IND VS NZ: आज दोपहर में कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20 मैच? जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी सीरीज में अपनी अजेय बढ़त को और बेहतर करना चाहेगी. जबकि न्यूजीलैंड की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह पहली जीत दर्ज करे और इस सीरीज में जीत का खाता खोल सके. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जेना वाला चौथा मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां कहां लाइव देख सकेंगे.
IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले एक ही वक्त पर शुरू हो रहे हैं. जी हां, शुरुआती 3 मैचों की ही तरह चौथा मैच भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि भारतीय समयानुसार, मुकाबला 12.30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.
IND VS NZ: कहां देख सकेंगे चौथा टी20 मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. बाकी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को देख पाएंगे. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ये मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
???????????????????????? ????????????????????????????. ????????????, ???????????? ???????????? ????????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 30, 2026
The Men in Blue aren't taking their foot off the pedal! ????????????
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I TODAY, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.… pic.twitter.com/9p9LoTTHMh
पहली जीत की तलाश में होगी न्यूजीलैंड
भारत के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में अब तक न्यूजीलैंड के हाथ सिर्फ निराशा लगी है. ऐसे में अब अगले यानि चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ताकि वह सीरीज में अपनी जीत का खाता खोल सके. चूंकि, अगर भारत अगला मैच भी जीत लेता है, तो वह मेजबानों को क्लीन स्वीप करने से महज एक कदम पीछे रह जाएगा. इसलिए भले ही न्यूजीलैंड इस सीरीज में 0-3 से पिछड़ चुकी है, लेकिन अगर वह अगला मैच हार जाती है, तो उसपर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगेगा.
With the series in the bag, will India reshuffle the playing XI or go all guns blazing for a clean sweep? ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 29, 2026
Drop your Playing XI below????
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I TOMORROW, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV &… pic.twitter.com/skdYvhYbh4
क्या बारिश डालेगी खलल?
मैच के दिन ऑकलैंड में मौसम का मिजाज थोड़ा मिला-जुला रहने वाला है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत है. दिन के समय बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है, लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि शाम को मैच के समय तक बारिश का अनुमान बेहद कम हो जाएगी.
तापमान की बात करें, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. ठंडी हवाओं और शाम के समय बढ़ने वाली उमस के कारण गेंदबाजों के लिए गीली गेंद पर ग्रिप बनाना भी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बढ़ गया केप टाउन टेस्ट का रोमांच, WTC फाइनल की रेस हुई तेज, क्या साउथ अफ्रीका झेल पाएगा कंगारुओं का प्रेशर?
'डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने भारत को परमाणु विज्ञान में दिलाई नई पहचान', जयंती पर केंद्रीय और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक एवं महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नमन किया है। इसके साथ कहा कि जहांगीर भाभा की दूरदर्शी सोच और वैज्ञानिक उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, भारतीय परमाणु उर्जा कार्यक्रम के जनक महान वैज्ञानिक पद्म भूषण डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनरल एवं दूरदर्शन वैज्ञानिक पद्मभूषण डॉ. घर पर जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन! आपकी अद्वितीय प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टि और अदम्य संकल्प ने भारत को आत्मनिर्भर और परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने वाले आप जैसे सपूत हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक कहते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, महान वैज्ञानिक, प्रख्यात परमाणु भौतिक विज्ञानी और भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के प्रणेता डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर कोटिशः नमन। आपकी दूरदृष्टि ने भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपका जीवन वैज्ञानिक दृष्टि, नवाचार, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है, जो हमें सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक एवं महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी दूरदर्शी सोच और वैज्ञानिक उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। अपनी दूरदर्शी सोच, अद्वितीय वैज्ञानिक प्रतिभा और अथक परिश्रम से उन्होंने भारत को परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई तथा आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की मजबूत नींव रखी। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान भौतिकी वैज्ञानिक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! राष्ट्र को विज्ञान और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने में उनका अद्वितीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने अपने असाधारण वैज्ञानिक कौशल और दूरदर्शिता से भारत को परमाणु शक्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखी। विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का उनका संकल्प और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर सादर नमन करता हूं। देश को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और वैज्ञानिक प्रगति को नई दिशा देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
--आईएएनएस
ओपी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









