Responsive Scrollable Menu

घर को एस्थेटिक और लग्जरी लुक देने के लिए 7 Wall Molding डिजाइन

Luxury Wall Molding Ideas: घर को एस्थेटिक और लग्जरी लुक देना चाहते हैं? जानिए 7 ट्रेंडिंग वॉल मोल्डिंग डिजाइन-रेक्टेंगल पैनल, फ्रेंच बॉक्स, ज्योमेट्रिक, आर्च और वर्टिकल स्टाइल जो आपके घर को रॉयल और मॉडर्न फील देंगे।

Continue reading on the app

परंपरा, उत्साह और सामाजिक समरसता का पर्व है होली

होली भारतवर्ष का एक अत्यंत प्राचीन, सांस्कृतिक और लोकआस्था से जुड़ा हुआ पर्व है, जिसे पूरे देश में अत्यधिक धूमधाम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ऋतु परिवर्तन के इस समय में जब शीत ऋतु विदा लेती है और वसंत का आगमन होता है, प्रकृति स्वयं रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित हो जाती है। मानो प्रकृति भी रंगों के इस उत्सव का स्वागत कर रही हो।

होली का पर्व परंपरागत रूप से दो दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग लकड़ियों, उपलों और सूखी टहनियों को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर होली की स्थापना करते हैं। संध्या के समय विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया जाता है। यह दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। प्राचीन कथा के अनुसार भक्त प्रह्लाद की रक्षा और होलिका के दहन की स्मृति में यह परंपरा निभाई जाती है। होलिका की अग्नि के चारों ओर परिक्रमा कर लोग अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगलकामना की प्रार्थना करते हैं। उत्तर भारत में इस अवसर पर गेहूं की बालियों को अग्नि में भूनकर खाने की परंपरा भी है, जो नई फसल के स्वागत का प्रतीक मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Holi Festival: सामाजिक भेदभाव मिटाने वाले इस पर्व का क्या है महत्व?

दूसरे दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को धुलेंडी अथवा रंगों वाली होली खेली जाती है। इस दिन प्रातःकाल से ही लोग एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाते हैं। छोटे-बड़े का भेद मिटाकर सब एक-दूसरे को रंगते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। गली-मोहल्लों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गीत गाए जाते हैं, नृत्य होता है और वातावरण पूरी तरह रंगमय हो जाता है। लोग रंग, गुलाल और पिचकारी से एक-दूसरे को सराबोर कर देते हैं। दोपहर तक रंगों की मस्ती चलती है, तत्पश्चात लोग स्नान कर नए वस्त्र धारण करते हैं और सायंकाल आपसी मेल-मिलाप का क्रम प्रारंभ होता है। घर-घर जाकर गुजिया, मठरी, दहीबड़े और अन्य पारंपरिक व्यंजन खिलाए जाते हैं। इस प्रकार होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व और सामाजिक एकता का भी पर्व बन जाती है।

यदि ब्रज की होली की चर्चा की जाए तो उसका स्वरूप अत्यंत विशिष्ट और विश्वविख्यात है। ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। वसंत पंचमी के दिन मंदिरों और चौराहों पर होली का प्रतीक स्थापित कर लगभग 45 दिनों तक फाग और रसिया के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं। ब्रज की महारानी राधा जी की नगरी बरसाना में होली से पूर्व लड्डू मार होली और उसके बाद लठमार होली का आयोजन होता है। लठमार होली विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिसमें बरसाना की महिलाएँ (हुरियारिनें) नंदगांव से आए पुरुषों (हुरियारों) पर प्रतीकात्मक रूप से लाठियाँ चलाती हैं और पुरुष ढाल से अपना बचाव करते हैं। यह परंपरा नंदगांव और बरसाना के बीच सदियों से चली आ रही है। इस अनोखी परंपरा को देखने देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं। ब्रज की यह होली भक्ति, प्रेम और श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं से ओत-प्रोत होती है, जो इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध बनाती है।

होली केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का सशक्त माध्यम है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कटुता क्यों न हो, उसे प्रेम और संवाद के रंगों से मिटाया जा सकता है। यह पर्व हमारे बहुसांस्कृतिक समाज के जीवंत रंगों का प्रतीक है। विभिन्न जाति, वर्ग, भाषा और समुदाय के लोग इस दिन सभी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं।

आज के बदलते सामाजिक परिवेश में होली का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह पर्व हमें आपसी वैमनस्य त्यागकर सौहार्द, सहिष्णुता और सद्भाव की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है। साथ ही, हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि होली को शांति, मर्यादा और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाया जाए। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर, जल संरक्षण का ध्यान रखते हुए और किसी की भावनाओं को आहत किए बिना उत्सव मनाना ही सच्चे अर्थों में होली की सार्थकता है।

अतः हम सभी का कर्तव्य है कि इस रंगोत्सव को प्रेम, एकता और भाईचारे के संदेश के साथ मनाएँ। अपने गिले-शिकवे भुलाकर, हृदय के द्वार खोलकर, एक-दूसरे को अपनत्व के रंग में रंगें, ताकि हमारे समाज और राष्ट्र में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली सदा बनी रहे। यही होली पर्व का वास्तविक संदेश और उद्देश्य है।

- डॉ. ब्रह्मानंद राजपूत

Continue reading on the app

  Sports

वानखेड़े में भारत ने बनाए इतने रन तो फाइनल का टिकट समझो पक्का! देखते रह जाएंगे अंग्रेज

Wankhede Stadium T20 Records: वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के बरसते हैं. ऐसे में आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी रनों का अंबार लगने की उम्मीद है. चलिए आपको आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि अगर भारत पहले बैटिंग करता है तो कितने रन बनाने पर सूर्या एंड कंपनी की जीत लगभग तय हो जाएगी. Thu, 5 Mar 2026 15:15:52 +0530

  Videos
See all

Iran के IRIS Dena को Indian Ocean में US Navy ने डुबोया ! US Iran War | Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:27:50+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन |Bihar New CM Name #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:28:37+00:00

Nitish Kumar Latest News: CM Nitish Kumar पर KC Tyagi का बड़ा बयान !Bihar BJP CM News | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:32:45+00:00

सलीम वास्तिक के हमलावर आतंकियों जीशान-गुलफाम का अब्बा #Exclusive सुदर्शन न्यूज़ पर | #salimwastik #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:32:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers