Delhi: Anti-Smog Gun तैनाती की सिरसा ने समीक्षा की, सर्दियों से पहले प्रदूषण रोकने के निर्देश
नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में एंटी-स्मॉग गन और पानी के छिड़काव करने वाली मशीनों की तैनाती की समीक्षा की। सिरसा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्दियों के मौसम से पहले धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए इनका समय पर और प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए। सिरसा ने पर्यावरण विभाग, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के वरिष्ठ अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में धूल प्रदूषण कम करने के उपायों की तैयारियों का जायजा लिया गया। सिरसा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज पर्यावरण विभाग, एमसीडी और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों के साथ एंटी-स्मॉग गन और पानी के छिड़काव वाली मशीनों की तैनाती को लेकर समीक्षा बैठक की गई। दिल्ली की हवा को स्वच्छ और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए गए।
उन्होंने कहा, बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी मशीनों की समय पर और प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि धूल पर प्रभावी नियंत्रण हो सके और प्रदूषण कम करने के प्रयासों को और गति मिल सके।
Odisha सरकार ने शुरू की Medical PG Exam पेपर लीक की जांच, MKCG पहुंची टीम
ब्रह्मपुर (ओडिशा), पांच अगस्त ओडिशा सरकार की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति ने बुधवार को राज्य में चिकित्सा स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समिति के सदस्यों अतिरिक्त सचिव बिजय कुमार दाश, विशेष सचिव (चिकित्सा सेवा) बिजय कुमार मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार साहू समेत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया।
आरोप है कि परीक्षा के दौरान यहीं से प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि समिति ने कथित अनियमितता को लेकर डीन-सह-प्राचार्य हरि कृष्ण दलई और अधीक्षक सुदीपा दाश समेत वरिष्ठ प्रोफेसरों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि समिति ने संकाय सदस्यों से बातचीत और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर प्रश्नपत्र के प्रसार के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की।
इकत्तीस जुलाई को गठित समिति से दो हफ़्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत का ब्योरा नहीं बताया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









.jpg)