Responsive Scrollable Menu

Vaibhav Lakshmi Vrat Katha: 21 शुक्रवार तक 'शीला' ने किया व्रत, जानें माता लक्ष्मी की यह कथा

Vaibhav Lakshmi Vrat Katha In Hindi: वैभव लक्ष्मी व्रत से जुड़ी कथा में एक महिला के धैर्य और माता लक्ष्मी के प्रति उसकी श्रद्धा का वर्णन मिलता है. पढ़ें कैसे उसने 21 शुक्रवार तक व्रत रखा और अंतिम शुक्रवार को सात महिलाओं को व्रत की पुस्तकें भेंट कीं.

The post Vaibhav Lakshmi Vrat Katha: 21 शुक्रवार तक 'शीला' ने किया व्रत, जानें माता लक्ष्मी की यह कथा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ 5th T20: पांचवें मैच की Playing XI में बदलाव संभव, Sanju Samson होंगे बाहर

 अपने स्थापित खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन करने वाला भारतीय टीम प्रबंधन आकलैंड में पिछले मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में अंतिम एकादश में बदलाव कर सकता है। भारत ने श्रृंखला में 3 . 1 की अजेय बढत बना ली है लेकिन विश्व चैम्पियन टीम पांच मैचों की श्रृंखला से आखिरी मैच हारकर विदा नहीं लेना चाहेगी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की वापसी संभव है और उस दशा में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

सैमसन ने इस श्रृंखला में 67 , 14 , 18 , 4 रन बनाये हैं। टीम प्रबंधन का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है लेकिन एक ब्रेक से वह खोई लय हासिल कर सकते हैं। हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन खुद श्रेयस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम रहे। अय्यर ने टी20 में पहला शतक जमाने के बाद अगले आठ मैचों में 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5, 22 रन बनाये।

 यहां अच्छी पारी खेलकर वह भी लय हासिल करना चाहेंगे। अय्यर के नाकाम रहने से निचले क्रम में नमन धीर और नीतिश कुमार रेड्डी ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में दूसरे और तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 200 रन से कम पर रोकने के बावजूद भारतीय आक्रमण की कमजोरियां उजागर हुई हैं। भारत अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल पर विकेटों के लिये काफी निर्भर रहा है। चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

 भुवनेश्वर ने तीन मैचों में एक ही विकेट लिया और उनका इकॉनॉमी रेट 12 के आसपास रहा है। अर्शदीप अकेले भारतीय गेंदबाज हैं जिनका इकॉनॉमी रेट इस श्रृंखला में दस से कम रहा है। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में धार देने के लिये कुलदीप यादव या वरूण चक्रवर्ती को टीम में लाना होगा जिसके लिये धीर को बाहर रहना पड़ सकता है। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को भी बैकअप गेंदबाजों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उनके महंगे साबित होने का खतरा है। 

न्यूजीलैंड टीम पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले आखिरी मैच जीतकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। अगले साल अफ्रीका में होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले यह वनडे श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है।

 टीमें 

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

 न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन। मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे।

Sat, 31 Oct 2026 14:34:00 +0530

  Videos
See all

Guru Gochar in Cancer: आज से गुरु का गोचर, कर्क राशि पर क्या होगा असर ?कर्क Ka Rashifal | Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T09:15:37+00:00

UP News: धर्मांतरण के इस बड़े रैकेट का कैसे हुआ पर्दाफाश? | KGMU | Dr. Ramiz Malik | STF | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T09:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers