Gurugram में Power Cut से परेशान लोग सड़कों पर उतरे, 48 घंटे बाद बहाल हुई बिजली
गुरुग्राम, पांच अगस्त सोहना रोड स्थित कई शॉपिंग मॉल और आवासीय परिसरों में 48 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने के बाद बुधवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई। सेक्टर-67 स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी के निवासी लंबे समय तक बिजली कटौती से परेशान होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए। एआईआरआईए मॉल, एलान मॉल, ओकस और पिरामिड सोसाइटी समेत आठ से अधिक प्रतिष्ठानों को करीब दो दिन तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
सूत्रों ने बताया कि इन आठ परिसरों के नीचे बिछे बिजली आपूर्ति नेटवर्क में शॉर्ट सर्किट के कारण यह समस्या पैदा हुई। आक्रोशित स्थानीय लोग सोहना रोड पर उतर आए, जिसके बाद पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर जाम हटवाया। निवासियों ने दावा किया कि बिजली कटौती के कारण उनकी आवासीय सोसाइटियों में पानी का संकट पैदा हो गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।
शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बादशाहपुर के एसडीओ सुनील सैनी ने बताया कि स्विचिंग केबल में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।
S Jaishankar ने Africa को बताया प्रमुख साझेदार, IAFS-4 सम्मेलन आयोजित करने की जताई उत्सुकता
नयी दिल्ली, पांच अगस्त विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि अफ्रीका भारत का साझेदार और उसकी ‘‘प्राथमिकता’’ है। उन्होंने कहा कि चाहे बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की बात हो या बदले बहुपक्षवाद की, इस महाद्वीप को ‘‘उसका उचित स्थान’’ मिलना ही चाहिए। अफ्रीका दिवस 2026 के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत अफ्रीकी संघ के साथ लगातार संपर्क में है और स्थगित हो चुके ‘भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन’ (आईएएफएस-4) को फिर से आयोजित करने के लिए उत्सुक है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत में, हम चौथे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी नेतृत्व की मेजबानी करने के लिए तैयार थे। दुर्भाग्य से, इबोला वायरस के प्रकोप के कारण शिखर सम्मेलन को स्थगित करना पड़ा। इसे स्थगित करने का निर्णय अफ्रीकी संघ में हमारे साझेदारों और भारत ने मिलकर लिया था।’’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम अफ्रीकी संघ के साथ लगातार संपर्क में हैं और आईएएफएस-4 को फिर से आयोजित करने के लिए जल्द से जल्द ऐसे अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो दोनों पक्षों के लिए सुविधाजनक हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









