Responsive Scrollable Menu

Goldy Brar बनकर Delhi के कारोबारी से फिर मांगी 5 करोड़ रुपये रंगदारी

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के एक कारोबारी को कथित तौर पर एक विदेशी नंबर से फिर रंगदारी का फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह ताजा धमकी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही कारोबारी ने पंजाबी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे जुलाई में एक व्यक्ति का कथित वॉयस नोट मिला था, जिसमें खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाले व्यक्ति ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

सूत्रों के अनुसार, पंजाबी बाग इलाके में एक रेस्तरां चलाने वाले शिकायतकर्ता ने कॉल आने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि कॉल करने वाले ने फिर से पांच करोड़ रुपये की मांग दोहराई और पैसे नहीं देने पर कारोबारी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने कॉल की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फोन कहां से किया गया।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि यह पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी बढ़ा दी गई है कि कॉल विदेश से की गई थी या इंटरनेट आधारित संचार माध्यमों के जरिए भेजी गई थी।

Continue reading on the app

Maharashtra में SIT करेगी PMJAY के 15,407 संदिग्ध स्वास्थ्य बीमा दावों की जांच

मुंबई, पांच अगस्त महाराष्ट्र में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की प्रारंभिक जांच के दौरान स्वास्थ्य बीमा के 15,407 संदिग्ध दावों का पता चला है, जिसके बाद राज्य सरकार ने एसआईटी गठित करने का फैसला किया। बुधवार को जारी एक सरकारी दस्तावेज के अनुसार, संदिग्ध अनियमितताएं वर्ष 2024 से 2026 के बीच किए गए दावों से संबंधित हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने पहले सभी 15,407 मामलों में लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करने के लिए जिला सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

हालांकि, 10 जुलाई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का फैसला किया, क्योंकि कथित धोखाधड़ी कई जिलों में फैली हुई दिखाई दी।

Continue reading on the app

  Sports

आखिरकार फट पड़े सरफराज खान! श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में जगह न मिलने की निकाली भड़ास?

Sarfaraz Khan: कहते हैं ना... मैदान से बाहर बैठा खिलाड़ी भी अंदर से मैच खेल रहा होता है. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ. मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने शायद सोशल मीडिया पर उसी को लेकर अपने मन की बात कही है. Fri, 7 Aug 2026 15:20:18 +0530

  Videos
See all

JPSC Protest Today: Ranchi में छात्र आंदोलन में पहुँची छात्र नेता Neha Bora पर स्याही फेंकी गई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:01:22+00:00

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: अतीक के बेटे की कार 100+ की रफ्तार से हादसे का शिकार, बड़ा खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers