Responsive Scrollable Menu

पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौटीं:ईरान के हमले के दौरान दुबई में फंसी थीं, ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने बर्मिंघम जा रही थीं

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौट आई हैं। सिंधु ईरान के ड्रोन अटैक के बीच दो दिन पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गई थीं। वे ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। दुबई से सिंधु की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। 30 साल की सिंधु ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट कर वहां के हालत बताए थे। उन्होंने दिखाया कि कैसे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उनमें डर का माहौल है। यह स्थिति मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण उत्पन्न हुई थी, जिससे दुबई के हवाई मार्ग पर व्यापक फ्लाइट रद्द किए गए थे और यात्रियों की यात्रा में भारी रुकावटें आई थीं। सिंधु ने लौटने की जानकारी दी सिंधु ने ट्वीट किया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे, लेकिन अब वे बेंगलुरु में सुरक्षित हैं और भारत लौटने पर उन्हें बड़ी राहत महसूस हो रही है। उन्होंने दुबई एयरपोर्ट अधिकारियों, भारतीय उच्चायोग तथा स्थानीय सहायता कर्मियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कठिन समय में उनकी मदद की। सिंधु ने ऑल इंग्लैंड ओपन से नाम वापस लिया ऑल इंग्लैंड ओपन आज से शुरू होना है। सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। वे दुबई से भारत लौट आई हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी संजय मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है कि पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। उन्होंने बताया कि सिंधु अगले हफ्ते होने वाले स्विस ओपन सुपर-300 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। भारत को 2001 से खिताब का इंतजार सिंधु अब तक ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत सकी हैं। 2021 में इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए वह सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। पिछले साल पहली ही राउंड में उनका सफर समाप्त हो गया था। अभी तक सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) इस टूर्नामेंट को जीत पाए हैं। प्रकाश नाथ (1947), प्रकाश पादुकोण (1981), साइना नेहवाल (2015) और लक्ष्य सेन (2022) ने फाइनल तक का सफर तय किया है। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार होगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल:अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर भारत और इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में दोनों टीमें 2-2 जीत के साथ बराबरी पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने इंग्लैंड को जब भी सेमीफाइनल में हराया, देश तब खिताब जीतने में भी कामयाब रहा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

संजू सैमसन के कमबैक की कहानी:बैटिंग में शरीर को शांत और स्थिर रखने पर मेहनत, 14 साल पुराने कोच के साथ हर बॉल-हर पिच की तैयारी की

ईडन गार्डन्स स्टेडियम और 58,000 से ज्यादा दर्शकों का शोर। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करो या मरो वाले सुपर-8 मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने भारत के सामने 196 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दबाव के इस माहौल में जब भारतीय पारी लड़खड़ाने लगी, तब संजू सैमसन ने एक ऐसी पारी (नाबाद 97 रन) खेली, जो क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गई। यह सिर्फ चौकों और छक्कों की बारिश नहीं थी, बल्कि यह पारी उस खिलाड़ी के धैर्य, शांति और मानसिक मजबूती का बेहतरीन उदाहरण थी, जिसे कुछ महीने पहले ही लगातार खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। 50 गेंदों में खेली गई इस मैच-विनिंग पारी ने भारत को सीधे सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। संजू सैमसन अब बिल्कुल उसी भूमिका में वापस आ गए हैं जिसके लिए उन्हें चुना गया था- एक विकेटकीपर, एक शानदार ओपनर और एक भरोसेमंद मैच-विनर। यह पारी सिर्फ एक जीत नहीं है, बल्कि एक खिलाड़ी के कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी है। ट्रिगर मूवमेंट पर फंस रहे थे, फिर पैरों की स्थिति को मजबूत किया संजू हमेशा क्रीज पर अपनी ‘स्टिलनेस’ (बल्लेबाजी के दौरान शरीर को शांत और स्थिर रखना) के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन 2025 में उनके फॉर्म में गिरावट आई। शॉर्ट गेंदों पर आउट होने का सिलसिला शुरू हुआ और उनकी बल्लेबाजी में एक तरह की जल्दबाजी दिखने लगी थी। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने खुलासा किया कि संजू अपने ‘ट्रिगर मूवमेंट’ पर फंस रहे थे। वह गेंद के आने से काफी पहले ही पोजीशन में आ जा रहे थे, जिससे संतुलन बिगड़ रहा था। कोटक और संजू ने मिलकर उनके बेस (पैरों की स्थिति) को मजबूत किया। वेस्ट इंडीज के खिलाफ जेसन होल्डर और शमार जोसेफ की तेज गेंदों पर उनका शरीर बिल्कुल संतुलित था, जिससे वह आसानी से कट और पुल शॉट खेल पाए। माइंडसेट: फिफ्टी के बाद ऐसे गार्ड लिया, मानो दोबारा जीरो से शुरू कर रहे हों ईडन गार्डन्स पर 10वें ओवर में मोती की गेंद पर चौका लगाकर संजू ने अपनी फिफ्टी पूरी की। कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक ने एक दिलचस्प बात बताई- फिफ्टी पूरी करने के बाद संजू ने क्रीज पर ऐसे गार्ड लिया मानो वह शून्य से दोबारा शुरुआत कर रहे हों। उनका इरादा साफ था- मैच खत्म करके ही वापस लौटना है। 14वें ओवर में जब भारत को 48 गेंदों में 92 रन चाहिए थे, तब उन्होंने गियर बदला। अपनी पूरी पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए, लेकिन जश्न तभी मनाया जब जीत सुनिश्चित हो गई। तिरुवनंतपुरम में था 4 दिन का विशेष कैंप - संजू की इस सफलता की नींव वर्ल्ड कप से काफी पहले उनके होमटाउन तिरुअनंतपुरम में रखी गई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले सैमसन ने अनुभवी कोच जुबिन भरूचा को केरल बुलाया था। लगातार चार दिन और चार रातों तक संजू ने लाल मिट्टी, काली मिट्टी और सीमेंट की पिचों पर कड़ा अभ्यास किया। उन्होंने दिन-रात स्पिनर्स, तेज गेंदबाजों और साइड-आर्म थ्रो-डाउन विशेषज्ञों का सामना किया। - 56 वर्षीय भरूचा के अनुसार, इस कैंप का परिणाम न्यूजीलैंड सीरीज में तुरंत नहीं दिखा (जहां संजू ने 5 टी20 मैचों में केवल 46 रन बनाए), लेकिन वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह गहन अभ्यास उनके लिए एक गेम-चेंजर साबित हुआ। खुद पर शक से लेकर ‘मैच-विनर’ बनने तक का सफर, मौके को भुनाया - ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने सैमसन ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि एक समय ऐसा था जब वह खुद पर शक करने लगे थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा सोचा कि क्या मैं यह कर पाऊंगा? लेकिन मैंने अपना विश्वास बनाए रखा।’ न्यूजीलैंड सीरीज के बाद इशान किशन ने उनकी जगह ले ली थी। यहां तक कि 2024 वर्ल्ड कप में वह पूरी तरह बेंच पर बैठे रहे। - लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। नेट प्रैक्टिस में पसीना बहाते रहे और जब टीम को लेफ्ट-हैंडर हैवी टॉप ऑर्डर के बीच एक मजबूत राइट-हैंडर की जरूरत पड़ी, तो सैमसन ने मौके का पूरा फायदा उठाया।

Continue reading on the app

  Sports

India vs England Semi Final: सेमीफाइनल से बाहर हुए भारत के ये 4 खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा का क्या हुआ?

T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होने वाली है और इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. Thu, 05 Mar 2026 15:35:04 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar Resign Live : नीतीश कुमार का बहुत बड़ा फैसला ! | Bihar Political Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:03:06+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live : नीतीश कुमार के नामांकन में भारी भीड़ | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:56:30+00:00

Bihar News | Bihar Politics: Nitish Kumar को लेकर Tejashwi Yadav क्या कह गए? | #trending #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:58:08+00:00

#nitishkumar के फैसले के बाद #jduprotest, #tejashwiyadav क्या बोले? #biharnews #politics #rjd #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers