साउथ और बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें अभी थमी भी नहीं थीं कि अब उनकी संगीत सेरेमनी की जादुई तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद, इस कपल ने आज अपनी संगीत की शाम के कुछ बेहद निजी और भावुक पल प्रशंसकों के साथ साझा किए। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी परफॉर्मेंस और विजय के साथ रोमांटिक डांस की एक सीरीज़ पोस्ट की। तस्वीरों में रश्मिका की खुशी साफ झलक रही है। इन तस्वीरों में वह विजय के साथ डांस करती नजर आईं। रश्मिका ने स्टेज पर एक खास डांस परफॉर्मेंस भी दी। परिवार के सदस्यों ने भी कपल के लिए डांस परफॉर्मेंस की तैयारी की थी। रश्मिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ये सभी खूबसूरत पल कैद हो गए।
रश्मिका मंदाना का कैप्शन
रश्मिका ने इन तस्वीरों के साथ एक मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, संगीत, गाना, चमक-दमक और रात भर हमारे डांस से भरी रात। यह सच में अब तक की सबसे मजेदार रात थी!! विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज़ देना चाहते थे.. परिवार वाले हमें सरप्राइज़ देना चाहते थे.. और हमारे परिवारों को इतनी आज़ादी से और इतने अच्छे से डांस करते देखकर पूरी तरह एक्साइटेड और सरप्राइज़्ड थे! वह रात जब विजय और मैंने अपने परिवारों और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए एक साथ डांस किया!'
विजय ने संगीत सेरेमनी की फ़ोटो भी शेयर कीं
रश्मिका मंदाना के अलावा, विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की फ़ोटो पोस्ट कीं। उन्होंने एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, हमारी संगीत सेरेमनी की रात। एक शाम हंसते-हंसते बीत गई जब तक हम रो नहीं पड़े। डांस करते-करते हमारे पैर दुखने लगे। सभी के इमोशनल शब्दों और सरप्राइज़ से हमारी आँखों में आँसू भर आए। यह खूबसूरत लोगों से भरी एक शानदार शाम थी।
रश्मिका ने अपने जीजा के साथ डांस किया
रश्मिका ने न सिर्फ़ विजय के साथ डांस किया, बल्कि अपने जीजा और परिवार के साथ भी डांस किया। परिवार के सदस्यों ने विजय और रश्मिका की संगीत सेरेमनी में परफ़ॉर्म भी किया, जिससे कपल बहुत इमोशनल हो गया। शादी के बाद विजय और रश्मिका बड़े पर्दे पर भी साथ दिखेंगे। वे फिल्म रानाबली में साथ काम कर रहे हैं, जो जल्द ही रिलीज़ होगी।
Continue reading on the app