Responsive Scrollable Menu

Vikram Misri ने Sri Lanka नेतृत्व से की मुलाकात, 35 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते का हुआ आदान-प्रदान

कोलंबो, पांच अगस्त विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुधवार को श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में भारत के सहयोग से जारी विकास परियोजनाओं समेत प्रमुख द्विपक्षीय परियोजनाओं की समीक्षा भी की। मिसरी एक दिवसीय दौरे पर कोलंबो पहुंचे हैं।

उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और विदेश मंत्री विजिता हेराथ से भी अलग-अलग मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय मुद्दों और परियोजनाओं पर जारी सहयोग की व्यापक समीक्षा की।’’ कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता आपसी हितों से जुड़े मुद्दों और श्रीलंका में भारत के सहयोग से चल रही विकास परियोजनाओं समेत प्रमुख द्विपक्षीय परियोजनाओं की समीक्षा पर केंद्रित रही। इसमें कहा गया, ‘‘बैठक के बाद, दोनों पक्षों ने भारतीय मूल्य में 35 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा को लेकर समझौतों का आदान-प्रदान किया, जो चक्रवात दित्वाह के मद्देनजर भारत द्वारा दिए गए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का हिस्सा है।

यह ऋण सुविधा चक्रवात के बाद पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचा विकास और खरीद आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद करेगी।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। मिसरी ने विदेश मंत्री विजिता हेराथ से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने प्राथमिकता वाले प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग की समीक्षा की।

विदेश सचिव मिसरी ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष अरुनी रानाराजा से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

Continue reading on the app

Shriram General Insurance का Q1 शुद्ध लाभ 131 करोड़ रुपये रहा, प्रीमियम आय 23% बढ़ी

जयपुर, पांच अगस्त श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी (एसजीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम (जीडीपी) में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी का जीडीपी बढ़कर 1,180 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में 960 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उसकी वृद्धि उद्योग की 11 प्रतिशत वृद्धि से अधिक रही।

मोटर बीमा कारोबार में कंपनी ने 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि उद्योग की वृद्धि 14 प्रतिशत रही। व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कारोबार में भी 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बयान के अनुसार पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 125 करोड़ रुपये था।

जून 2026 के अंत तक कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात 3.02 रहा, जो नियामकीय आवश्यकता 1.50 से अधिक है। कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही में उसने 5,176 नए वित्तीय सलाहकार जोड़े, जो पिछले वर्ष की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है। साथ ही कुल वित्तीय सलाहकारों की संख्या बढ़कर 1,10,102 हो गई।

इस अवधि में शाखाओं की संख्या 279 से बढ़कर 291 हो गई। सक्रिय पॉलिसियों की संख्या भी 68 लाख से बढ़कर 72 लाख हो गई। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिल अग्रवाल ने कहा कि कंपनी वितरण नेटवर्क के विस्तार और अनुशासित अंडरराइटिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे उसे उद्योग से बेहतर वृद्धि हासिल करने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029-30 तक वित्तीय सलाहकारों की संख्या बढ़ाकर दो लाख करने का लक्ष्य लेकर चल रही है तथा स्वास्थ्य बीमा कारोबार में भी अपनी उपस्थिति मजबूत करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Shakib Al Hasan के घर पर बम से हमला, शेख हसीना के दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वारदात को दिया गया अंजाम

Bomb Attack At Shakib Al Hasan's House: बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन को दिल्ली में शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की कीमत चुकानी पड़ी है. Thu, 06 Aug 2026 06:01:20 +0530

  Videos
See all

Dilip Ghosh Big Statement: "बांग्लादेश-पाकिस्तान जैसे आतंकी देश पड़ोस में, चिंता का विषय! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T02:22:11+00:00

Viral Video | UP News: BSP के इकलौते MLA की मौत फूट फूटकर रोए उनके PA! #mayawati #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T02:23:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers