Responsive Scrollable Menu

एक लड़की, दो आशिक फिर मर्डर… शाहजहांपुर के गौतम हत्याकांड की कहानी; कातिलों के फोन में छिपे थे बड़े राज

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरी साजिश की परतें खोली जा रही हैं. कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है.

Continue reading on the app

रूस में तैनात हुआ उत्तर कोरियाई मिसाइल सिस्टम, यूक्रेनी खुफिया विभाग का दावा- पुतिन के समर्थन में खुलकर उतरा किम जोंग

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को चार साल से अधिक वक्त बीत गया है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर रुक-रुककर हमले कर रहे हैं. इस बीच, यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने बड़ा दावा कर दिया है. एजेंसी का कहना है कि एक मिसाइल यूनिट की पश्चिमी रूस में तैनाती शुरू हो चुकी है. ये यूनिट लगभग 120 बैलिस्टिक मिसाइलों और छह लॉन्चरों से लैस हो सकती है. एजेंसी को आशंका है कि रूस इस मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमलों के लिए करेगा. 

जानें यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने क्या कहा?

यूक्रेन की मुख्य खुफिया निदेशालय, एंड्री चेरन्याक की मानें इस मिसाइल यूनिट में 90 उत्तर कोरियाई सैनिक भी शामिल है. रूस की प्लानिंग है कि वह पश्चिमी इलाके के वोरोनेज क्षेत्र में तैनात अपनी 112वीं मिसाइल ब्रिगेड में इन्हें शामिल करें. बता दें, उत्तर कोरिया पहले भी 40 केएन-23 और केएन 24 मिसाइलों और कर्मचारियों का नया बैच रूस भेज चुका है. रूस को उम्मीद है कि 120 उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइलें और छह लॉन्चर तैनाती में शामिल हो सकते हैं. 

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- यूक्रेन में सड़कों पर क्यों उतरे हजारों लोग? रूस से युद्ध के बीच विद्रोह शुरू, रक्षा मंत्री के लिए उठाई ये मांग

यूक्रेन के पास इस तकनीक की कमी

यूक्रेन के पास हाई-एंड एयर डिफेंस सिस्टम की भारी कमी है. रूस बैलिस्टिक मिसाइलों का अधिक इस्तेमाल करके इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि इन्हें गिराना मुश्किल है. साल 2023 के अंत से रूस ने दर्जनों उत्तर कोरियाई मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ किया है. रूस में उत्तर कोरियाई मिसाइलों का तैनात होना दोनों देशों के सैन्य सहयोग का विस्तार मानी जा रही है. 

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- पुतिन से पूछूंगा, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्यों कहा?

पिछले सप्ताह भी कोरियाई मिसाइल से रूस ने किया था हमला

पिछले सप्ताह ही रूस ने दो उत्तर कोरियाई मिसाइलों की मदद से यूक्रेन पर अटैक किया था.इस हमले में रादुशने गांव का एक घर नष्ट हो गया था. इस हमले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई थी. एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस यूक्रेन की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक है. इन मिसाइलों की संख्या बढ़ने से खतरा और बढ़ेगा. एक्सपर्ट्स को आशंका है कि सर्दियों के वक्त रूस यूक्रेन के पावर प्लांट्स को निशाना बना सकता है. 

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार! क्या पुतिन खत्म करेंगे युद्ध? जेलेंस्की ने US से मांगी ये मदद

रूस का एक और बड़ा हमला, 17 की मौत

इस बीच, रूस ने बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों में बड़ा हमला किया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 44 लोग घायल हुए हैं. कई बड़ी कंपनियों के गोदाम और व्यापारिक केंद्र रूसी मिसाइलों का निशाना बने हैं. इस पर रूस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. रूस का कहना है कि जिन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है, उनका यूक्रेन की सेना से संबंध है. 

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- रूस ने दिए यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त होने के संकेत, पुतिन ने जेलेंस्की से मुलाकात के लिए रखी शर्त

एक भी मिसाइल नहीं रोक पाई यूक्रेनी वायुसेना

बता दें, बुधवार को रूस ने 24 बैलिस्टिक मिसाइलों, चार जिरकान क्रूज मिसाइलों और 115 ड्रोनों से अटैक किया था. यूक्रेनी वायुसेना का कहना है कि उन्होंने 90 प्रतिशत ड्रोनों को मार गिराया है. हालांकि, वायुसेना ने कहा कि वे एक भी मिसाइल को रोकने में नाकाम हुए. रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिर से सहयोगी देशों से इंटरसेप्ट मिसाइलों की मांग की है.  

 

 

Continue reading on the app

  Sports

क्या थी Asian Test Championship? WTC से पहले एशिया का 'टेस्ट वर्ल्ड कप', जब सचिन-द्रविड़ की टीम भी नहीं जीत पाई थी

आज जब बात World Test Championship की होती है तो लगता है कि टेस्ट क्रिकेट का यह पहला सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, लेकिन ये तो अधूरा सच है, बेहद कम लोग जानते हैं कि WTC से करीब दो दशक पहले एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने टेस्ट क्रिकेट को दिलचस्प बनाने के लिए एक अलग टूर्नामेंट शुरू किया था, जिसका नाम था एशियन टेस्ट चैंपियनशिप. Thu, 6 Aug 2026 11:41:02 +0530

  Videos
See all

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:28:45+00:00

Sheikh Hasina Speech : शेख हसीना को लेकर आई बड़ी खबर,बांग्लादेश में फिर बढ़ी हलचल! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers