Responsive Scrollable Menu

रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! तिलक को देना चाहते थे कमान, जानें न्यूजीलैंड उड़ान से पहले क्या हुआ ड्रामा?

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की ओर से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं. हालांकि, इस फैसले के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा खुद इस जिम्मेदारी को दोबारा नहीं लेना चाहते थे, बल्कि उन्होंने भविष्य को देखते हुए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम आगे बढ़ाया था. लेकिन एमआई के खास अनुरोध के बाद ‘हिटमैन’ ने दोबारा कप्तानी की बागडोर संभालने पर सहमति जताई है. हालांकि अभी यह सिर्फ रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है. 

रोहित की पहली पसंद थे तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस जब हार्दिक पांड्या के बाद नेतृत्व में बदलाव की योजना बना रही थी, तब रोहित शर्मा ने युवा और स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तान बनाने का सुझाव दिया था. तिलक वर्मा, जो पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान भी है. उन्हें रोहित भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे थे. रोहित का मानना था कि मेगा ऑक्शन से ठीक पहले किसी युवा चेहरे को कमान सौंपकर टीम के नए युग की शुरुआत की जानी चाहिए.

मुंबई इंडियंस के अनुरोध पर रोहित ने भरी हामी

रोहित शर्मा के सुझाव के बावजूद मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान के अनुभव पर भरोसा जताना चाहता था. पिछले कुछ सीजन के उतार-चढ़ाव और ड्रेसिंग रूम के माहौल को दोबारा संतुलित करने के लिए फ्रेंचाइजी ने रोहित से खुद कप्तानी संभालने का विशेष अनुरोध किया. सूत्रों के अनुसार, रोहित शर्मा के न्यूजीलैंड रवाना होने से ठीक पहले एमआई के मैनेजमेंट और उनके बीच बातचीत का एक लंबा दौर चला. गहन चर्चा और फ्रेंचाइजी की जिद के बाद आखिरकार रोहित ने टीम के हित में इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया. 

यह भी पढ़ें:  6,6,6,6,6,6,6,6,6... ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ जड़ दिया तूफानी शतक, बने ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज

Continue reading on the app

Uttarakhand Weather Alert: गंगोत्री में भारी बर्फबारी, चक्रवाती तूफान अर्नब का असर

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) का असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा है. गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को गंगोत्री धाम में सीजन की पहली भारी बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया. वहीं, केदारनाथ और बद्रीनाथ की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs WI: मैच वेस्टइंडीज ने जीता, फायदा टीम इंडिया को भी हुआ, WTC टेबल में लगाई छलांग

मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान बांग्लादेश को अपनी परिस्थितियों में ही हार का सामना करना पड़ा, जिसने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में बढ़त दिलाई और भारत का भी फायदा हो गया. Sat, 31 Oct 2026 17:36:25 +0530

  Videos
See all

Diwali 2026 Predictions: दिवाली की पहली दमदार भविष्यवाणी! | N18V | Card Reader | Astrologer #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T12:45:01+00:00

पुंछ में गजब मामला... 8 बकरियों के साथ PoK पहुंची महिला! | India-PoK Border | Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T12:46:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers