ईरान तनाव से बाजार सहमे, गिफ्ट निफ्टी 600 अंक टूटा, सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत के संकेत
होली के बाद खुल रहे बाजार में गिरावट की आशंका गहरा गई है. गिफ्ट निफ्टी में करीब 600 अंकों की बड़ी कमजोरी दर्ज की गई है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की तेजी से निवेशक चिंतित हैं. वैश्विक बाजारों में बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख सकता है.
Weather Update: होली पर धूप में निकलना हो सकता है मुश्किल! मार्च का मौसम दे रहा ये संकेत
मार्च की शुरुआत में उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री ऊपर चल रहा है. अगले हफ्ते तक मैदानी इलाकों में गर्म और शुष्क मौसम रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से असर दिखा सकता है. इससे उचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. मैदानी इलाकों में फिलहाल गर्मी और तेज धूप का असर रहेगा. दिल्ली और एनसीआर में भी गर्मी बढ़ रही है. अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री ऊपर रह सकता है. दिन में तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण दोपहर का समय असहज हो सकता है. रात और सुबह हल्की ठंडक बनी रह सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. दिन में धूप और शुष्क हवाओं के कारण गर्मी का एहसास बढ़ेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में मौसम ज्यादातर स्थिर रहेगा. केरल और माहे में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है. आईएमडी ने सलाह दी है कि दिन के समय धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं. आने वाले एक हफ्ते में मौसम मुख्य रूप से गर्म और शुष्क रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्का बदलाव संभव है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















