी हुई नजर आई थीं।

शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के वीडियो और तस्वीरों में महबूबा राष्ट्रीय ध्वज को इस तरह पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें केसरिया पट्टी नीचे की ओर है। उन्होंने शिकायत में कहा, इससे न केवल राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है, बल्कि देश के सभी राष्ट्रवादी लोगों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची है। शिकायत में पुलिस से मामले की जांच कर कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने और प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

Continue reading on the app

Sheikh Hasina दिसंबर में Bangladesh लौटेंगी, कहा- गिरफ्तारी या मौत का डर नहीं

नयी दिल्ली, पांच अगस्त बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को घोषणा कि वह देश को ‘‘सही राह’’ पर लाने के वास्ते दिसंबर में स्वदेश लौटने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और इसके लिए गिरफ्तारी या मौत की सजा के जोखिम का सामना करने को भी तैयार हैं। हसीना ने यह बात भारत आने के बाद पहली बार डिजिटल तरीके से आयोजित प्रेसवार्ता में कही। वह पांच अगस्त, 2024 को ढाका छोड़कर भारत आई थीं।

इस ‘डिजिटल’ प्रेसवार्ता में संवाददाताओं को केवल उनकी आवाज सुनाई दे रही थी। वह नजर नहीं आ रही थीं। हसीना ने कहा, ‘‘मुझे पता है, वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मेरी जान ले सकते हैं।

मैं अपने लोगों के साथ रहने के लिए घर वापस जाऊंगी।’’ अवामी लीग की नेता हसीना ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा बांग्लादेश के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत हमेशा से बांग्लादेश का घनिष्ठ मित्र रहा है।’’ उन्होंने अपने संबोधन में अपने देश के राजनीतिक माहौल, उनके लोगों के सामने मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कहा, ‘‘मेरी वापसी सत्ता के लिए नहीं है, बल्कि बांग्लादेश को विकास, धर्मनिरपेक्षता और समृद्धि के रास्ते पर वापस लाने के लिए है।’’ ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब’ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘चाहे मेरी किस्मत में कुछ भी लिखा हो, मैं अपने लोगों के बीच रहने के लिए बांग्लादेश लौटूंगी। जब मेरे प्यारे देशवासी तकलीफ़ में हों, तो मैं उनसे दूर नहीं रह सकती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हिरासत में लिया जा सकता है, जेल भेजा जा सकता है, मुझ पर झूठे मामले थोपे जा सकते हैं, लेकिन डर लोगों के प्रति मेरे कर्तव्य को तय नहीं कर सकता।

मेरी ज़िंदगी निजी सुरक्षा के हिसाब-किताब से कहीं ऊपर है।’’ पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी वापसी पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार के साथ किसी भी तरह की पर्दे के पीछे की बातचीत की संभावना को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपने भविष्य की चिंता नहीं है। मुझे बांग्लादेश के भविष्य की चिंता है।

मैं लौटना चाहती हूं क्योंकि वहां के लोग सुरक्षा, विकास, समृद्धि और शांति के हकदार हैं।’’ पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही उन्हें अपने देश से ‘‘दूर जाने के लिए मजबूर’’ किया गया, लेकिन वह वहां के लोगों से ‘‘कभी अलग नहीं हुईं।’’ हसीना (78) ढाका छोड़ने के बाद से भारत में रह रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जाने का फैसला कर लिया है और मैं बांग्लादेश जाऊंगी।’’ पिछले साल नवंबर में ढाका के एक विशेष न्यायाधिकरण ने 2024 के छात्रों के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के दौरान हसीना की सरकार की कार्रवाई को लेकर ‘‘मानवता के खिलाफ अपराधों’’ के मामले में हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद से ढाका नयी दिल्ली से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।

हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा, ‘‘भय घरों, कार्यस्थलों और शैक्षणिक परिसरों तक पहुंच गया है। यह वह बांग्लादेश नहीं है, जिसे हमने बनाया था।

मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश के लोगों के लोकतंत्र और न्याय के संघर्ष में उनके साथ खड़े होने का आह्वान करती हूं।’’ हसीना ने आरोप लगाया कि जुलाई और अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शन कोई शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन नहीं थे, जिनके बाद उनकी सरकार सत्ता से हट गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठित समूहों ने इस आंदोलन को हिंसक राजनीतिक हथियार में बदलने का काम किया। हसीना के बेटे सजीब वाजिद जॉय ने आरोप लगाया कि अगस्त 2024 से बांग्लादेश में राजनीतिक हत्याओं को वैध बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश एक विफल राष्ट्र है और देश में कानून-व्यवस्था नहीं है। जॉय ने आरोप लगाया कि नयी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता यह होनी चाहिए कि भारत की पूर्वी सीमा पर बांग्लादेश एक और पाकिस्तान बन गया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का फील्डिंग कोच, जिसने भारत में कमाए पैसों से खोली दुकान, खेल चुका 163 मैच

श्रीलंका के इस पूर्व ऑलराउंडर ने मुरलीधरन और जयसूर्या जैसे दिग्गजों के दौरे में टीम में अपनी जगह बनाई. वो भले ही हमेशा प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे लेकिन जब भी मौके मिले, उन्होंने असर डाला. Fri, 07 Aug 2026 01:51:04 +0530

  Videos
See all

RSS Chief Mohan Bhagwat का Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर बड़ा बयान.. Amruta Fadnavis ने क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:13:38+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | JPSC Paper Leak | हेमंत सोरेन के इस्तीफे पर अड़े छात्र ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers