RJ Mahvash: 'फेवरेट क्रिकेटर कौन?' आरजे महवश ने दिया ऐसा जवाब; वायरल हुआ Video
RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) संग रिश्ता टूटने के बाद आरजे महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई अफवाह नहीं बल्कि उनका मज़ेदार जवाब है। हाल ही में पैपराज़ी से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है। इस सवाल पर उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।
‘तू बना दे कंट्रोवर्सी…’ महवश का जवाब वायरल
जब पैपराज़ी ने उनसे फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछा तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “हां और कुछ? तू बना दे कंट्रोवर्सी, बताती हूं मैं।” उनके इस जवाब से साफ था कि वह किसी भी तरह की नई चर्चा को हवा नहीं देना चाहतीं। हालांकि उन्होंने टीम इंडिया के पिछले मैच की जमकर तारीफ की और खास तौर पर संजू सैमसन के प्रदर्शन की सराहना की।
सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
पहले जुड़ा था नाम युजवेंद्र चहल से
पिछले साल आरजे महवश का नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया था। यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उनके कारण चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में दरार आई। हालांकि बाद में महवश ने इन खबरों पर सफाई दी थी।
इस साल की शुरुआत में दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद ब्रेकअप की अटकलें भी लगीं, लेकिन अब तक न तो महवश और न ही चहल ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
ओटीटी से फिल्मों तक का सफर
आरजे महवश ने पिछले साल वेब सीरीज प्यार पैसा प्रॉफिट से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जहां उनके काम को सराहा गया। अब वह जल्द ही फिल्म तेढ़ी है पर मेरी है में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
Elnaaz Norouzi: खामेनेई की मौत का जश्न मनाना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, बोली - अगर ईरान गई तो जान से मार…
Elnaaz Norouzi: ईरानी-भारतीय एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर खुशी जताई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि इस दिन का इंतजार ईरानी लोगों के लिए 47 साल से था। अब एलनाज ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है और वह ईरान वापस नहीं जा सकती।
सरकार नहीं, लोगों से है प्यार
एलनाज ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को बताया कि वह केवल ईरान की सरकार के खिलाफ हैं, देश और लोगों के खिलाफ नहीं। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, और उनकी मान्यताएं मौजूदा शासन की मान्यताओं से अलग हैं। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि एक समय ईरान के अमेरिका और इजरायल के साथ अच्छे संबंध थे।
यह भी पढ़े - Tumbbad 2 cast: 'तुम्बाड 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री! खौफ, लालच और रहस्य का खेल होगा और भी डरावना
लौटने पर जान का खतरा
एलनाज ने कहा कि 2022 में महसा अमिनी की हत्या और उसके बाद हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण वह ईरान में कदम नहीं रख सकती। उन्होंने कहा, “अगर मैं ईरान गई, तो मुझे मार दिया जाएगा। उस समय मैंने खामेनेई और शासन के खिलाफ आवाज उठाई थी, और मेरा परिवार मेरी सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान हो गया था।”
यह भी पढ़े - 'पीठ पर छुरा घोंपने वाले लोग...' खामेनेई को मसीहा बताने वाली फरहाना भट्ट पर फूटा हिना खान के पति रॉकी का गुस्सा
8 साल की उम्र में छोड़ा ईरान
एलनाज का जन्म ईरान में हुआ था। 8 साल की उम्र में वह परिवार के साथ जर्मनी चली गई। वहां उन्हें रिफ्यूजी कैम्प में रहना पड़ा और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में वह भारत आकर बस गई।
यह भी पढ़े - Rashmika Vijay Sangeet Photos: रश्मिका-विजय ने शेयर की संगीत नाइट की झलकियां; लिखा - उस रात हम एक होकर नाचे..
वर्कफ्रंट
एलनाज ने पाकिस्तान की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की और ‘सैक्रेड गेम्स’, ‘अभय’, ‘मेड़ इन हेवन’, ‘है जूनून’, ‘जुगजुग जियो’, ‘मस्ती 4’ और हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ में काम किया। फिलहाल वो अक्षय कुमार के साथ ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ की होस्ट भी हैं।
यह भी पढ़े - मिसाइल अटैक की खबर, एयरपोर्ट पर अफरातफरी... ईशा गुप्ता ने भारत लौटकर सुनाया अबू धाबी में फंसने का खौफनाक पल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















