होली से पहले बाजार में आई अनोखी पिचकारी, देखते ही करेगा खरीदने का मन
Viral Video: होली से पहले बाजारों में रंग-बिरंगी और अनोखी पिचकारियों की धूम मच गई है. इस बार दुकानों पर ऐसी खास डिजाइन वाली पिचकारी आई है, जिसे देखते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक का मन खरीदने को मचल उठे. कोई कार्टून शेप में है तो कोई गन स्टाइल में, वहीं कुछ पिचकारियां हाई प्रेशर वाटर जेट के साथ आ रही हैं, जो होली के मजे को दोगुना कर देती हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस नई डिजाइन की पिचकारियों की मांग काफी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, लोग कह रहे हैं कि इस बार होली और भी खास होने वाली है. यही वजह है कि बाजार में इन अनोखी पिचकारियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है.
टॉफी खाने की चाहत इतनी ज्यादा कि नन्ही बच्ची ने लगा दिया ‘टॉफी का पेड़’, सोच ने जीता लोगों का दिल
बच्चों को टॉफी कितनी पसंद होती है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक प्यारे वीडियो में एक नन्ही बच्ची ने अपनी टॉफी के प्रति प्यार को बिल्कुल अलग और मासूम अंदाज में दिखाया है. इस क्यूट वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को अपने बचपन की याद दिला दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी बच्ची मिट्टी खोदकर एक खराब हो चुकी टॉफी को जमीन में दबा रही होती है. जब वीडियो बना रहा व्यक्ति उससे पूछता है कि वह क्या कर रही है, तो बच्ची बेहद मासूमियत से जवाब देती है कि टॉफी गंदी हो गई है, इसलिए उसे मिट्टी में दबा रही है. फिर वह उसमें पानी डालेगी ताकि वहां टॉफी का पेड़ उग जाए और वह आराम से ढेर सारी टॉफियां खा सके. बच्ची की यह भोली सोच और प्यारी कल्पना लोगों का दिल जीत रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर मुस्कुरा रहे हैं और अपने बचपन के ऐसे ही मासूम किस्से याद कर रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोगों को खुश कर रहा है. यह वीडियो दिखाता है कि बच्चों की दुनिया कितनी सरल और कल्पनाओं से भरी होती है, जहां हर छोटी चीज भी एक बड़े सपने में बदल जाती है. Video Credit: Instagram-@growing_vartika
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















