Responsive Scrollable Menu

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, महागुन मायवुड्स सोसायटी की 23वीं मंजिल फिसला बेटा, बचाने दौड़े पिता की भी मौत

Mahagun Mywoods Greater Noida News: करवाचौथ की अगली सुबह ही दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हो गया. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत हो गई. बेटे की उम्र महज 11 साल थी. बालकनी से गिरने पर दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर-23 में 40 वर्षीय रणदीप पात्रा रहते थे. सुबह वह परिवार के साथ खाटू श्याम मंदिर जाने की तैयार कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, रणदीप की पत्नी ने बताया कि परिवार को सुबह खाटू श्याम मंदिर जाना था. इसी दौरान रणदीप अपने बेटे आरव के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे. 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, फूल तोड़ते समय सीढ़ी से फिसलने के कारण बेटा बालकनी से नीचे गिर गया. बताया गया कि बेटे को बचाने के चक्कर में पिता भी फिसल गए और दोनों लोग नीचे आ गिरे. सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Continue reading on the app

भारत के एफटीए से वैश्विक जीडीपी के 76 प्रतिशत बाजार तक पहुंच, निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के कारण देश को अब लगभग 115 ट्रिलियन डॉलर की वैश्विक अर्थव्यवस्था के 76 प्रतिशत हिस्से तक वरीयता प्राप्त बाजार पहुंच मिल रही है। उन्होंने बताया कि भारत वर्तमान में आठ अन्य द्विपक्षीय और बहुपक्षीय व्यापार समझौतों पर भी बातचीत कर रहा है, जिनके जुड़ने से लगभग 15 ट्रिलियन डॉलर की अतिरिक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पहुंच मिल सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इनवेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट के कर्टेन रेजर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने ए. रेवंत रेड्डी को बधाई देते हुए कहा कि तेलंगाना का 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, उद्योग जगत, निवेशकों और नागरिकों की साझी भागीदारी इस लक्ष्य को साकार कर सकती है।

गोयल ने बताया कि भारत के मौजूदा व्यापार समझौतों ने देश को 70 ट्रिलियन डॉलर की वैश्विक जीडीपी वाले बाजारों तक वरीयता प्राप्त पहुंच प्रदान की है। इनमें से लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर की पहुंच पुराने समझौतों से मिली, जबकि हाल के वर्षों में संपन्न नौ नए व्यापार समझौतों के जरिए 60 ट्रिलियन डॉलर की अतिरिक्त बाजार पहुंच प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने दुनिया में व्यापार वृद्धि दर केवल 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। इसके बावजूद भारत ने चालू वर्ष में 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि यह लक्ष्य भारतीय निर्यातकों, उद्योग संगठनों और व्यावसायिक समुदाय के आत्मविश्वास को दर्शाता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए गोयल ने कहा कि एक दशक पहले फ्रेगाइल फाइव देशों में गिने जाने वाला भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष देश की विकास दर 7.7 प्रतिशत रही थी, जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि सितंबर तिमाही में भी आर्थिक वृद्धि 7 प्रतिशत से ऊपर रहेगी।

तेलंगाना के ऐतिहासिक व्यापारिक महत्व का उल्लेख करते हुए गोयल ने 1244 में काकतीय शासक गणपति देव द्वारा जारी समुद्री व्यापार चार्टर मोटुपल्ली अभय शासना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय भी व्यापार के लिए स्थिरता और नीतिगत स्पष्टता को महत्व दिया गया था और आज भी निवेशक इसी प्रकार की नीति निरंतरता और भरोसे की अपेक्षा रखते हैं।

तेलंगाना की लगभग 200 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य का स्वागत करते हुए गोयल ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य पूरी तरह संभव है, लेकिन इसके लिए सभी हितधारकों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों, मछुआरों, तकनीकी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों और सरकारी अधिकारियों सहित सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक होगी।

गोयल ने कहा कि तेलंगाना दवा उद्योग, एयरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्र, मूल्यवर्धित कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विकास, नवाचार और सेवा क्षेत्र के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी), डिजाइन एवं नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में राज्य की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।

उन्होंने तेलंगाना के जीआई-टैग उत्पादों जैसे तंदूर अरहर दाल, चटपटा मिर्च और निजामाबाद हल्दी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने पर जोर दिया। गोयल ने कहा कि ट्रेसेबिलिटी, बेहतर पैकेजिंग और मजबूत ब्रांडिंग के जरिए किसानों को उनके उत्पादों का प्रीमियम मूल्य दिलाया जा सकता है, जिससे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे सीरीज से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो नितीश रेड्डी पर आया बड़ा अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रहे वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी भी अब सीरीज में सिर्फ एक ही मैच में खेलेंगे. वहीं, प्रसिद्ध की जगह किसी नए रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया गया है. Fri, 30 Oct 2026 10:37:00 +0530

  Videos
See all

Jamia Protest News: जामिया प्रदर्शन खत्म, छात्रों ने मनाया जश्न #shortvideo #jamianews #delhiprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T04:30:39+00:00

INDIA Bloc Chalo Delhi Rally: इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली, Sonia Gandhi को चिट्ठी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T04:33:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers